The Lallantop

"पठान की सक्सेस पार्टी में शाहरुख ने मुझे बाइक गिफ्ट की, मैं खुश होकर घर गया"

John Abraham ने बताया, वो Pathaan की सक्सेस पार्टी से निकलना चाहते थे. तभी Shahrukh Khan ने उनसे पूछा, क्या चाहिए तुम्हें? और बाइक गिफ्ट कर दी.

Advertisement
post-main-image
‘पठान’ में जॉन अब्रहाम ने विलन की भूमिका निभाई थी.

Pathaan के बाद John Abraham की अगली फिल्म Vedaa इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है. फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. जॉन अभी भी इस फिल्म को प्रमोट करने में जुटे हुए हैं. हाल ही में वो कॉमेडियन Zakir Khan के शो Aapka Apna Zakir में पहुंचे थे. यहां उन्होंने फिल्म Pathaan के बारे में बात की. जॉन ने बताया कि वो उस पार्टी से निकलना चाहते थे. मगर Shahrukh Khan ने उन्हें मनाकर रोक लिया. साथ ही उन्होंने जॉन को एक बाइक भी गिफ्ट की. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘आपका अपना ज़ाकिर’ में जॉन ने बताया, 

Advertisement

"मेरी पिछली फिल्म ‘पठान’ शाहरुख खान के साथ थी. मुझे याद है कि ‘पठान’ की रिलीज़ के बाद सक्सेस पार्टी रखी गई थी. और मेरी जल्दी सोने की आदत है. लेकिन शाहरुख ने कहा ‘कम ऑन जॉन, चलो पार्टी करते हैं. अपनी पिक्चर चल रही है. इसे ओपनिंग भी अच्छी मिली है'. मैंने बोला नहीं मुझे सोना है. उन्होंने पूछा ‘क्या, सोना है?’ मैंने कहा, ‘मुझे सोना है’. तो उन्होंने मुझसे पूछा ‘क्या चाहिए तुम्हें?’ मैंने कहा कि एक मोटरसाइकिल दे दो बस. उन्होंने मुझे मोटरसाइकिल गिफ्ट की. मैं बहुत खुश होकर घर गया."

जॉन ने पिछले दिनों Ranveer Allahbadia के पॉडकास्ट में शाहरुख के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया था. उन्होंने बताया, 

"जब मेरे मॉडलिंग करियर की शुरुआत हुई थी, तब शाहरुख खान मेरे जज थे. और 'पठान' में मैं उनके साथ काम कर रहा था. मेरे मन में उनके लिए इज्ज़त और प्यार दोनों है. वो बहुत स्मार्ट और इंटेलिजेंट हैं. लेकिन वो बहुत क्यूट और केयरिंग इंसान हैं. ये उनकी बहुत स्पेशल चीज़ है."

Advertisement

‘पठान’ में जॉन ने शाहरुख के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर किया था. इस फिल्म में उन्होंने जिम नाम का किरदार निभाया था. जो भारतीय सीक्रेट सर्विस एजेंसी RAW से बदला लेना चाहता है. फिल्म में शाहरुख और जॉन के साथ दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार में थीं. सलमान खान ने टाइगर के किरदार में कैमियो किया था. ‘पठान’ को सिद्धार्थ आनंद ने डायेरक्ट किया था. 240 करोड़ के बजट में बनी पठान ने भारत में करीब 543 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था.  वहीं, वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपए से भी ज़्यादा का बिजनेस किया था.

अगर ‘वेदा’ की बात करें, तो इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ शरवरी वाघ, तमन्ना भाटिया, आशीष विद्यार्थी, अभिषेक बनर्जी और कुमुद मिश्रा जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. फिल्म को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म ने पांच दिनों में 15.50 करोड़ रुपए की कमाई की है.

वीडियो: 'स्त्री 2' के सामने 'खेल-खेल में' और 'वेदा' की हालत खराब

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement