The Lallantop

एडवांस बुकिंग के मामले में कार्तिक आर्यन की 'शहज़ादा' से 14 गुना आगे 'एंट मैन 3'

'पठान' की वजह से 'शहज़ादा' को एक हफ्ते आगे भी खिसकाया गया था.

Advertisement
post-main-image
बताया जा रहा है कि नैशनल चेन में अब तक 'शहज़ादा' की करीब तीन हज़ार टिकट बिकी हैं.

सिनेमा की ज़रूरी खबरों का फिक्स अड्डा, द सिनेमा शो:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#1. “RRR देखकर मज़ा आ गया” – जोनाथन मेजर्स

‘एंट मैन 3’ के एक्टर जोनाथन मेजर्स ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें RRR बहुत पसंद है. उन्होंने वो फिल्म कई बार देखी. जूनियर एनटीआर और राम चरण को स्क्रीन पर देखकर मज़ा आया. 

Advertisement

#2. ‘टाइगर 3’ में शिल्पा राव का गाना होगा

‘वॉर’ और ‘पठान’ के बाद शिल्पा राव YRF स्पाई यूनिवर्स की तीसरी फिल्म में भी अपनी आवाज़ देंगी. कोईमोई से बात करते हुए शिल्पा ने बताया कि वो ‘टाइगर 3’ पर भी काम कर रही हैं. 

#3. ऑस्कर्स में परफॉर्म किया जाएगा ‘नाटु नाटु’

Advertisement

RRR के गाने ‘नाटु नाटु’ ने गोल्डन ग्लोब्स में बेस्ट ओरिजनल गाने का अवॉर्ड जीता था. ये गाना ऑस्कर अवॉर्ड में भी नॉमिनेट हुआ. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि ये गाना ऑस्कर के स्टेज पर परफॉर्म किया जाएगा. फिल्म के कम्पोज़र एमएम किरवानी ने ये खबर अब कनफर्म कर दी है. वैराइटी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि ऑस्कर में गाने के लिए रीहर्सल चल रही है. इंडिया से कई सारे सिंगर आएंगे. उनका साथ देंगे लॉस एंजिल्स के डांसर. ये कनफर्म नहीं हुआ कि जूनियर एनटीआर और राम चरण परफॉर्म करेंगे या नहीं.

#4. एडवांस बुकिंग में ‘एंट मैन 3’ से पिछड़ी ‘शहज़ादा’

मीडिया में खबरें चल रही थीं कि कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहज़ादा’ को मज़बूत एडवांस बुकिंग मिल रही है. हालांकि बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक सीन ऐसा नहीं है. उनका कहना है कि 17 तारीख को रिलीज़ होने वाली ‘एंट मैन 3’ की एडवांस बुकिंग ‘शहज़ादा’ से 14 गुना ज़्यादा है. उनके मुताबिक नैशनल चेन में ‘शहज़ादा’ की 3,483 टिकट बिकी हैं. वहीं ‘एंट मैन 3’ का नंबर 43,907 टिकट तक पहुंच चुका है. 

#5. “PM मोदी ने ‘कांतारा’ की तारीफ की” – ऋषभ शेट्टी

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोग हाल ही में PM नरेंद्र मोदी से मिले. यश और ऋषभ शेट्टी भी इनमें शामिल थे. ऋषभ ने मुलाकात के बारे में बताया कि PM ने उनकी फिल्म ‘कांतारा’ की तारीफ की. 

#6. ‘इतर’ से एक्टिंग में वापसी करेंगे दीपक तिजोरी

दीपक तिजोरी ‘इतर’ नाम की फिल्म से एक्टिंग में वापसी करने वाले हैं. इस फिल्म को बनाया है वीणा बक्शी ने. ‘इतर’ में दीपक के साथ ऋतुपर्णा सेनगुप्ता भी नज़र आएंगी. 

वीडियो: सलमान ख़ान के गाने कैरेक्टर ढीला को कार्तिक आर्यन की शहज़ादा में रीमिक्स किया गया है, भड़के फैन्स

Advertisement