The Lallantop

ईरान-इज़रायल युद्ध पर बनी वो टॉप 5 फिल्में और सीरीज़ जो आपको ज़रूर देखनी चाहिए!

लिस्ट में शामिल एक फिल्म को टीवी का ऑस्कर यानी एम्मी अवॉर्ड तक मिल चुका है.

Advertisement
post-main-image
False Flag सीरीज़ वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है.

28 फरवरी को इज़रायल ने US के साथ मिलकर Iran पर एयरस्ट्राइक कर दिया था. इस हमले को Operation Epic Fury नाम दिया गया है. Iran-Israel Conflict ने मिडल ईस्ट को धमाकों और गुबारों से पूरी तरह दहला दिया है. ये पहला मौका नहीं है, जब ये दोनों देश आपस में इस तरह भिड़े हों. 1979 के बाद से ही उनके रिश्तों में खटास आने लगी थी. ईरान और इज़रायल के इस 47 साल से चले आ रहे संघर्ष पर सिनेमा के लिहाज़ से भी काफी कुछ बनाया जा चुका है. आज जानते हैं उन पांच बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीजों के बारे में, जिन्हें देखकर आप इस पूरे विवाद को और बेहतर ढंग से समझ सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#1. तेहरान (2020)
इस इज़रायली स्पाय थ्रिलर सीरीज़ को Daniel Syrkin ने डायरेक्ट किया है. इसमें एक ज्यूइश लड़की तमार राबिनियन की कहानी दिखाई गई है. तमार का जन्म तो ईरान में हुआ है, मगर उसका पालन-पोषण इज़रायल में किया गया है. वो वहां की इंटेलिजेंस एजेंसी मोसाद के लिए काम करती है. एक मिशन के तहत उसे ईरान की राजधानी तेहरान भेजा जाता है. तमार को वहां के एयर के एयर डिफेंस सिस्टम को बर्बाद करने का काम मिलता है. यदि वो ऐसा कर लेती है, तो इज़रायल ईरान के न्यूक्लियर प्लांट्स पर हमला बोल देगा. इस मिशन के लिए तमार क्या कुछ करती है, कैसे भेष बदलती है और कैसे ईरान को चकमा देती है- सब बेहद नजदीकी से दिखाया गया है. निव सुल्तान इस सीरीज़ की लीडिंग रोल में नज़र आई थीं. सीरीज़ को 2021 में बेस्ट ड्रामा सीरीज़ का एम्मी अवॉर्ड मिला था. इसे टीवी का ऑस्कर भी कहा जाता है. 'तेहरान' ये उपलब्धि हासिल करने वाली इज़रायल की पहली सीरीज़ थी. इसे एप्पल टीवी पर स्ट्रीम किया जा सकता है.

tehran
‘तेहरान’ का एक सीन.

#2. फ़ौदा (2015)
'फ़ौदा' शब्द का मतलब होता है अफ़रा-तफ़री. Lior Raz और Avi Issacharoff की इस इज़रायली सीरीज़ ने इस बात को साबित भी किया है. उन दोनों ने इज़रायल डिफेंस फोर्सेज़ में काम करने के अपने अनुभव के आधार पर इस सीरीज़ को क्रिएट किया था. लिओर तो इसमें लीडिंग रोल में भी नज़र आए हैं. 'फ़ौदा' की कहानी डोरॉन नाम के एक कमांडर और उसकी स्पेशल अंडरकवर टीम के बारे में है. उनकी टीम दुश्मनों के इलाके में आम लोगों की तरह रहकर अपने सीक्रेट मिशन को पूरा करती है. इस शो को उसके इसके रियलिस्टिक एक्शन के लिए जाना जाता है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Advertisement
fauda
‘फ़ौदा’ का एक सीन.

#3. एटॉमिक फ़लाफ़ेल (2015)
'एटॉमिक फ़लाफ़ेल' एक मज़ेदार कॉमेडी फिल्म है. इसे Dror Shaul ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के केंद्र में दो टीनएज लड़कियां हैं. उनमें से एक इज़रायल से है, वहीं दूसरी ईरान से. दोनों अपने-अपने देशों को न्यूक्लियर वॉर से बचाना चाहती हैं. इस सिलसिले में वो फ़ेसबुक पर अपने देश की खुफ़िया जानकारियां लीक करने लग जाती हैं. आगे क्या होता है, फिल्म में उसे दिखाया गया है. इस मूवी को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रेंट पर देखा जा सकता है.

atomic falafel
‘एटॉमिक फ़लाफ़ेल’ का एक सीन.

#4. One Wish for Iran, Love Israel (2013)
One Wish for Iran, Love Israel साल 2013 में बनी एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म है. इसे जोसेफ शमाश ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में इज़रायल में रह रहे इज़रायली और फिलिस्तीनी लोगों से बातचीत की गई hai. इस दौरान उनसे पूछा गया कि वो ईरान के नागरिकों और वहां के तत्कालीन राष्ट्रपति हसन रूहानी को क्या संदेश देना चाहते हैं. फिल्म का मकसद पॉलिटिकल टेंशन के बीच आम लोगों की इंसानियत की अपील को सामने लाना था. इसे डॉक्यूमेंट्री फिल्म को यूट्यूब पर देखा जा सकता है.

#5. द ऑपरेटिव (2013)
'द ऑपरेटिव' सीरियस और स्लो-बर्निंग स्पाय मूवी है. इसे युवाल एडलर ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी पूर्व इज़रायली इंटेलिजेंस ऑफिसर Yiftach Reicher-Atir के उपन्यास 'द इंग्लिश टीचर' पर आधारित है. इसमें डिएन क्रूगर, रैचेल नाम की एक मोसाद एजेंट का किरदार निभाती हैं. उसे एक सीक्रेट मिशन पर ईरान की राजधानी तेहरान भेजा जाता है. वहां उसे एक ईरानी व्यक्ति फरहाद की जासूसी का जिम्मा दिया गया है. फरहाद का रोल कैस अनवर ने निभाया है. मिशन के दौरान रैचेल और फरहाद एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं. हालात ऐसे बनते हैं कि रैचेल मोसाद के खिलाफ जाकर अलग रास्ता चुन लेती है. इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

Advertisement
the operative
‘द ऑपरेटिव’ का एक दृश्य.

बोनस सजेशन. इज़रायल-ईरान संघर्ष के इर्द-गिर्द आप False Flag (2015) सीरीज़ भी देख सकते हैं. वास्तविक घटनाओं से प्रेरित इस इज़रायली थ्रिलर में पांच अनजान लोगों की कहानी दिखाई गई है. उन्हें एक न्यूज के ज़रिए पता चलता है कि वो ईरान के रक्षा मंत्री को किडनैप के मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए हैं. ये काम उन्होंने नहीं किया था. मगर मीडिया और ईरान की सुरक्षा एजेंसी उनके पीछे पड़ जाती है. इसके बाद क्या कुछ होता है, उसे दिखाया गया है. इस शो को आप एप्पल टीवी पर देख सकते हैं.

वीडियो: कैसी है जॉन अब्राहम और मानुषी छिल्लर की फिल्म तेहरान?

Advertisement