7. दिव्यांका ने अपने शानदार, जबरजस्त और जिंदाबाद परफोर्मेंस से टीवी के कई अवार्ड्स जीते हैं. ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, इंडियन टेली अवार्ड फॉर न्यू फेस. ये सब दिव्यांका के नाम है. इसके अलावा भूतिया सीरियल Ssshhhh...Phir Koi Hai में भी एक्टिंग की है. SAB TV पर आने वाले कॉमेडी सीरियल Mrs. & Mr. Sharma Allahabadwale में एक हाउसवाइफ का रोल प्ले किया. https://www.youtube.com/watch?v=sIYc-keiUoU 8. साल 2013 में इशिता भल्ला बनकर आई स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में. दिव्यांका ने इशिता बनकर बहुत अवार्ड अपनी झोली में भर चुकी है. साल 2015 में अपनी इशू को शान-ए-भोपाल अवार्ड से नवाजा गया. साल 2016 के स्टार परिवार अवार्ड्स में आधा दर्जन अवार्ड अपने साथ ले गई. साथ ही गोल्ड अवार्ड्स में फेस ऑफ द इयर और बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल का अवार्ड भी रूही की प्यारी इशी मां के नाम है. 9. दिव्यांका मौका मिलने पर मदर इंडिया की नर्गिस का रोल प्ले करना चाहती है. ये उनका ड्रीम रोल है. इसके अलावा मौका लगने पर साइकोपैथ और पुलिस का रोल भी प्ले करना चाहती है. सोचो जरा कैसी लगेगी रूही की इशी मां पुलिस बनकर. 10. सीरियल में इशिता नॉनवेज से दूर भागती है. रियल लाइफ में भी दिव्यांका की दोस्ती चिकेन-मटन से दूर-दूर तक नहीं है. इशू का भी फेवरेट वही है जो बाकी लड़कियों का होता है. चॉकलेट और आइसक्रीम. 11. दिव्यांका ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली. विवेक दहिया से. अरे वही कवच वाला राजीव बुन्देला अपना.इशिता मॉम, जिसके लिए तमाम औरतें काम-धाम छोड़कर टीवी से चिपक जाती हैं
क्या वजह है कि तमाम सांप-बिच्छू, सास-सौत के सीरियल्स के बीच लोग इनको पसंद करते हैं?
Advertisement

फोटो - thelallantop
शाम के साढ़े सात बजे घर की औरतें काम-धाम छोड़कर अगर टीवी से चिपक गईं, तो समझ लो इशिता वाला सीरियल शुरू हो गया है. टीवी पर मालिकाना हक अब औरतों का है. न आप टीवी पर चैनल चेंज करने कह सकते हो और न ही रिमोट की बात. ये लाइंस अगर आपको सेक्सिस्ट लग रही हैं तो आपकी गलती. औरतों के लिए चीजें कभी आसान नहीं रही. रिमोट पर हक भी नहीं. अगर वो सीरियल देखती हैं, तो ये उनकी चॉइस है. अच्छा इधर सुनिए. अब ये इशिता वाले सीरियल का क्या फंडा है? स्टार प्लस पर 'ये है मोहब्बतें' नाम से एक सीरियल आता है. जिसमें सास-बहू के झगड़े से लेकर बाकी के तमाम ड्रामे भी हैं. एक सौत भी हैं , इस कांसेप्ट से औरतें भी चट चुकी हैं. फिर भी ये सबका फेवरेट है. जानते हो क्यों? डॉक्टर इशिता भल्ला के चलते. इशिता सीरियल की लीड एक्ट्रेस है. असल जिंदगी में इसका नाम दिव्यांका त्रिपाठी है. हां वही वाली जिनकी शादी भी चर्चा में रही है. वैसे तो हर सीरियल में कैरेक्टर्स को ट्रेंडी कपड़े पहनाए जाते हैं. पर औरतों के जहन में रहती है तो सिर्फ इशिता की साड़ी, उसका ट्रेंडी ब्लाउज और हेयर स्टाइल. कपड़े सिलवाने जाती हैं तो टेलर से कहती हैं कि मुझे इशिता वाला ब्लाउज सिलवाना है. टीवी पर दिव्यांका को लोग इशिता के रूप में जानते हैं. असल में वो क्या हैं बहुत कम लोगों को पता है. हम आपको बता रहे हैं उनकी असल जिंदगी के बारे में. 1. आज से 32 साल पहले मध्य प्रदेश के भोपाल के एक फार्मासिस्ट के घर एक बच्ची का जन्म हुआ. तारीख थी 14 दिसंबर. पापा नरेन्द्र त्रिपाठी ने बिटिया का नाम रखा दिव्यांका त्रिपाठी. जो आज टीवी पर धमाल मचाए हुए है. 2. पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो दिव्यांका ने अपनी स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई भोपाल के नूतन कॉलेज से किया है. इसके अलावा भोपाल राइफल अकादमी से शूटिंग और नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनिअरिंग से माउंटेनिअरिंग का कोर्स भी किया है. 3. दिव्यांका बचपन से इंडियन आर्मी में जाना चाहती थी. इसलिए शूटिंग और माउंटेनिअरिंग का कोर्स किया. जानकर आंखे फट जाएंगी कि टीवी पर जलवे बिखेरने वाली दिव्यांका ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता है. जबर निशानची रही हैं. उनके बनाए रिकॉर्ड के आगे लोग कोहनी घिसते हैं. 4. लोगों को लगता है कि टीवी पर अदाएं दिखाने वाली दिव्यांका ने सीधे सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की है. पर ऐसा नहीं है. अपनी क्यूट सी आवाज से कानों में मिश्री घोलने वाली दिव्यांका सीरियल की तरफ कटने से पहले आकाशवाणी भोपाल में एंकर थी. 5. साल 2003 में दिव्यांका पैंटीन जी टीन क्वीन का हिस्सा बनी. और मिस ब्यूटिफुल स्किन का टाइटल जीता. साल 2004 में इंडियाज सिनेस्टार्स की खोज में पार्ट लिया. इस कॉम्पटीशन में वो भोपाल जोन की विनर थी. इसके अलावा अपनी इशिता साल 2005 में मिस भोपाल भी रही है. 6. बनूं मैं तेरी दुल्हन. जी टीवी का सीरियल. जिससे दिव्यांका ने टीवी में डेब्यू किया. डबल रोल में थी. एक अनपढ़ का और दूसरा पढ़ी-लिखी लड़की का. विद्या-सागर और सिन्दूरा याद हैं न?
