The Lallantop

बांग्लादेश में अचानक रोकी गई 'जवान' की रिलीज

बांग्लादेशी सेंसर बोर्ड ने इसकी रिलीज़ पर रोक लगा दी.

Advertisement
post-main-image
'जवान' को लेकर लोगों में भयंकर क्रेज़ है.

सिनेमा जगत की लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए एकदम सही जगह पहुंचे हैं आप. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी सभी खबरें.

Advertisement

# बांग्लादेश में अचानक रोकी गई 'जवान' की रिलीज

शाहरुख़ खान की 'जवान' रिलीज़ हो चुकी है. लोगों में फिल्म को लेकर भयंकर क्रेज़ है. पहले बांग्लादेश में 'जवान' 7 सितंबर को ही रिलीज़ होती थी लेकिन फिलहाल बांग्लादेशी सेंसर बोर्ड ने इसकी रिलीज़ पर रोक लगा दी है. ऐसा फिल्ममेकर्स के विरोध के चलते हुआ है. विरोध किस बात पर है ये अभी साफ़ नहीं है.  

Advertisement

# "'जवान' की कास्टिंग में एक साल का समय लगा"

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि उन्हें 'जवान' की कास्टिंग करने में एक साल का समय लगा. फिल्म में प्रियमणि, सान्या मल्होत्रा, गिरिजा ओक गोडबोले, लहर खान और आलिया कुरैशी की कास्टिंग मुकेश छाबड़ा की कंपनी ने ही की है.

# अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' का मोशन पोस्टर आया

Advertisement

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' का मोशन पोस्टर आ गया है. फिल्म में अक्षय माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल का किरदार निभा रहे हैं. 1989 में जसवंत सिंह ने 350 फीट नीचे फंसे माइनर्स को बचाया था. ' मिशन रानीगंज'  6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी.

# रजनीकांत की 'जेलर' ओटीटी पर रिलीज़

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' 7 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो गई है. ये फिल्म अमेज़न प्राइम पर देखी जा सकती है. फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है. 'जेलर' से रजनीकांत ने 2 साल बाद सिनेमाघर में वापसी की है.

#  शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'सुखी' का ट्रेलर आया

शिल्पा शेट्टी और कुशा कपिला की फिल्म 'सुखी' का ट्रेलर आ गया है. ये कहानी है ऐसी महिला की, जो अपने परिवार की जिम्मेदारियों में खुद को ही भूल गई है. फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# अजय देवगन, माधवन की फिल्म 'वंश', रिलीज़ डेट आई

अजय देवगन, आर. माधवन और ज्योतिका की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'वंश' 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में आएगी. ये पहली बार होगा जब अजय देवगन और आर. माधवन साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे. फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है.
 

Advertisement