The Lallantop

सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' 100 करोड़ के पार

कमज़ोर ओपनिंग के बाद से KBKJ की कमाई ऊपर की ओर ही बढ़ती गई है.

Advertisement
post-main-image
'किसी का भाई किसी की जान' के एक सीन में सलमान खान.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan उम्मीद से बेहतर परफॉर्म कर रही है. Salman Khan स्टारर इस फिल्म ने 15.81 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी. जो कि सलमान खान फिल्म होने के नाते कमज़ोर मानी गई. दूसरे दिन 62.87 परसेंट का जंप मिला. कमाई रही 25.75 करोड़ रुपए. रविवार को फिल्म ने 26.61 करोड़ रुपए बनाए. इससे फिल्म का फर्स्ट वीकेंड टोटल रहा 68.17 करोड़ रुपए. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'किसी का भाई किसी की जान' पिछले कुछ सालों में आई सलमान की सबसे कम एक्साइटिंग फिल्मों में से है. फिल्म को लेकर कोई खास बज़ भी नहीं था. इससे सलमान तीन साल बाद फुल फ्लेज्ड रोल में थिएटर्स में उतरे हैं. बतौर हीरो उनकी पिछली थिएट्रिकल रिलीज़ थी 'दबंग 3'. इस फिल्म ने,

* पहले दिन 24.50 करोड़ रुपए कमाए थे. 
* 'दबंग 3' का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन रहा था 78.75 करोड़ रुपए.

Advertisement

मगर ये पैंडेमिक के पहले की बात है. जब सबकुछ नॉर्मल था. लोग थिएटर्स में आ रहे थे. पिक्चरें चल रही थीं. हालांकि पिछले तीन सालों में इक्का-दुक्का फिल्म ही टिकट खिड़की पर सफल हो पाई हैं. ऐसे में 'किसी का भाई किसी की जान' की तीन दिनों में 68 करोड़ रुपए की कमाई भी ठीक लग रही है. ट्रेड एनलिस्ट और फिल्म बिज़नेस के जानकार गिरीश जौहर के मुताबिक दुनियाभर से ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने (ग्रॉस) 115 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. विदेशी टिकट खिड़की से फिल्म ने तीन दिनों में 39 करोड़ रुपए कमाए हैं. 

हालांकि ये फिल्म की मेरिट का नहीं, सलमान खान के सुपरस्टारडम का जोर है. फिल्म को अधिकतर नेगेटिव रिव्यू ही मिले हैं. लोग इसे डेटेड फिल्म बता रहे हैं. कुछ लोग इसे 'वीरम' का रीमेक भी बता रहे हैं. कुल मिलाकर फिल्म को लेकर न्यूट्रल जनता खास उत्साहित नहीं थी. ये जो भी कमाई आप देख रहे हैं, ये सलमान खान के कट्टर फैन्स की बदौलत है.

Advertisement

हालांकि इस फिल्म से उनके फैन्स भी निराश हैं. उनकी अपील है कि आगे से सलमान अच्छे डायरेक्टर्स के साथ काम करें. किसी ऐसे डायरेक्टर के साथ, जो उनकी हां में हां नहीं मिलाए. बल्कि क्रिएटिव पक्ष को लेकर अपनी राय मजबूती से रख सके. फैन्स के मुताबिक सलमान को अब सीक्वल और रीमेक से तौबा कर लेना चाहिए.

खैर, 'किसी का भाई किसी की जान' के कमज़ोर बज़ के पीछे 'पठान' भी एक बड़ी वजह रही. क्योंकि इस फिल्म में सलमान का कैमियो देखने के बाद लोग 'टाइगर 3' का इंतज़ार करने लगे. इस चक्कर में KBKJ की बात ही बंद हो गई. इस वजह से भी फिल्म को नुकसान हुआ.  

अभी तक तो ईद और सलमान का स्टार पावर दिख रहा था. सोमवार को फिल्म कितनी कमाई करती है, ये देखना दिलचस्प रहेगा. क्योंकि इसी के आधार पर तय होगा कि 'किसी का भाई किसी की जान' का भविष्य क्या होने वाला है.

'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान के साथ वेंकटेश, पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, जगतपति बाबू, पलक तिवारी, शहनाज़ गिल, राघव जुयाल, विनाली भटनागर, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल जैसे एक्टर्स ने काम किया है. KBKJ को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान उनकी पिछली फिल्मों का ये रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

Advertisement