The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • National Cinema Day Advance Booking numbers of Fukrey 3, Mission Raniganj and Jawan

नेशनल सिनेमा डे के लिए 'जवान', 'फुकरे 3' की भयंकर एडवांस बुकिंग

सबसे ज़्यादा टिकट 'फुकरे 3' की बिकी हैं. पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह और ऋचा चड्ढा की इस फिल्म की PVR-Inox में एक लाख टिकटें बिकी हैं. जबकि सिनेपॉलिस में इसकी 25 हज़ार टिकटे बुक हो चुकी हैं. 'जवान' का जलवा भी जारी है.

Advertisement
pic
12 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 12 अक्तूबर 2023, 02:55 PM IST)
Jawan
'जवान' और 'फुकरे 3' की टिकट सबसे ज़्यादा बुक हुई है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

इस बार 13 अक्टूबर को नेशनल सिनेमा डे मनाया जाएगा. मतलब इस दिन 99 रुपए में फिल्में देख सकते हैं. इस सिनेमा डे वाले दिन के लिए तगड़ी एडवांस बुकिंग हो चुकी है. इस वक्त थिएटर्स में तीन फिल्में लगी हैं. ऋचा चड्ढा की 'फुकरे 3', अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' और शाहरुख खान की फिल्म 'जवान'. तीनों ही फिल्मों के टिकट सिनेमा डे पर 99 रुपए के बिक रहे हैं और अभी तक टोटल 3.10 लाख से ज़्यादा टिकट्स बिक चुके हैं.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज़्यादा टिकट्स 'फुकरे 3' की बिकी हैं. पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी, मनजोत सिंह और ऋचा चड्ढा की इस फिल्म की PVR-Inox में एक लाख टिकटें बिकी हैं. जबकि सिनेपॉलिस में इसकी 25 हज़ार टिकटे बुक हो चुकी हैं.

वहीं सिनेमा डे पर अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज' की बुकिंग भी बढ़िया हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीनू सुरेश देसाई के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की PVR-Inox में 83 हज़ार और Cinepolis में 20 हज़ार टिकटें बिक चुकी हैं. माने 'मिशन रानीगंज' की अभी तक 1.03 लाख एडवांस बुकिंग हो चुकी है.

वहीं 'जवान' का रिलीज़ के एक महीने बाद भी चार्म नहीं खत्म हो रहा है. नेशलन सिनेमा डे के लिए भी 'जवान' की भयंकर एडवांस टिकटें बुक हुई हैं. रिपोर्ट्स के मुतााबिक PVR-Inox में 'जवान' की 70 हज़ार टिकट और Cinepolis में इसकी 15 हज़ार टिकटें बिक चुकी हैं.

इसे आंकड़ों से समझें तो -

फिल्मएडवांस बुकिंग नंबर्स 
फुकरे 31.25 लाख टिकट्स 
मिशन रानीगंज1.03 लाख टिकट 
जवान0.85 लाख

ये पढ़िए - शाहरुख खान की 'जवान' का सिर्फ मुनाफा ही 750 करोड़

पिछले साल ये इवेंट बड़ा सफल रहा था. देश के तमाम थिएटर्स में लगी सभी फिल्मों के टिकट 75 रुपए में बिके थे. उन दिनों Brahmastra सिनेमाहॉल्स में लगी हुई थी. नेशनल सिनेमा डे के दिन इस फिल्म की कमाई में 239% उछाल आया था. इस साल इस इवेंट का सबसे ज़्यादा फायदा 'जवान' को होगा. सिनेमा डे में अभी एक दिन बचा हुआ है. इसलिए टिकट बिक्री और कमाई के आंकड़े अभी और बढ़ेंगे. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान के जवान के डिजिटल राइट्स के बाद सैटेलाइट राइट्स बहुत महंगे बिके हैं

Advertisement

Advertisement

()