The Lallantop

प्रभास-यश को एक साथ देखने के ख्वाहिशमंद लोगों के लिए बुरी खबर

पहले प्रभास-यश एक ही फिल्म में नज़र आने वाले थे.

Advertisement
post-main-image
प्रभास-यश

सिनेमाई खबरों का एक पता, ‘दी सिनेमा शो’

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1) "ऋषि कपूर यश चोपड़ा की जर्नी पर बात करने के लिए उत्साहित थे"

यश राज फिल्म्स और यश चोपड़ा की जर्नी पर एक डॉक्यू-सीरीज़ आ रही है, ‘द रोमांटिक्स'. 1 फरवरी को इसका ट्रेलर आया था.  14 फरवरी को सीरीज़ भी आ जाएगी. इसमें YRF से जुड़े 35 लोगों के साथ ऋषि कपूर का भी इंटरव्यू है. सीरीज की मेकर स्मृति मुंद्रा ने इस पर बात की है. उन्होंने कहा है: "वो अद्भुत इन्टरव्यू था. ऋषि कपूर, यश चोपड़ा की जर्नी पर बात करने के लिए उत्साहित थे. उन्होंने डायरेक्टर-ऐक्टर के रिश्ते को लेकर भी अपना पर्सपेक्टिव साझा किया."

Advertisement

2) 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की अगली किश्त में हो सकते हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर

'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइज का अपना एक अलग फैनबेस है. विन डीजल इसकी जान हैं. अब खबर है कि इसकी अगली किश्त में रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी हो सकते हैं. इसका हिंट खुद विन डीजल ने दिया है.

3) प्रभास और यश को एक साथ देखने की मंशा पाले फैन्स को झटका

Advertisement

पहले खबर थी कि प्रभास स्टारर 'सालार' में यश भी नज़र आ सकते हैं. क्योंकि इसे KGF डायरेक्टर प्रशांत नील बना रहे हैं. कहा जा रहा था कि इसमें रॉकी के किरदार का क्रॉसओवर हो सकता है. पर अब खबर है, ऐसा होने की संभावना बहुत कम है. पहले 'सालार' को दो पार्ट में बनाया जाना था और दूसरे पार्ट में यश हो सकते थे. पर अब फिल्म सिर्फ एक ही पार्ट में बन रही है.

4) सिद्धार्थ-कियारा ने साइन की करण जौहर के साथ तीन फिल्में

बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक कियारा और सिद्धार्थ ने अपने फेवरेट प्रोड्यूसर करण जौहर के साथ तीन फिल्में साइन की हैं. शादी के बाद दोनों पहली फिल्म धर्मा के साथ ही शुरू करने जा रहे हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ने शशांक खेतान की रॉम-कॉम साइन की है और इसमें करण जौहर पैसा लगा रहे हैं.

5)  केरल में ऑनलाइन मीडिया के थिएटर से रिव्यू करने पर बैन

फिल्म एक्जिबिटर्स यूनाइटेड ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केरल(FEUOK) ने ऑनलाइन मीडिया को थिएटर में घुसकर फिल्म पर ऑडियंस के ओपिनियन लेने पर बैन लगा दिया है. FEUOK President K Vijaykumar ने कहा है: "हम फिल्म रिलीज के तुरंत बाद ऑडियंस का ओपियन थिएटर में आकर रिकॉर्ड करने के लिए ऑनलाइन मीडिया को बैन कर रहे हैं. क्योंकि ऑनलाइन मीडिया फिल्म का गलत रिव्यू देता है. वो लोगों को टारगेट करने के लिए भी रिव्यू करता है. ऐसे रिव्यूज फिल्म के कलेक्शन को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं."

6) Alt Balaji से हटीं एकता और शोभा कपूर

एकता कपूर और शोभा कपूर Alt Balaji के अपने-अपने पदों से हट गई हैं. अब वो चीफ बिजनेस ऑफिसर नहीं हैं. उनकी जगह विवेक कोका को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

वीडियो: प्रभास की 'प्रोजेक्ट K' के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स की कीमत में एक हिंदी फिल्म बन जाएगी

Advertisement