The Lallantop

'पठान' की वजह से कार्तिक आर्यन की 'शहज़ादा' खिसकानी पड़ गई

पहले 'शहज़ादा' 10 फरवरी को रिलीज़ होने वाली थी.

Advertisement
post-main-image
'शहज़ादा' अब 17 फरवरी को रिलीज़ होगी.

सिनेमा की सभी बड़ी खबरों का एक तय अड्डा, द सिनेमा शो:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#1. एनिस्टन-सैंडलर की ‘मर्डर मिस्ट्री 2’ का ट्रेलर आया

जेनिफर एनिस्टन और एडम सैंडलर की फिल्म ‘मर्डर मिस्ट्री 2’ 30 मार्च, 2023 को रिलीज़ होने वाली है. उससे पहले फिल्म का ट्रेलर आया है. जहां जेनिफर और एडम के किरदारों ने अपनी डिटेक्टिव एजेंसी खोल ली है और उनके एक दोस्त का अपहरण हो जाता है. उसे कैसे बचाएंगे, ये फिल्म की कहानी है.

Advertisement

#2. ऑफिशियली अनाउंस हुई  विजय की ‘थलपति 67’

लोकेश कनगराज ने थलपति विजय के साथ अपनी फिल्म ‘थलपति 67’ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है. बीती 02 जनवरी से ‘थलपति 67’ की शूटिंग शुरू हो गई है. लोकेश ने बताया था कि इसी हफ्ते फिल्म से जुड़ा अहम अपडेट भी शेयर किया जाएगा.

Advertisement

#3. मंडे टेस्ट में पास हुई शाहरुख़ खान की‘पठान’

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ‘पठान’ ने 30 जनवरी को 25 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने उससे एक दिन पहले 65-68 करोड़ रुपए के बीच की कमाई की थी. सोमवार को हुई कमाई के बाद ‘पठान’ के हिंदी वर्ज़न की कमाई का आंकड़ा करीब 295 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है.

#4. ‘पठान’ की वजह से ‘शहज़ादा’ खिसकाई

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहज़ादा’ 10 फरवरी को रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन अब ये 17 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी. फिल्म के मेकर्स ने कहा कि ऐसा उन्होंने शाहरुख खान और ‘पठान’ के सम्मान में किया है. रिलीज़ के बाद से ही ‘पठान’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. दुनियाभर में 550 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर ली है. ऐसे में कहा जा रहा है कि ‘पठान’ से कोई फिल्म भिड़ना नहीं चाहेगी. मुमकिन है कि इसी वजह से ‘शहज़ादा’ की टीम ने अपनी रिलीज़ डेट आगे खिसकाई है.  

#5. रेड चिलीज़ की फिल्म में होंगी रसिका दुग्गल

रसिका दुग्गल ने रेड चिलीज़ की फिल्म ‘कर्तव्य’ की कास्ट जॉइन की है. फिल्म में वो सैफ अली खान के किरदार की पत्नी का रोल निभाएंगी. फरवरी से फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है.

#6. “मुझे आदिपुरुष पर गर्व है” – कृति सैनन

adipurush kriti sanon
‘आदिपुरुष’ से एक सीन में कृति. 

कृति सैनन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से अपनी आने वाली फिल्मों पर बात की. कहा कि उन्हें अपनी आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर गर्व है. बताया कि ‘गणपत’ में वो एक्शन करेंगी. साथ ही शाहिद कपूर के साथ एक लव स्टोरी भी करने वाली हैं. इनके अलावा वो ‘द क्रू’ में तबू और करीना कपूर के साथ भी नज़र आएंगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान से क्या सीखने को मिला, अनुराग कश्यप ने बताया

Advertisement