Katrina Kaif को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल से ज़्यादा हो चुके हैं. इस बीच उनके हाथ से कई बड़े रोल निकले, कई फिल्मों में उनका पसंदीदा रोल किसी और एक्टर ने किया. हाल ही में
'रणबीर-दीपिका की फिल्म से मेरा रोल काट दिया गया था' - कटरीना कैफ
Katrina Kaif ने बताया कि Ranbir Kapoor और Deepika Padukone की फिल्म में उन्हें अहम रोल मिलने वाला था. लेकिन फिर उसे हटा दिया गया.

‘बचना-ए-हसीनों’ में मैं चौथी लड़की थी. उस कैरेक्टर को काट दिया गया.
कटरीना ने अपने करियर में सबसे ज़्यादा काम सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ किया. उनसे पूछा गया कि इन दोनो में क्या फर्क है. कटरीना ने बताया कि उन्हें अक्षय कुमार से रिक्वेस्ट करनी पड़ती थी, कि सुबह छह बजे शूट न रखें. दूसरी ओर उन्हें सलमान से रिक्वेस्ट करनी पड़ती थी कि वो सेट पर जल्दी आ जाएं, वो बहुत लेट आते हैं. साल 2003 मैं आई फिल्म ‘बूम’ से कटरीना ने अपना करियर शुरू किया था. हालांकि उन्हें अपनी इस फिल्म पर गर्व नहीं. वो इसे अपने अच्छे कामों में नहीं गिनतीं. कटरीना बताती हैं कि शुरुआती दिनों में लोग उन पर सवाल उठाया करते थे. कि वो कामयाब नहीं हो पायेंगी. फिल्म इंडस्ट्री में उनका भविष्य नहीं है. लेकिन कटरीना ने समय के साथ उन सभी को गलत साबित कर दिया.
कटरीना की हालिया रिलीज़ की बात करें तो वो श्रीराम राघवन की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नज़र आई थीं. यहां उनके साथ लीड रोल में विजय सेतुपति थे. बाकी उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में ‘जी ले ज़रा’ का भी नाम था. ज़ोया और फरहान अख्तर की इस फिल्म में आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा काम करने वाले थे. लेकिन तीनों एक्टर्स की डेट फाइनल नहीं हो पा रहीं. हाल ही में ज़ोया ने बताया कि जैसे ही डेट मिलेगी, तभी फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा.
वीडियो: कैसी है कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस'?












