शाहरुख खान की 'जवान' का सिर्फ मुनाफा ही 750 करोड़
आज के सिनेमा शो में बात सुष्मिता सेन की सीरीज़ 'आर्या 3' की. बताएंगे पान-मसाला वाले ऐड पर अक्षय कुमार ने क्या कहा, 'जवान' कैसी बनी इंडस्ट्री की सबसे ज़्यादा रिकवरी करने वाली फिल्म और संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में कौन सी बड़ी साउथ एक्ट्रेस होंगी?
.webp?width=210)
फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा यहां देखने को मिलेगा. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
# पासपोर्ट कंट्रोवर्सी पर बोले अक्षय कुमार
अक्षय को हाल ही में इंडियन पासपोर्ट मिला है. इसे लेकर भी कॉन्ट्रोवर्सी हुई. अक्षय ने इस बारे में भी बात की. बताया कि इंडियन पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के डेढ़ से दो साल बाद उन्हें ये मिला. कोरोना और लॉकडाउन की वजह से इसका प्रॉसेस लंबा खिंच गया.
# हमास अटैक पर भी अक्षय ने कही बात
इज़रायल और हमास के बीच छिड़ी जंग पर अक्षय कुमार ने बात की है. अक्षय ने कहा, ''किसी भी तरह का आतंकवाद गलत है. जो भी हो रहा है वो बहुत बुरा और बहुत गलत है. मैं आशा करता हूं जल्द ही सबकुछ रुक जाए और नॉर्मल हो जाए. बस मैं इसी तरह शांति की प्रार्थना कर सकता हूं.''
# पान-मसाला ऐड को लेकर अक्षय ने ट्रोल्स को लताड़ा
हाल ही में विमल का नया ऐड आया. जिसमें अक्षय कुमार नज़र आ रहे हैं. इस ऐड के बाद से ही लोग लगातार अक्षय को ट्रोल कर रहे हैं. अक्षय ने जवाब में X पर लिखा, ''ये ऐड्स 13 अक्टूबर 2021 को शूट किए गए थे. जब से मैंने पब्लिकली अनाउंस किया कि मैं एंडॉर्समेंट से दूर हो रहा हूं, तभी से मेरा उस ब्रांड से कोई लेना-देना नहीं. लीगल हवाले से वो लोग अगले महीने के खत्म होने तक ये ऐड चला सकते हैं. कुछ सही न्यूज़ बताइए.''
# सबसे ज़्यादा रिकवरी करने वाली फिल्म बनी 'जवान'
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा रिकवरी करने वाली मूवी बन चुकी है. 'जवान' को बनाने में 350 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. पर फिल्म ने 1134 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. उम्मीद की जा रही है कि ये कमाई बढ़कर 1170 करोड़ पहुंच जाएगी. फिल्म ने 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रॉफिट कमा लिया है जिसमें से 350 करोड़ रुपये का हिस्सा शाहरुख की रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के खाते में जाएगा. बाकी हिस्सा डिस्ट्रिब्यूटर्स का शेयर होगा. इससे पहले शाहरुख खान की ही फिल्म, 'पठान' को सबसे ज्यादा रिकवरी करने वाली फिल्म माना जा रहा था, जिसने 650 करोड़ रुपये रिकवर कर लिए थे.
# 'डंकी' की शूटिंग करने पहुंचे शाहरुख खान
शाहरुख खान को मुंबई पुलिस की तरफ से Y+ सिक्योरिटी मिली थी. अपनी पूरी सिक्योरिटी के साथ शाहरुख 'डंकी' के सेट पर पहुंचे. जहां से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं.
# LCU का हिस्सा होगी विजय की 'लियो'?
लोकेश कनगराज की फिल्म 'लियो' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है. लोकेश ने हाल ही में कहा था कि वो नहीं बता सकते ये फिल्म लोकेश कनगराज सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है या नहीं मगर उन्होंने इसका हिंट दिया है. दरअसल लोकेश ने बताया था कि लियो के मेकर्स 'विक्रम' और 'कैथी' के प्रड्यूसर्स से मिले थे और उनसे नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट पर साइन करवाया. अब लोग अंदाज़ा लगा रहे हैं कि 'लियो' का 'विक्रम' और 'कैथी' से कनेक्शन होगा.
# 'डियर लतिका' का मामी फेस्टिवल में होगा प्रीमियर
डायरेक्टर कंचन पंत की फिल्म 'डियर लतिका' का जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होगा. उनकी फ़िल्म ‘फ़ोकस साउथ एशिया’ केटेगरी के अंतर्गत वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चुनी गई है. फ़िल्म में हिमाचल की पल्लवी जसवाल और उत्तराखंड के मनीष डिमरी ने मुख्य भूमिका अदा की है.

