The Lallantop

'RRR को ऑस्कर में नहीं भेजा गया', पत्रकार के सवाल पर NTR का जवाब दिल खुश कर देगा!

रिपोर्टर ने कहा था: "भारत ने ज्यादातर हिंदी फिल्मों को ऑस्कर के लिए भेजा है."

Advertisement
post-main-image
NTR ने सवाल के जवाब में हिंदी को नेशनल लैंग्वेज बताया

जूनियर NTR आजकल सातवें आसमान पर होंगे. उनकी फ़िल्म RRR की चारों तरफ चर्चाएं हैं. उनकी फ़िल्म पर भारत की जनता तो लहालोट है ही, विदेशी भी उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. आए दिन खबर आती रहती है कि इस बड़े ऐक्टर या फिर डायरेक्टर ने उनकी फ़िल्म की तारीफ़ की. हाल ही में फ़िल्म के गाने 'नाटु-नाटु' ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता है. अब RRR टीम की नज़र ऑस्कर नॉमिनेशन पर होगी. फ़िल्म को भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री के तौर पर नहीं भेजा गया था. मेकर्स ने इसके लिए अलग से एंट्री भेजी थी. भारत ने 'छेल्लो शो' को ऑफिशियल ऑस्कर एंट्री के तौर पर भेजा था. इसी मुद्दे पर जूनियर NTR से वरायटी को दिए इन्टरव्यू में जवाब भी दिया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सवाल था:

ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से RRR को नहीं भेजा गया. हम इसके पीछे की पॉलिटिक्स से तो परिचित नहीं हैं, पर इतिहास से ज़रूर है. वो पारंपरिक रूप से हिंदी भाषा की फिल्मों को पिक करते हैं.

Advertisement

NTR ने वरायटी को दिए इन्टरव्यू में जवाब दिया:

मुझे नहीं लगता इसके पीछे कोई बहुत बड़ी पॉलिटिक्स होती है, कि कौन सी फ़िल्म ऑस्कर जानी चाहिए. जो पैनल ये डिसाइड करता है, अपना काम बहुत अच्छे से करता है. इसलिए मैं उस ओर नहीं जाना चाहूंगा कि RRR को भारत ने क्यों नहीं चुना?

हालांकि, भारत से ऑस्कर्स में गई पिछली पांच एंट्री उठाकर देखेंगे तो इसमें सिर्फ़ एक हिंदी है, रणवीर सिंह की फ़िल्म 'गली बॉयज'. इसके अलावा असमी, मलयालम और तमिल फ़िल्में गई हैं. इस बरस गई 'छेल्लो शो' गुजराती भाषा की फ़िल्म है.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा:

हिंदी बहुत लंबे समय से भारत की नेशनल लैंग्वेज रही है, इसलिए इसे प्रमुखता मिली. अब RRR को चुना जाए या न चुना जाए, ये हमें पहले ही गौरवान्वित कर चुकी है.

हालांकि यहां ये क्लियर करना ज़रूरी है कि हिंदी भारत की नेशनल लैंग्वेज नहीं है. इन्टरव्यू में आगे राम चरण ने NTR की बात पर मज़ाकिया लहज़े में जवाब दिया. उन्होंने कहा:

NTR बहुत ज़्यादा हंबल हो रहे हैं. मुझे तो ये दोनों अवॉर्ड चाहिए.

राम चरण ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब की बात कर रहे थे. चूंकि ये इंटरव्यू 'नाटु-नाटु' को गोल्डन ग्लोब मिलने के पहले लिया गया था, इसलिए राम चरण ने दोनों अवॉर्ड की बात कही. इसी इंटरव्यू में बात करते हुए एक जगह NTR ने ये भी कहा कि हम तेलुगु या कुछ और होने से पहले इंडियन हैं. हम यहां भारत को रिप्रेसेंट कर रहे हैं. RRR इंडिया में 25 मार्च, 2022 को रिलीज़ हुई. इस फिल्म ने दुनियाभर से 1200 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई. गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड जीत लिया. ऑस्कर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में शॉर्ट लिस्ट हो चुकी है.
 

वीडियो: RRR के जिस गाने 'नाटू-नाटू' ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता, उसके बनने की कहानी जबर है

Advertisement