The Lallantop

यशराज जो 'पठान' के लिए नहीं कर पाया, वो करण जौहर अपनी फिल्म के लिए करने वाले हैं

बताया जा रहा है कि करण जौहर अपनी इस फिल्म को 'कभी खुशी कभी ग़म' की तरह रिलीज़ करना चाहते हैं.

Advertisement
post-main-image
'पठान' को 8000 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया था, 'रॉकी और रानी...' को उससे ज़्यादा स्क्रीन मिलेंगी.

शाहरुख खान ने ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में एक गाना किया था, ‘कश्मीर मैं तू कन्याकुमारी, नॉर्थ-साउथ की मिट गई देखो दूरी ही सारी’. उनकी फिल्म ‘पठान’ ने ये बात बहुत हद तक सही साबित कर दी है. श्रीनगर से कन्याकुमारी तक फिल्म धुआं उड़ाए हुए है. हम खुद पिछले डेढ़ महीने से ‘पठान’ पर खबरें कर रहे हैं, क्योंकि नंबर्स आ रहे हैं. लोग निरंतर पढ़ना चाह रहे हैं. यशराज फिल्म्स ने ‘पठान’ को बड़े लेवल पर रिलीज़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इसे 2023 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक की तरह पेश किया गया. लेकिन इसी साल एक और हिंदी फिल्म आने वाली है. जो किसी स्टार की कमबैक फिल्म नहीं है. फिर भी उसे ‘पठान’ से बड़े लेवल पर रिलीज़ किया जाने वाला है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

करण जौहर का धर्मा प्रॉडक्शन्स अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए वो करने वाला है, जो यशराज फिल्म्स ‘पठान’ के लिए नहीं कर सकी. ‘पठान’ को दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया. इंडिया में फिल्म को 5500 स्क्रीन्स मिली और विदेशों में 2500. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जाएगा. ‘रॉकी और रानी....’ को उसकी स्टार पावर मिलती है अपने डायरेक्टर करण जौहर से. 2016 में आई ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बाद ये उनकी अगली फीचर फिल्म है. ‘कभी खुशी कभी ग़म’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी उनकी फिल्में कल्ट किस्म की फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करण अपनी अगली फिल्म को भी ‘कभी खुशी कभी ग़म’ के लेवल पर रिलीज़ करना चाहते हैं. रिपोर्ट में रोशन सिंह नाम के पटना से एक एग्ज़िबिटर को कोट किया गया. उन्होंने कहा कि वो करण जौहर की आनेवाली फिल्म के लिए फिर से अपना मल्टीप्लेक्स खोलने वाले हैं. कुछ ऐसी ही खबर ‘पठान’ को लेकर भी आई थी. ‘पठान’ की रिलीज़ को लेकर देशभर में 25 सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर फिर से खोले गए. रोशन सिंह ने आगे बताया,

Advertisement

2023 की सबसे ज़्यादा एंटीसिपेटेड फिल्में ‘पठान’ और ‘रॉकी और रानी...’ हैं. करण जौहर की फिल्म को लेकर काफी क्रेज़ है. हमने धर्मा की हर फिल्म को अपने यहां स्क्रीन किया है. करण जौहर की फिल्म के लिए हम फिर से अपना मल्टीप्लेक्स खोलने वाले हैं.            

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेन्द्र और शबाना आज़मी जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे. ये फिल्म पहले 28 अप्रैल को आने वाली थी. लेकिन अब 28 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है.          

वीडियो: पठान की कमी पूरी करने फरवरी में ये फिल्म और वेब सीरीज़ आ रही हैं

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement