The Lallantop

'जवान 2' की स्क्रिप्ट लॉक, शाहरुख को पहले से भी धांसू अंदाज़ में दिखाएंगे एटली!

सीक्वल के लिए एटली लाए दिमाग घुमा देने वाली कहानी. 'किंग' के बाद यही होगा शाहरुख का अगला प्रोजेक्ट.

Advertisement
post-main-image
'जवान' के लिए शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड दिया गया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान की फिल्म 'जवान 2' की स्क्रिप्ट हाल ही में फाइनल हुई है और वे 'किंग' के बाद इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे, जिसमें एक साउथ के ए-लिस्ट एक्टर को विलन के रूप में शामिल करने की योजना है।
  • 'जवान 2' की योजना इसलिए बनी क्योंकि फिल्म 'जवान' शाहरुख खान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई, और निर्देशक एटली एक नया और प्रभावशाली आइडिया तैयार कर रहे थे।
  • इस फिल्म की तैयारी पूरी होने के बाद मेकर्स इससे संबंधित विलन के किरदार के लिए अभिनेताओं की तलाश कर रहे हैं और अपडेट आने पर इसकी जानकारी साझा की जाएगी।

Shahrukh Khan की Jawan 2 के बारे में क्या अपडेट आया है? क्या Ranbir Kapoor Ramayana के बाद Dhoom 4 करेंगे? क्या Akshaye Khanna Mahakali के बाद तेलुगु फिल्म Adhira में भी काम करने वाले हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# शाहरुख का बड़ा धमाका, 'किंग' के बाद बनाएंगे 'जवान 2'

'जवान' शाहरुख खान के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म है. फैन्स और पत्रकार अक्सर उनसे और डायरेक्टर एटली से 'जवान 2' के बारे में पूछते आए हैं. दोनों ने कभी इनकार नहीं किया. मगर 'जवान 2' के बारे में कोई पुख्ता बात भी सामने नहीं आई. जनवरी में वर्ल्ड पिकलबॉल लीग के दौरान इंडिया टुडे से चर्चा में एटली ने 'जवान 2' का ज़िक्र किया था. उन्होंने कहा था, 

Advertisement

"जवान 2 प्लानिंग में है. मगर इसके लिए एक ऑर्गेनिक आइडिया चाहिए. ऐसी सोच जो दिमाग घुमा दे. जैसे ही कुछ ज़बर्दस्त तैयार होगा, हम 'जवान 2' बनाएंगे." 

और इंडिया टुडे की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एटली को वो आइडिया मिल चुका है. सूत्रों के हवाले से इस ख़बर में लिखा गया, 

"जवान 2 के आइडिया और स्क्रिप्ट पर काफी समय से काम चल रहा था. कुछ हफ्ते पहले ही इसकी स्किप्ट फाइनल हुई. शाहरुख किंग के बाद इस फिल्म पर लगेंगे. अब मेकर्स इसके लिए धांसू विलन खोज रहे हैं. मेकर्स इस रोल में साउथ के किसी ए-लिस्ट एक्टर को लेना चाहते हैं." 

Advertisement

अब विलन के नाम पर कई फैन थ्योरीज़ चल पड़ी हैं. इंटरनेट पर लोग लिख रहे हैं कि ‘जवान 2’ की शुरुआत 'राका' यानी अल्लू अर्जुन के कैमियो से होगी. अभी एटली या शाहरुख ने 'जवान 2' के प्लान्स बारे में कोई बात नहीं की है. अपडेट आते ही हम आप तक पूरी ख़बर पहुंचाएंगे.

# 'टेक्सस चेनसॉ मैसेकर' का रीबूट बनेगा

1974 की क्लासिक हॉरर फिल्म 'दी टेक्सस चेनसॉ मैसेकर' का रीबूट बनने जा रहा है. वैरायटी के मुताबिक A24 स्टूडियो की ये फिल्म करी बार्कर डायरेक्ट करेंगे. जल्द ही इसकी कास्ट अनाउंस की जाएगी. इस पर एक टीवी सीरीज़ भी बन रही है. और इसे ग्लेन पॉवेल और डैन कोहन प्रोड्यूस कर रहे हैं.

# 'रामायण' के बाद 'धूम 4' करेंगे रणबीर कपूर?

रणबीर कपूर इस वक्त अपने करियर के पीक पर हैं. 'रामायण' के दोनों पार्ट, 'लव एंड वॉर', 'एनिमल पार्क' और 'ब्रह्मास्त्र 2' भी उनके लाइनअप में हैं. ख़बरें हैं कि इस फेहरिस्त में 'धूम 4' भी शामिल हो गई है. पिंकविला के मुताबिक उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'धूम 4' के आइडिया सुन लिए हैं. दोनों का बेसिक प्लॉट उन्हें पसंद आया है. मगर अंतिम निर्णय वो बाउंड स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही लेंगे. और तय करेंगे कि 'बह्मास्त्र 2' और 'धूम 4' में से वो कौन सी फिल्म करने वाले हैं.

# 'महाकाली' के बाद एक और तेलुगु फिल्म करेंगे अक्षय!

अक्षय खन्ना प्रशांत वर्मा की 'महाकाली' से अपना तेलुगु डेब्यू करेंगे. 123 तेलुगु के मुतबिक 'महाकाली' के बाद वो एक और तेलुगु फिल्म करने वाले हैं. टाइटल है 'अधीरा'. ये भी प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की ही फिल्म है. कल्याण दसारी इसमें लीड हैं. हालांकि अक्षय की इस फिल्म में एंट्री को लेकर मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. हम बता दें कि 'महाकाली' 7 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

# साइन लैंग्वेज में भी रिलीज़ होगी 'आखिरी सवाल'

संजय दत्त स्टारर 'आखिरी सवाल' एक नया बेंचमार्क सेट करने जा रही है. मेकर्स ने अनाउंस किया है कि ये फिल्म इंडियन साइन लैंग्वेज में भी रिलीज़ की जाएगी. हाल ही में इसका टीजर भी ऑडियो-विजुअल के बाद साइन लैंग्वेज में लॉन्च किया गया था. इस तरह ये पहली हिंदी फिल्म होगी जो इंडियन साइन लैंग्वेज में रिलीज़ होगी. RSS से जुड़े विषय पर बनी इस फिल्म में नीतू चंद्रा, अमित साध, समीरा रेड्डी और मृणाल कुलकर्णी भी ज़रूरी किरदारों में हैं. अभिजीत मोहन वारंग के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# जून में आएगी राम चरण की फिल्म 'पेद्दी'

राम चरण स्टारर 'पेद्दी' के रिलीज़ पर असमंजस बना हुआ था. पहले ये 30 अप्रैल को आने वाली थी. मगर शूट पूरा नहीं हो सका था. फिर इसके जून में आने की ख़बरें आईं. मगर अब मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका जून में रिलीज़ होना कन्फर्म कर दिया है. वृद्धि सिनेमाज़ ने सोशल मीडिया पर अपडेट दिया है कि इसी हफ्ते 'पेद्दी' का बचा हुआ शूट खत्म हो जाएगा. और जून में फिल्म रिलीज़ हो जाएगी. जान्हवी कपूर इसकी फीमेल लीड हैं. शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. बुची बाबू साना इसके डायरेक्टर हैं. 

वीडियो: शाहरुख की बड़ी प्लानिंग, ‘किंग’ के बाद बनाएंगे ‘जवान 2’

Advertisement