7. दिव्यांका ने अपने शानदार, जबरजस्त और जिंदाबाद परफोर्मेंस से टीवी के कई अवार्ड्स जीते हैं. ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, इंडियन टेली अवार्ड फॉर न्यू फेस. ये सब दिव्यांका के नाम है. इसके अलावा भूतिया सीरियल Ssshhhh...Phir Koi Hai में भी एक्टिंग की है. SAB TV पर आने वाले कॉमेडी सीरियल Mrs. & Mr. Sharma Allahabadwale में एक हाउसवाइफ का रोल प्ले किया. https://www.youtube.com/watch?v=sIYc-keiUoU 8. साल 2013 में इशिता भल्ला बनकर आई स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में. दिव्यांका ने इशिता बनकर बहुत अवार्ड अपनी झोली में भर चुकी है. साल 2015 में अपनी इशू को शान-ए-भोपाल अवार्ड से नवाजा गया. साल 2016 के स्टार परिवार अवार्ड्स में आधा दर्जन अवार्ड अपने साथ ले गई. साथ ही गोल्ड अवार्ड्स में फेस ऑफ द इयर और बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल का अवार्ड भी रूही की प्यारी इशी मां के नाम है. 9. दिव्यांका मौका मिलने पर मदर इंडिया की नर्गिस का रोल प्ले करना चाहती है. ये उनका ड्रीम रोल है. इसके अलावा मौका लगने पर साइकोपैथ और पुलिस का रोल भी प्ले करना चाहती है. सोचो जरा कैसी लगेगी रूही की इशी मां पुलिस बनकर. 10. सीरियल में इशिता नॉनवेज से दूर भागती है. रियल लाइफ में भी दिव्यांका की दोस्ती चिकेन-मटन से दूर-दूर तक नहीं है. इशू का भी फेवरेट वही है जो बाकी लड़कियों का होता है. चॉकलेट और आइसक्रीम. 11. दिव्यांका ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली. विवेक दहिया से. अरे वही कवच वाला राजीव बुन्देला अपना.
7. दिव्यांका ने अपने शानदार, जबरजस्त और जिंदाबाद परफोर्मेंस से टीवी के कई अवार्ड्स जीते हैं. ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, इंडियन टेली अवार्ड फॉर न्यू फेस. ये सब दिव्यांका के नाम है. इसके अलावा भूतिया सीरियल Ssshhhh...Phir Koi Hai में भी एक्टिंग की है. SAB TV पर आने वाले कॉमेडी सीरियल Mrs. & Mr. Sharma Allahabadwale में एक हाउसवाइफ का रोल प्ले किया. https://www.youtube.com/watch?v=sIYc-keiUoU 8. साल 2013 में इशिता भल्ला बनकर आई स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में. दिव्यांका ने इशिता बनकर बहुत अवार्ड अपनी झोली में भर चुकी है. साल 2015 में अपनी इशू को शान-ए-भोपाल अवार्ड से नवाजा गया. साल 2016 के स्टार परिवार अवार्ड्स में आधा दर्जन अवार्ड अपने साथ ले गई. साथ ही गोल्ड अवार्ड्स में फेस ऑफ द इयर और बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल का अवार्ड भी रूही की प्यारी इशी मां के नाम है. 9. दिव्यांका मौका मिलने पर मदर इंडिया की नर्गिस का रोल प्ले करना चाहती है. ये उनका ड्रीम रोल है. इसके अलावा मौका लगने पर साइकोपैथ और पुलिस का रोल भी प्ले करना चाहती है. सोचो जरा कैसी लगेगी रूही की इशी मां पुलिस बनकर. 10. सीरियल में इशिता नॉनवेज से दूर भागती है. रियल लाइफ में भी दिव्यांका की दोस्ती चिकेन-मटन से दूर-दूर तक नहीं है. इशू का भी फेवरेट वही है जो बाकी लड़कियों का होता है. चॉकलेट और आइसक्रीम. 11. दिव्यांका ने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली. विवेक दहिया से. अरे वही कवच वाला राजीव बुन्देला अपना.Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















