The Lallantop

सलमान, जूही चावला से शादी करना चाहते थे, जूही के पिता ने मना कर दिया

अब सलमान के इस वायरल वीडियो पर जूही चावला का जवाब आया है.

Advertisement
post-main-image
सलमान के पुराने वायरल इंटरव्यू का स्क्रीनशॉट. दूसरी तरफ बिग बॉस के सेट पर सलमान खान और जूही चावला.

इन दिनों Salman Khan का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो बता रहे हैं कि Juhi Chawla उन्हें बड़ी प्यारी लगती हैं. वो उनसे शादी करना चाहते थे. जूही की फैमिली से बात करने गए, तो उन्होंने मना कर दिया. अब सलमान के इस वीडियो पर जूही चावला का जवाब आया है. जूही ने कहा कि कहा कि उन्होंने सलमान के साथ एक फिल्म करने से मना कर दिया था. जिसके बाद उन दोनों ने किसी फिल्म में फुल फ्लेज्ड तरीके से काम नहीं किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सलमान खान का जो वीडियो इंटरनेट पर चल रहा है, वो उनके 90 के दशक के इंटरव्यू का है. शायद 'मैंने प्यार किया' की रिलीज़ के ठीक बाद का. इसमें सलमान जूही चावला के बारे में बात करते हुए कहते हैं-

''वो बड़ी प्यारी हैं. अडोरेबल. मैंने तो उनके पापा से पूछा कि क्या आप अपनी बेटी की शादी मुझसे करेंगे. तो उन्होंने कहा, नहीं.''

Advertisement

जब पूछा गया कि जूही के पिता ने शादी से क्यों इन्कार किया, तो सलमान ने कहा-

''बस. शायद उन्हें जैसा लड़का चाहिए, मैं उस खांचे में फिट नहीं होता.''

News18 के साथ हुई बातचीत में जूही चावला से वीडियो के बारे में पूछ गया, तो उन्होंने हंसी-मज़ाक में ये बात उड़ा दी. फिर उन्होंने कहा-

Advertisement

''पहले जब मैंने अपना करियर बस शुरू किया था, जब सलमान 'दी सलमान खान' नहीं थे, तब उनके साथ एक फिल्म मेरे पास आई थी. तब मैं इंडस्ट्री में किसी को ढंग से नहीं जानती थी. न उन्हें, न आमिर को, न किसी और को. मैं किसी वजह से उनके साथ वो फिल्म नहीं कर पाई. और आज तक सलमान मुझे वो बात याद दिलाते हैं. वो कहते रहते हैं, 'आपने मेरे साथ वो फिल्म नहीं की'. हमने फिल्मों में तो शायद ही साथ काम किया हुआ, मगर साथ स्टेज शोज़ बहुत सारे किए हैं. उन्होंने 'दीवाना मस्ताना' में कैमियो भी किया था.''

deewana mastana, salman juhi chawla
फिल्म ‘दीवाना मस्ताना’ के एक सीन में सलमान और जूही चावला.

 1997 में आई 'दीवाना मस्ताना' डेविड धवन की पिक्चर थी. इसमें सलमान और जूही चावला की शादी होती दिखाई गई थी. इसके बाद इन दोनों लोगों ने 'सलाम-ए-इश्क' में भी काम किया था. मगर एक-दूसरे एक अपोज़िट नहीं. जूही चावला ने 1995 में जय मेहता से शादी कर ली. उन्हें दो बच्चे हैं. बिटिया जाह्नवी और बेटा अर्जुन.

खैर, जूही चावला आखिरी बार एमेज़ॉन प्राइम सीरीज़ 'हश हश' में नज़र आई थीं. सलमान अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का इंतज़ार कर रहे हैं. 

वीडियो: सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान ट्रेलर लॉन्च में शर्ट क्यों उतारी?

Advertisement