The Lallantop

कियारा आडवाणी का तगड़ा अप्रेज़ल, 'डॉन 3' के लिए मिलेगी 'वॉर 2' से 50% ज़्यादा फीस

Don 3 के लिए Kiara Advani की टक्कर Kriti Sanon से थी. मगर Ranveer Singh के कहने पर कियारा को मिली फिल्म.

Advertisement
post-main-image
कियारा आडवाणी आने वाले दिनों में 'डॉन 3' और 'वॉर 2' जैसी दो बड़ी फिल्मों में नज़र आने वाली हैं.

Farhan Akhtar की Don 3 में Ranveer Singh के साथ Kiara Advani की जोड़ी बनी है. इस बात का ऑफिशियल ऐलान भी कुछ वक्त पहले हो चुका है. अब 'डॉन 3' को लेकर दो बड़े अपडेट्स सामने आए हैं. पहला ये कि मेकर्स कंफ्यूज़ थे कि कियारा आडवाणी और Kriti Sanon में से किसे कास्ट किया जाए. मगर रणवीर की वजह से फिल्म में कियारा की एंट्री हुई. दूसरा ये कि कियारा ने फिल्म के लिए War 2 से भी ज़्यादा फीस ली है. जो कि उनके करियर की सबसे बड़ी कमाई है. 

Advertisement

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि फरहान अख्तर ने फिल्म के लिए कियारा आडवाणी और कृति सेनन को चुना था. यानी इन दोनों में से कोई एक की फिल्म में कास्टिंग होनी थी. खबर में सोर्स के हवाले से लिखा गया-

"फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' के लिए दो एक्ट्रेसेस को चुना था. मगर रणवीर सिंह चाहते थे कि फिल्म में कियारा आडवाणी रहें. क्योंकि दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड है. रणवीर का मानना है कि ऑफ-स्क्रीन दो लोगों के बीच जब अच्छे संबंध होते हैं, तो वो चीज़ ऑन-स्क्रीन भी दिखती है. इसलिए फरहान ने फिल्म के लिए कियारा को चुना."

Advertisement

इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया कि ‘डॉन 3’ के लिए कियारा ने अपने करियर की सबसे ज़्यादा फीस पाई है. सोर्स ने बताया-

"कियारा आडवाणी ने ‘डॉन 3’ के लिए 13 करोड़ रुपए फीस ली है. ये कियारा के अब तक के करियर की सबसे बड़ी फीस है. कियारा फिल्म के एक्शन के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है. 'डॉन 3' के लिए कियारा ने जो फीस ली है, वो उनकी दूसरी एक्शन फिल्म 'वॉर 2' की फीस से करीब 50% ज्यादा है. 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और Jr NTR दिखेंगे."

'डॉन 3' को बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है. फिल्म का बजट 275 करोड़ रुपए तय किया गया है. हालांकि इसमें फिल्म का प्रमोशनल यानी प्रिंट एंड एडवर्टाइजिंग (P&A) कॉस्ट शामिल नहीं हैं. खबरें थीं कि इमरान हाशमी को ‘डॉन 3’ में विलन के रोल के लिए अप्रोच किया गया है. मगर इमरान ने खुद साफ किया कि मेकर्स ने उन्हें इस फिल्म के लिए कभी अप्रोच ही नहीं किया. 'डॉन 3' की शूटिंग अगस्त 2024 से शुरू होनी है. इसे 2025 में रिलीज़ किया जाएगा. 

Advertisement

वीडियो: रणवीर सिंह की 'Don 3' ने बजट में पहली दोनों फिल्मों को दी मात...Don 3 इस फ्रैंचाइज़ की सबसे महंगी फिल्म

Advertisement