The Lallantop

नेशनल सिनेमा डे पर 'जवान' की कमाई में 550% का उछाल

'फुकरे 3' और 'मिशन रानीगंज' की कमाई में भी आया बड़ा जंप. 60 लाख फुटफॉल्स के साथ सिनेमा के लिए 2023 का दूसरा सबसे बड़ा दिन बना 13 अक्टूबर.

Advertisement
post-main-image
'फुकरे 3', 'जवान' और 'मिशन रानीगंज' के सीन्स और पोस्टर्स.

13 अक्टूबर को देशभर में National Cinema Day मनाया गया. मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ऑफ इंडिया ने बताया कि इस दिन देशभर के तमाम मल्टीप्लेक्स में कुल 60 लाख से ज़्यादा लोग सिनेमा देखने पहुंचे. जो कि 2023 का दूसरा सबसे ज़्यादा फुटफॉल वाला दिन है. इस इवेंट में कुल 4 हज़ार सिनेमाघरों में ने हिस्सा लिया. नेशनल सिनेमा डे के दिन इंडिया के तकरीबन सभी सिनेमाघरों में हर फिल्म की टिकट 99 रुपए में बिकीं. इसका फायदा Shahrukh Khan की Jawan से लेकर Akshay Kumar की Mission Raniganj और Fukrey 3 जैसी फिल्मों को मिला. टिकटें सस्ती होने के बावजूद इन तीन फिल्मों ने मिलकर 13 अक्टूबर को 15 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'जवान' की कमाई छठे हफ्ते में गिर गई थी. शाहरुख स्टारर ये फिल्म इस हफ्ते लगातार 70 से 80 लाख रुपए प्रति दिन के दर से कमाई कर रही थी. इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk.com के मुताबिक शुक्रवार को 'जवान' की कमाई में 550 परसेंट की उछाल दर्ज की गई. रिलीज़ के 37वें दिन 'जवान' ने 5 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है. इससे फिल्म का इंडिया कलेक्शन पहुंच गया है 632.50 करोड़ रुपए. वहीं एटली डायरेक्टेड ये फिल्म दुनियाभर से 1125 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है. जो कि शाहरुख खान की पिछली फिल्म 'पठान' से 75 करोड़ रुपए ज़्यादा है.  

Advertisement

नेशनल सिनेमा डे का फायदा अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' को भी पहुंचा. ये फिल्म टिकट खिड़की पर काफी खराब खुली थी. 2.85 करोड़ रुपए की ओपनिंग पाई थी. मगर 13 अक्टूबर को इस फिल्म ने भी 300 परसेंट का जंप मारा. रिलीज़ के दूसरे शुक्रवार को अक्षय की इस फिल्म ने भी 5 करोड़ रुपए की कमाई. इससे फिल्म का टोटल कलेक्शन पहुंच गया है 23.50 करोड़ रुपए. असल घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, रवि किशन, जमील खान, वरुण बडोला और दिब्येंदु भट्टाचार्य जैसे एक्टर्स ने काम किया था. 'मिशन रानीगंज' को टिनू सुरेश देसाई ने डायरेक्ट किया था.  

13 अक्टूबर को सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही 'फुकरे 3'. नेशनल सिनेमा डे के दिन इस फिल्म की कमाई में 400 परसेंट की बढोत्तरी नोट की गई. इस फिल्म ने रिलीज़ के 16वें दिन 5.25 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया. इससे फिल्म की कुल कमाई पहुंच गई 86.50 करोड़ रुपए. इसके बाद से उम्मीद लगाई जा रही है कि 'फुकरे 3' का लाइफटाइम कलेक्शन 100 करोड़ रुपए के पार जा सकता है. 'फुकरे 3' में पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है.  

वीडियो: फिल्म रिव्यू- मिशन रानीगंज

Advertisement

Advertisement