Tiger 3 दीवाली के मौके पर रिलीज होनी है. इसका ट्रेलर भी 16 अक्टूबर को आने की बात कही जा रही है. 'टाइगर का मैसेज' नाम से टीजर भी आ चुका है. सलमान खान की फिल्म का इसके बाद से माहौल बनना शुरू हो गया है. 10 अक्टूबर को कटरीना कैफ के कैरेक्टर ज़ोया का भी फर्स्टलुक पोस्टर आ गया है. इस पर विकी कौशल, करण जौहर समेत कई लोग बधाई भी दे चुके हैं. कटरीना ने खुद इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ज़ोया के रोल के लिए की गई तैयारी और मेहनत पर भी बात की है.
"टाइगर 3 मेरी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म है"
कटरीना कैफ का कहना है कि उन्होंने ज़ोया के किरदार के लिए बहुत मेहनत की है. 'टाइगर 3' दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. इसमें कटरीना के साथ सलमान और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं.


ज़ोया का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए YRF ने कटरीना के किरदार को YRF स्पाई यूनिवर्स का पहला फीमेल जासूस बताया. यशराज फिल्म्स के X अकाउंट से लिखा गया:
YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल स्पाई को हेलो कहें.
इस पर कटरीना ने बात की है. पिंकविला ने एक खबर छापी है. इसमें कहा गया कि वो अपनी आने वाली फिल्म के लिए उत्साहित हैं. कटरीना के शब्द थे:
जोया YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला जासूस है. मुझे उसके जैसा किरदार निभाने की ख़ुशी है. ज़ोया उग्र है, साहसी है, वफादार है, प्रोटेक्टिव है. इन सबसे आगे बढ़कर वो हमेशा मानवता के लिए खड़ी रहती है.
कटरीना ने ज़ोया के किरदार के लिए की गई मेहनत पर भी बात की है. उन्होंने कहा:
YRF स्पाई यूनिवर्स में ज़ोया का किरदार निभाना एक अविश्वसनीय यात्रा रही. मैंने हर फिल्म में(टाइगर फ्रेंचाइज) खुद को टेस्ट किया है. 'टाइगर 3' कोई अपवाद नहीं है. हम इस बार ऐक्शन सीन्स को अलग लेवल पर ले जाना चाहते थे और मैंने ऐसा किया है. फिल्म के लिए मैंने अपनी शारीरिक सीमाएं लांघी हैं. फिजिकली ये मेरी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म है.
ये भी पढ़ें: Tiger 3 में 'पठान' से 15 मिनट ज़्यादा लंबा शाहरुख-सलमान सीक्वेंस
'टाइगर 3' दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है. इसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ, इमरान हाशमी, रेवती, कुमुद मिश्रा, रणवीर शौरी और रिधि डोगरा जैसे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है.
वीडियो: शाहरुख खान के फैन्स ने सिनेमाघरों से सलमान खान की टाइगर 3 का पोस्टर उखाड़ा, पुलिस पकड़ ले गई






















