The Lallantop

'द कपिल शर्मा शो' में सुनील ग्रोवर की वापसी पर बोले कृष्णा- ''मज़ा आएगा, जब हम सब लोग स्टेज पर होंगे''

कृष्णा ने बताया कि वो सुनील ग्रोवर के बड़े फैन हैं. भगवान करें वो आएं. ऐसा होना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर. दूसरी तरफ 'द कपिल शर्मा शो' एक सीन में कृष्णा अभिषेक.

The Kapil Sharma Show से Sunil Grover को निकले 6 साल हो चुके हैं. मगर अब लोग उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे हैं. इस बाबत सुनील समेत अन्य कलाकारों से भी सवाल पूछे जाते रहते हैं. हाल ही में सुनील ग्रोवर की 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी के बारे में Krushna Abhishek से पूछा गया. इस पर कृष्णा ने काफी पॉज़िटिव जवाब दिया है. जिसे सुनकर सुनील ग्रोवर के फैन्स उत्साहित हो गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कपिल शर्मा के शो में सुनील ग्रोवर कई अलग-अलग किरदार निभाते थे. मगर उनके निभाए गुत्थी और मशहूर गुलाटी वाले कैरेक्टर्स काफी पॉपुलर हुए. 2017 में कपिल और सुनील की फ्लाइट में लड़ाई हो गई. उसके बाद सुनील ग्रोवर ने वो शो छोड़ दिया. उसके बाद उन्होंने कुछ एक कॉमेडी शोज़ में काम किया. मगर वो जादू नहीं हो पाया. उसके बाद से सुनील ने फिल्मों और वेब सीरीज़ में काम करना शुरू कर दिया है. कृष्णा अभिषेक भी पिछले कुछ समय से कपिल के शो से बाहर चल रहे थे. पैसे से जुड़ा कुछ मसला बताया जा रहा था. अब वो शो पर वापस आ गए हैं.

Advertisement

'द कपिल शर्मा शो' में कृष्णा, तीन चार किरदार निभाते हैं. मसाज पार्लर वाली सपना, जग्गू, धरम और शेख. हाल ही इंस्टेंट बॉलीवुड नाम के एक चैनल ने एक इंटरव्यू में कृष्णा से सुनील ग्रोवर की वापसी के बारे में पूछा. इसके जवाब में कृष्णा ने कहा-

''क्यों नहीं? क्यों नहीं होगी. वो उनके ऊपर है. वो भी बड़े कमाल के कलाकार हैं. सुनील का मैं बहुत बड़ा फैन हूं. सुनील बहुत अच्छा परफॉर्म करते हैं. मज़ा आएगा, जब हम सब लोग स्टेज पर होंगे एक दिन. भगवान करे वो आएं. मैं बिल्कुल पॉज़िटिव हूं. ऐसा होना चाहिए.'' 

मगर फिलहाल तो सुनील ग्रोवर 'द कपिल शर्मा शो' पर वापस आते नज़र नहीं आ रहे हैं. अभी-अभी ज़ी5 पर सुनील की एक सीरीज़ आई थी 'यूनाइटेड कच्चे'. इस शो के प्रमोशन के दौरान भी सुनील से कपिल शर्मा के शो पर वापस आने के बारे में पूछा गया. इस पर सुनील का कहना था कि उन्होंने नॉन-फिक्शन वाला काम कर लिया. उन्होंने बहुत एंजॉय भी किया. मगर वो दौर बीत गया. अब वो फिक्शन वाले सेट-अप में काम करना पसंद करने लगे हैं. इसलिए फिलहाल तो कपिल शर्मा शो में वापसी का उनका कोई प्लान नहीं है.   

Advertisement

सुनील ग्रोवर भी उन चुनिंदा एक्टर्स में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने देश के तीनों बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है. 'ग़जनी' में उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया. 'भारत' में सलमान खान के साथ और अब वो शाहरुख खान की 'जवान' में काम कर रहे हैं. इस सबके बीच उन्होंने सैफ अली खान की वेब सीरीज़ 'तांडव' में भी काम कर लिया. सुनील की 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में लग रही है. 

वीडियो: सुनील ग्रोवर इंटरव्यू: शाहरुख खान और सलमान के साथ एक्टर की जगह फैन बन जाता हूं

Advertisement