The Lallantop

कार्तिक की 'शहज़ादा' ने पांचवे दिन कितनी कमाई की?

'शहज़ादा' फिल्म थिएटर में ऑडिएंस के लिए तरस रही है.

Advertisement
post-main-image
कार्तिक आर्यन की 'शहज़ादा' 17 फरवरी को रिलीज़ हुई थी.

सिनेमा की बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. 'सेक्स एजुकेशन 5' में नहीं दिखेंगी मेव यानी एमा मैकी

नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज़ 'सेक्स एजुकेशन' के पांचवे सीज़न में एक्टर एमा मैकी नहीं नज़र आएंगी. एमा सीरीज़ में मेव के रोल में हैं. रेडियो टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात को कंफर्म किया है कि चौथे सीज़न की शूटिंग पूरी करने के बाद वो इस शो से अलग हो गई हैं.

Advertisement

2. Ant Man 3 ने पांच दिनों में कमाए 289 करोड़ रुपए

मार्वल की फिल्म Ant-Man and the Wasp Quantumania बढ़िया कमाई कर रही है. पांच दिनों में फिल्म ने इंडिया में 30 करोड़ और वर्ल्ड वाइड 289 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

3. कार्तिक की 'शहज़ादा' ने पांचवे दिन कमाए 2 करोड़ रुपए

Advertisement

कार्तिक आर्यन की 'शहज़ादा' फिल्म थिएटर में ऑडिएंस के लिए तरस रही है. 17 फरवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पांचवे दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया है. अभी तक फिल्म ने ओवरऑल 24.7 करोड़ रुपए कमाए हैं.

4. आलिया भट्ट ने पैपराज़ी को लताड़ा, पुलिस से की शिकायत

आलिया भट्ट ने पैपराज़ी पर उनकी प्राइवेसी में दखल देने का आरोप लगाया है. इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करके उन्होंने मुंबई पुलिस से इसके खिलाफ शिकायत की है. आलिया ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि ये बिल्कुल भी सही नहीं है कि बिना किसी की परमिशन के उनकी तस्वीरें ली जाएं. उनके इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए अर्जुन कपूर, अनुष्का शर्मा और शाहीन भट्ट ने भी पब्लिकेशन को लताड़ लगाई है.उसके बाद बांद्रा पुलिस ने आलिया से संपर्क किया. फोन कॉल पर पूरे मामले से संबंधित जानकारी ली. अब आलिया तय करेंगी कि उन्हें क्या करना है. उसके बाद ही पुलिस से बात करेंगी.

5. सुकुमार ने कहा, ''ऐसे डायलॉग्स लिखूंगा, रील्स पर वायरल हो''

'पुष्पा 1' के बाद 'पुष्पा 2' का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. रिसेंटली एक इंटरव्यू में डायरेक्टर सुकुमार ने बताया कि सोशल मीडिया और रील्स ने उनकी फिल्म की सफलता में कैसे मदद की और उसका क्या असर पड़ा है. सुकुमार ने कहा, ''जब मैं तेलुगु में फिल्म लिख रहा था तो इसके डायलॉग्स और इसके गाने को मैं यही सोचकर लिख रहा था कि ये शॉर्ट्स और इंस्टाग्राम रील्स पर चल जाएं. मेरा फोकस इसी पर था. 'पुष्पा 2' लिखते हुए भी इसी पर फोकस किया है. क्योंकि जब आपके लिखे गाने और डायलॉग्स सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएं तो ऑटोमैटिक फिल्म की मार्केटिंग हो जाती है.''

6. 2023 के IIFA अवॉर्ड्स को होस्ट करेंगे अभिषेक-विकी

इस साल के IIFA अवॉर्ड्स 26 और 27 मई को दुबई में होने वाले हैं. जिसे अभिषेक बच्चन और विकी कौशल होस्ट करेंगे. IIFA अवॉर्ड्स में बॉलीवुड फिल्मों को अलग-अलग कैटेगरीज़ में नॉमिनेट करके उन्हें अवॉर्ड्स दिया जाता है. इस साल IIFA में सलमान खान, वरुण धवन और कृति सेनन परफॉर्म करते भी नज़र आएंगे.

वीडियो: कार्तिक आर्यन की शहज़ादा चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement