The Lallantop

रणवीर-टाइगर नहीं अब कार्तिक आर्यन बनेंगे 'शक्तिमान'?

खबर है कि Kartik Aaryan को Shaktimaan के रोल के लिए अप्रोच किया गया है. मगर...

Advertisement
post-main-image
कार्तिक आर्यन अगले शक्तिमान होंगे?

दो साल पहले Mukesh Khanna ने Shaktimaan फिल्म अनाउंस की थी. इसे सोनी पिक्चर्स प्रोड्यूस करने वाली थी. फिर खबर आई कि इस मूवी में Ranveer Singh को बतौर 'शक्तिमान' कास्ट किया जाएगा. फिर मुकेश ने रणवीर को लेकर कई तरह के बयान दिए. कहा कि रणवीर, शक्तिमान के रोल करने के लायक नहीं है. अब बताया जा रहा है कि रणवीर की जगह Kartik Aaryan को 'शक्तिमान' के रोल में कास्ट किया जा सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, रेडिट पर एक थ्रेड वायरल हो रही है. जिसमें बताया गया है कि कार्तिक आर्यन को 'शक्तिमान' के रोल के लिए अप्रोच किया गया है. मगर कार्तिक अभी अपने दूसरे कमिटमेंट्स में बिज़ी हैं. इसलिए वो अभी 'शक्तिमान' के ऑफर पर सोच रहे हैं. उन्होंने फाइनल कुछ भी नहीं किया है. हालांकि इस खबर को लेकर कहीं कुछ भी पुख्ता नहीं है. किसी भी तरह से इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

लोगों का कहना है कि कार्तिक आज के जनरेशन के बच्चों के बीच बेहद पॉपुलर हैं. उनकी पिछली फिल्म 'भूल भुलैया 3' भी थिएटर्स में बहुत चली. यही वजह है कि मेकर्स ने कार्तिक को इस रोल के लिए अप्रोच किया होगा. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं कि जो कह रहे हैं कि कार्तिक को ये रोल नहीं लेना चाहिए. अगर वो ऐसा करते हैं तो उनका करियर खत्म हो जाएगा.

Advertisement

बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो रणवीर सिंह को ही 'शक्तिमान' के लिए सही कास्ट बता रहे हैं. उनका कहना है कि कार्तिक आर्यन गंगाधर के रोल में तो अच्छे लगेंगे मगर उनके ऊपर 'शक्तिमान' का किरदार सूट नहीं करेगा. फिलहाल जब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आती तब तक कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी.  

ख़ैर, ये तो तय है कि 'शक्तिमान' फिल्म अगर आज के समय के हिसाब से नहीं बनी तो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आएगी. इसलिए ये ज़रूरी है कि मेकर्स इसकी कहानी के साथ-साथ इसके स्पेशल इफेक्ट्स और पोस्ट प्रोडक्शन पर ज़्यादा से ज़्यादा ध्यान दें. शक्तिमान से लोगों का नोस्टेलजिया जुड़ा हुआ है लेकिन फिर भी शक्तिमान फिल्म को पुराने पैटर्न पर ना बनाया जाए.

Advertisement

मुकेश खन्ना की बात करें तो वो बीते कई दिनों से कई तरह के बयान दे रहे हैं. कभी रणवीर के विवादित फोटो शूट को लेकर तो कभी टाइगर श्रॉफ की एक्टिंग को लेकर. उनके इन बयानों पर उन्हें इतना ज़्यादा ट्रोल किया जा रहा है कि इसके लिए उन्हें बीते दिनों सफाई तक देनी पड़ी थी. उन्होंने कहा था कि वो खुद को किसी से बेहतर नहीं बताना चाहते. उन्होंने कहा कि अगला शक्तिमान वही बनेगा जो उस जैसा होगा. उसकी लेगेसी को आगे ले जाएगा. 

वीडियो: मुकेश खन्ना ने शक्तिमान सीरियल के दूसरे सीज़न का हिंट दिया, लोग क्या बोले?

Advertisement