The Lallantop

"जवान के बाद शाहरुख बादशाह नहीं रहे, वो शहंशाह बन गए"

'कुछ कुछ होता है' के 25 साल पूरे हुए हैं. इस मौके पर करण जौहर, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी साथ आए थे. उसी वक्त करण ने ये बात कही.

Advertisement
post-main-image
रानी मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने शाहरुख से रोमांस करना सीखा.

‘कुछ कुछ होता है’ के 25 साल पूरे हो चुके हैं. उसका जश्न मनाने के लिए मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गईं. ऐसी एक स्क्रीनिंग के बीच करण जौहर, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी पहुंच गए. वहां उन्होंने फिल्म और एक-दूसरे को लेकर बात की. करण ने कहा कि अगर शाहरुख इस फिल्म को हरि बत्ती नहीं दिखाते तो ये कभी नहीं बन पाती. उन्होंने शाहरुख को दुनिया के सबसे बड़े मूवी स्टार की उपाधि दी. करण ने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मुझे याद है कि जिस दिन ‘जवान’ रिलीज़ हुई, तब मैंने इनसे (शाहरुख से) कहा था कि अब आप बादशाह नहीं रहे, शहंशाह हो गए हैं. 

करण से पहले शाहरुख ‘कुछ कुछ होता है’ को लेकर बात कर रहे थे. उन्होंने अपनी स्पीच की शुरुआत की थी,  

Advertisement

हमेशा ये ज़रूरी होता है कि एक फिल्म ने किस तरह एज किया है. हम फिल्में बनाते हैं. कुछ भुला दी जाती हैं. कुछ बहुत अच्छा करती हैं. कुछ ऐसी होती हैं जो बिल्कुल भी नहीं चलती. लेकिन ये ऐसी फिल्म है, जो समय के इम्तिहान पर खरी उतरी है. 

शाहरुख ने आगे कहा,

बहुत लोगों को लगता है कि करण मेरे दोस्त हैं. वास्तविकता में करण मेरे दोस्त के बेटे हैं. मिस्टर यश जौहर ने कमाल का सिनेमा प्रोड्यूस करने के साथ-साथ ये फिल्म भी प्रोड्यूस की थी. उनकी फिल्मों में मेरी पसंदीदा ‘अग्निपथ’ थी. हमने जब ‘कुछ कुछ होता है’ शुरू की, तब करण करीब 23 या 24 साल के थे. आज उस उम्र का मेरा बेटा है. जब मैं मुड़कर देखता हूं तो बहुत गर्व महसूस होता है. 

Advertisement

शाहरुख ने आगे फिल्म से जुड़े एक्टर्स का शुक्रिया अदा किया. उसी क्रम में फरीदा जलाल, अनुपम खेर और अर्चना पूरन सिंह को याद किया. तब किसी ने ऑडियंस में सलमान खान का नाम लिया. शाहरुख ने मज़ाक में कहा कि अभी सिर्फ इंटरवल पॉइंट तक के एक्टर्स का ही नाम लिया है. सलमान की एंट्री इंटरवल के बाद है. हालांकि उन्होंने आगे बताया कि सलमान ‘साजन जी घर आए’ गाना शूट करने आए थे. उस दिन उन्हें शूट नहीं करना था. फिर भी वो सेट पर पहुंचे क्योंकि उन्हें सलमान को शूट करते हुए देखना था. शाहरुख ने आगे अपनी स्पीच में यश चोपड़ा, यश जौहर, आदित्य चोपड़ा और करण जौहर को थैंक यू कहा. ये कहते हुए वाक्य पूरा किया कि इन लोगों के बिना मैं अब की तुलना में आधा स्टार भी नहीं होता.   

शाहरुख और करण के बाद रानी ने भी ‘कुछ कुछ होता है’ का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि उस फिल्म के बिना वो स्टार नहीं बन पातीं. इसके बाद अपने को-स्टार के बारे में बताया कि उनसे अच्छा कोई रोमांस नहीं करता. रानी ने अपनी बात ये कहते हुए खत्म की कि उन्होंने शाहरुख से रोमांस करना सीखा.     

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान, हिरानी की 'डंकी' को लेकर बहुत बड़ा अपडेट आया है.

Advertisement