The Lallantop

जॉनी लीवर ने बताया, अब कॉमेडी फिल्में क्यों नहीं करते

जॉनी ने शाहरुख खान की 'बाज़ीगर' में अपने किरदार को लेकर भी बात की.

Advertisement
post-main-image
जॉनी लीवर ने कहा कि आज कल कॉमेडी फिल्में कम ही बनती हैं.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह लैंड हुए हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरों को.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

1. Ant-Man and The Wasp: Quantumania का ट्रेलर आया

मार्वल की फिल्म Ant-Man and The Wasp: Quantumania का दूसरा ट्रेलर आया. ये फिल्म साल 2021 में आई 'लोकी' सीरीज़ के बाद की टाइमलाइन में घटती है. ट्रेलर में मार्वल के इस फेज़ का नया विलेन यानी Modok भी दिख रहा है. फिल्म 17 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

Advertisement

2. नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'यू' के चौथे सीज़न का ट्रेलर आ गया

नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज़ 'यू' के चौथे सीज़न का ट्रेलर आ गया. ट्रेलर से पता चलता है कि लीड कैरेक्टर जो ने यूएस छोड़ दिया है. अब वो लंदन शिफ्ट हो गया है. जहां वो प्रोफेसर बनकर रह रहा है. 

'यू' 4 का फर्स्ट पार्ट 09 फरवरी को और दूसरा पार्ट 09 मार्च को रिलीज़ होगा.

Advertisement

3. रितेश देशमुख की 'वेड' ने 11 दिनों में कमाए 35.5 करोड़ रुपए

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की मराठी फिल्म 'वेड' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. फिल्म ने 11 दिनों में कुल 35.5 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

4. सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू' का ट्रेलर आ गया

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मिशन मजनू' का ट्रेलर आ गया है. शांतनु बागची के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ रॉ-एजेंट बने हैं. जो जासूसी करने के लिए पाकिस्तान जाता है. आलिया भट्ट की 'राज़ी' की तरह सिद्धार्थ को भी पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो जाता है. 

मूवी 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी.

5. अदिवी की 'जी2' का विजन अनाउंसमेंट वीडियो आया

अदिवि शेष की फिल्म G2 का प्रोमो वीडियो आया है. जिसे मेकर्स ने विजन वीडियो बताया है. इस वीडियो को देखकर फिल्म से जुड़ी कुछ बातें और फिल्म का बेसिक प्लॉट समझ आता है. ये फिल्म 'गूडाचारी' का सीक्वल होगी. 

जिसमें अदिवी, जासूस बने हैं. विनय कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी.

6. 'शाकुंतलम' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रोने लगीं समांथा

समांथा प्रभु की पैन इंडिया फिल्म 'शाकुंतलम' का ट्रेलर आया था. इसके लॉन्च इवेंट पर समांथा खूब रोई. 'शाकुंतलम' फिल्म पर बात करते हुए और अपनी बीमारी पर बात करते हुए समांथा इमोशनल हो गईं और रोने लगीं. उनका रोने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

7. जॉनी लीवर ने बताया, क्यों नहीं करते ज़्यादा फिल्में

कॉमेडियन जॉनी लीवर ने रिसेंटली ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो आज कल कॉमेडी फिल्में क्यों नहीं करते. उन्होंने कहा, ''मैंने इसलिए काम बंद कर दिया क्योंकि आजकल अच्छी स्क्रिप्ट्स नहीं है. अगर आप 'बाज़ीगर' की बात करें तो उसमें कोई राइटिंग नहीं थी, बस मैं था. मैंने ही सारे पंचेज़ दिए थे. वो अच्छे दिन थे हम सब मेहनत करते थे. मगर आज के समय में कॉमेडी के अच्छे राइटर्स नहीं है. सब कहते हैं जॉनी भाई हैंडिल कर लेंगे. मगर ऐसे ये काम नहीं करता. हमें प्रॉपर ब्लू प्रिंट की ज़रूरत होती है. आज के समय में बहुत कम ही कॉमेडी फिल्में बनती हैं.''

दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की पठान का ट्रेलर लीक होने की खबर में कितनी सच्चाई?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement