The Lallantop

"प्रभास इस युग के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस स्टार"

फिल्म के डायरेक्टर नाग आश्विन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रभास को 'कल्कि 2898 AD' की कामयाबी की वजह बनाया.

Advertisement
post-main-image
'कल्कि 2898 AD' साल 2024 की दूसरे सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है.

विजय सेतुपति की 'महाराजा' की कमाई 100 करोड़ पार, फोकस पुलर की मदद के लिए आगे आए टाइगर श्रॉफ, 2024 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी 'कल्कि'. नीचे पढ़ें सिनेमा की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# विजय सेतुपति की 'महाराजा' की कमाई 100 करोड़ पार

विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म 'महाराजा' ने दुनियाभर से 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ऐसा करने वाली ये विजय सेतुपति की पहली सोलो फिल्म बन गई है. ये एक रिवेंज थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास भी अहम रोल्स में हैं. फिल्म को निथिलन स्वामिनाथन ने डायरेक्ट किया है.

Advertisement

# "प्रभास इस युग के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस स्टार"

प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' बॉक्स ऑफिस पर फोड़ रही है. फिल्म के डायरेक्टर नाग आश्विन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर प्रभास को इस सफलता का क्रेडिट दिया. उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, " उस कुर्सी पर बैठा व्यक्ति इस कामयाबी की वजह है. ये बिना किसी शंका के इस सदी के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस स्टार हैं. हमने 'कल्कि' में जो किया, हमारे प्रोडक्शन को वो करने का कॉन्फिडेंस इन्होंने ही दिया. इन्होंने मुझे वो सब करने की आज़ादी दी, जो मैं करना चाहता था. हम सब के प्यारे भैरवा और अब दुनिया के K."

# फोकस पुलर की मदद के लिए आगे आए टाइगर श्रॉफ

Advertisement

पूजा एंटरटेनमेंट की फिल्म 'मेरे हसबंड की बीवी' में फोकस पुलर का काम करने वाले रवि की मदद के लिए टाइगर श्रॉफ आगे आए. एक्सीडेंट की वजह से रवि पिछले कई महीनों से बिस्तर पर हैं और काम नहीं कर पा रहे हैं. प्रोड्यूसर्स ने उनका पेमेंट भी पूरा नहीं किया था. हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रवि ने कहा, "जब ये बात टाइगर श्रॉफ को पता चली, तो उन्होंने मेरी मदद की. मुझे उनके माता-पिता के भी फोन आए. रवि 'हीरोपंती' में टाइगर के साथ काम कर चुके हैं.

# 'ओप्पम' के हिंदी रीमेक में सैफ-बॉबी

प्रियदर्शन अपनी मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं. फिल्म में मोहनलाल वाला किरदार निभाने के लिए सैफ अली खान को कास्ट किया गया है. इसके अलावा बॉबी देओल और समुथिरकानी भी फिल्म में नज़र आएंगे. दोनों फिल्म में कौन सा रोल करेंगे ये अभी पता नहीं चल पाया है. अगस्त से फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा.

# 2024 की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी 'कल्कि'

'कल्कि 2898 AD'के हिंदी वर्जन ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. ये साल 2024 की दूसरे सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इसके हिंदी वर्जन ने सात दिनों में 152.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. जिसने अजय देवगन की 'शैतान' को पछाड़ दिया है. 'शैतान' ने 149.49 करोड़ रुपये कमाए थे. पहले नंबर पर है ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर'. जिसने बॉक्स ऑफिस से 199.45 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

# राजकुमार राव की 'श्रीकांत' की ओटीटी रिलीज़ डेट आई

राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' ओटीटी पर रिलीज़ के लिए तैयार है. फिल्म 5 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. फिल्म को तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है. राजकुमार राव के साथ फिल्म में ज्योतिका, अलाया एफ, शरद केलकर जैसे कलाकारों ने काम किया है.

वीडियो: Prabhas की Kalki 2898 AD ने बनाया नया रिकार्ड, दुनियाभर में 500 करोड़ से ज़्यादा का कलेक्शन

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement