Tabu, Kareena Kapoor Khan, Kriti Sanon की मच अवेटेड फिल्म Crew का ट्रेलर फाइनली आ गया है. जब से इसका टीज़र आया था जनता उत्साहित थी कि ये तीनों एक साथ एक स्क्रीन पर क्या बवाल लेकर आने वाली हैं. ट्रेलर के बाद ये तो साफ हो गया है कि 'क्रू' आपको बहुत हंसाने वाली है.
क्रू ट्रेलर: एक्शन-मारधाड़ वाली फिल्मों के बीच तबु और करीना ये क्या बवाल चीज़ ले आईं
तबु, करीना और कृति की कॉमिक टाइमिंग कमाल की लग रही है.

ट्रेलर खुलता है. करीना, तबु और कृति का किरदार एक कमरे में बंद है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ हो रही है कि आखिर सोना कहां है? कहानी तीन फ्लाइट अटेंडेंट की है. जो अपनी नौकरी से परेशान हैं. हां, हमें अक्सर लगता है कि एयर होस्टेस या फ्लाइट अटेंडेंट की लाइफ बिल्कुल परफेक्ट है. उन्हें किसी चीज़ की कमी नहीं. यहां से वहां घूमने को मिलता है वगैरह-वगैरह. मगर यहां मसला थोड़ा दूसरा है.
'क्रू' का ट्रेलर देखकर समझ आता है कि तीनों फ्लाइट अटेंडेंड अपनी-अपनी आर्थिक स्थिती से खुश नहीं हैं. उनकी जॉब्स बिल्कुल थैंक-लेस सी है. इसलिए तीनों को परेशानी है मगर दुखी नहीं हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब फ्लाइट में उन्हें एक गोल्ड स्मगलर मिल जाता है. अब सोना रखें या छोड़े, बड़ी दुविधा है. तीनों इस सिचुएशन से कैसे निकलती हैं इसी पर बेस्ड होगी फिल्म 'क्रू'.
पहले आप ये ट्रेलर देखिए -
राजेश कृष्णनन इस फिल्म के डायरेक्टर हैं. जो इससे पहले कुणाल खेमू की 'लूटकेस' और टीवीएफ के फेमस शो 'ट्रिपलिंग' को डायरेक्ट कर चुके हैं. जहां तक ट्रेलर का सवाल है तो तबु, करीना और कृति की कॉमिक टाइमिंग कमाल की लग रही है. एटलीस्ट ट्रेलर देखकर तो अभी तक ऐसा ही लग रहा है कि पिक्चर खूब हंसाने वाली है.
फिल्म में धुआंधार कॉमेडी होने की उम्मीद इसलिए भी लगाई जा सकती है क्योंकि कि इसमें कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं. ट्रेलर में भी उन्हें ठीक-ठाक जगह दी गई है. उसके अलावा पंच लाइन और करीना की कॉमिक टाइमिंग को देखकर भी लग रहा है कि पिक्चर देखने वाली जनता पेट पकड़-पकड़ कर हंसने वाली है.
वैसे बीते दिनों बड़े पर्दे पर एक्शन और मार-धाड़ वाली फिल्में ही चल रही हैं. ऐसी फिल्में जिसमें गज़ब का एक्शन सीक्वेंस हो, जिसका हीरो लार्जर देन लाइफ टाइप हो, जिसमें कुछ इतना एक्स्ट्रा ऑडनरी वीएफएक्स इस्तेमाल किया हो जो थिएट्रिकल एक्सपीरिएंस दे जाए. ऐसे में 'क्रू' जैसी हल्की-फुल्की कॉमेडी वाली फिल्म बनाकर मेकर्स ने रिस्क तो लिया है लेकिन लीग से हटकर कॉमेडी जॉनर में कुछ बनाया है तो चलने के चांसेस बढ़ जाते हैं.
बाकी निधी मेहरा, मेहुल सूरी ने इस कहानी को लिखा है. एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. अब ये पिक्चर बडे़ पर्दे पर कैसा परफॉर्म करती है ये तो 29 मार्च के बाद ही पता चलेगा जब 'क्रू' रिलीज़ होगी. वैसे आपको ये ट्रेलर कैसा लगा हमें कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताइएगा.












