The Lallantop

RSS की कार्यप्रणाली पर बनी संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' बैन हो गई!

बाबरी मस्जिद विध्वंस का ज़िक्र है इसकी वजह? सेंसर बोर्ड ने लगाया अड़ंगा...

Advertisement
post-main-image
'आखिरी सवाल' RSS की स्थापना और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में है.

Sanjay Dutt की Aakhri Sawal Ban हो गई? Ramayana में Ranbir Kapoor और Yash के स्क्रीनटाइम के बारे में Namit Malhotra ने क्या कह दिया? SVC63 के Promo Shoot से जुड़ी Salman Khan की कौन सी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# बैन हो गई संजय दत्त की 'आखिरी सवाल'!

संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' आज इंडिया में तो रिलीज़ हो गई. मगर UAE में इस बैन कर दिया गया है. टाइम्स नाव के मुताबिक UAE सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कई बदलाव करने को कहा था. मगर मेकर्स इसके लिए राज़ी नहीं थे. इसलिए UAE में ये फिल्म रिलीज़ नहीं हो सकी है. ये फिल्म RSS की स्थापना और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में है. फिल्म में बाबरी मस्जिद विध्वंस का जिक्र भी है. संजय दत्त इस फिल्म के लीड एक्टर होने के साथ इसके प्रोड्यूसर भी हैं. अभिजीत मोहन वरांग ने इसे डायरेक्ट किया है.

Advertisement

# नए जेम्स बॉन्ड की तलाश शुरू

डेनी विलनव 'जेम्स बॉन्ड' सीरीज़ की अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं. फिलहाल इसे 'बॉन्ड 26' कहा जा रहा है. बॉन्ड के रोल के लिए एक्टर्स की तलाश युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है. इसके लिए 'गेम ऑफ थ्रोन्स' और 'हैमनेट' जैसे प्रोजेक्ट्स की कास्टिंग डायरेक्टर नीना गोल्ड को लाया गया है. जेकब एलॉर्डी और एरन टेलर जॉनसन इस रोल के लिए मज़बूत दावेदार बताए जा रहे हैं. 18 दिसंबर को 'ड्यून 3' के रिलीज़ के बाद 2027 की पहली तिमाही में डेनी विलनव 'बॉन्ड 26' का शूट शुरू करेंगे.

# "रामायण में रणबीर से तगड़ा है यश का रोल"

Advertisement

'रामायण' के बारे में ख़बरें थीं कि इसके पहले पार्ट में तो यश और रणबीर कपूर का आमना-सामना ही नहीं होगा. मगर 7 से 13 मई तक हुए 'दी ग्रैंड रामायण क्रिएटर्स इवेंट' के बाद जो बातें सामने आई हैं, वो इस थ्योरी से अलग हैं. कर्नाटक के यूट्यूबर श्रीकांत नायक ने यश के रोल के बारे में नमित मल्होत्रा से बात की. और नमित ने कहा, "रामायण भगवान राम की कहानी है. इसलिए ये सही है कि रामायण में यश के रोल की लेंथ रणबीर कपूर से कम है. मगर रावण का कैरेक्टर स्केच बहुत असरदार है. तगड़ा है. चाहे वो स्क्रीन पर कुछ मिनट के लिए आए, मगर यश ने रावण को जिस तरह जिया है, वो ऑडियंस पर गहरा असर छोड़ेगा. मैं ये कह सकता हूं कि यश रामायण का X फैक्टर हैं. उसकी जान हैं." अपने वीडियो में श्रीकांत ने ये भी बताया कि 'रामायण' के पहले पार्ट में यश सिर्फ पांच मिनट के लिए स्क्रीन पर नहीं आएंगे. फर्स्ट पार्ट में भी उनका स्क्रीनटाइम अच्छा ख़ासा है.

# SVC63 का प्रोमो लीक? फैन्स ने पकड़ी बारीकियां

सलमान खान की SVC63 जिस दिन से अनाउंस हुई है, उसी दिन से लगातार चर्चा में है. अब फिल्म के सेट से सलमान की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल है. इसमें सलमान का चेहरा मॉनिटर पर नज़र आ रहा है. हेयर स्टाइल पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग है. शार्प हेयरलाइन दिख रही है. कुछ काले, कुछ सफ़ेद बालों वाली घनी दाढ़ी नज़र आ रही है. तस्वीर थोड़ी धुंधली है, मगर चेहरे पर कुछ घाव और खू़न नज़र आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं, कि ये SVC63 के प्रोमो शूट की फोटो है. इससे पहले ये चर्चा भी थी कि प्रोमो शूट एक कसीनो में होगा. और ये तस्वीर इनडोर शूटिंग की है. इसीलिए कहा जा रहा है कि ये प्रोमो शूट की ही फोटो है. इसमें सलमान का लुक भी पब्लिक को पसंद आ रहा है. मगर कुछ लोग इसे AI जनरेटेड बता रहे हैं. इसमें कितनी सच्चाई है, ये तो प्रोमो आने के बाद ही पता चलेगा. कहा जा रहा है कि फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट प्रोमो 27 मई को ईद पर रिलीज़ किया जाएगा.

# तमन्ना होंगी सलमान की सुपरहीरो फिल्म की हीरोइन?

सलमान खान राज एंड डीके के साथ एक सुपरहीरो फिल्म करने वाले हैं. 4 मई को वैरायटी इंडिया ने रिपोर्ट किया कि मेकर्स ने करीना कपूर को फीमेल लीड रोल के लिए अप्रोच किया है. मगर दो दिन पहले बॉलीवुड हंगामा ने लिखा कि करीना को ये फिल्म अब तक ऑफर नहीं हुई है. अब सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि मेकर्स तमन्ना भाटिया के साथ चर्चा में हैं. हालांकि ये भी पुष्ट ख़बर नहीं. इंटरनेट पर ऐसी चर्चा चल रही है.

# रणवीर सिंह नहीं, अमिताभ के साथ काम कर रहे अमीष

पिछले दिनों ये ख़बर सुर्खियों में रही, कि रणवीर सिंह ने लेखक अमीष त्रिपाठी के नॉवल 'दी इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स ख़रीद लिए हैं. अगले दिन वैरायटी इंडिया ने अमीष से चर्चा के आधार पर इस बात को खारिज कर दिया. अब ख़बर है कि अमीष त्रिपाठी रणवीर सिंह नहीं, बल्कि अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं. सायरस बरोचा के पॉडकास्ट पर उन्होंने बताया कि अमिताभ और वो रामायण आधारित एक वीडियो गेम पर साथ काम कर रहे हैं. ये AAA गेम है जो प्लेस्टेशंस के लिए होता है. अमीष और अमिताभ इस कंपनी के को-फाउंडर हैं. बकौल अमीष, ये पहला AAA गेम है जो किसी भारतीय महाकाव्य पर आधारित है.

वीडियो: संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' को सेंसर बोर्ड ने क्यों नहीं किया पास?

Advertisement