The Lallantop

लव मैरिज के दो साल बाद बच्चा समेत गांव लौटा युवक, पत्नी के परिवार ने पीट-पीटकर मार डाला

Uttar Pradesh के हरदोई में शादी के करीब 2 साल बाद लड़के की हत्या कर दी गई. पुलिस हत्या के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Advertisement
post-main-image
शादी के दो साल बाद लव मैरिज करने वाले युवक (बाएं) की हत्या. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में युवक विवेक कनौजिया की उसकी ससुराल पक्ष के सदस्यों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिसके संबंध में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
  • विवेक ने अपनी पत्नी पूनम से मई 2024 में लव मैरिज की थी, जिससे लड़की के परिवार को आपत्ति थी और दोनों नोएडा में रह रहे थे, किन्तु हाल ही में वे बच्चे सहित अपने गांव लौटे थे।
  • हत्या के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच जारी है, जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक 28 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इसका आरोप उसके ही ससुराल (पत्नी के घर वाले) वालों पर लगा है. दरअसल, युवक ने दो साल पहले आरोपियों की बेटी से लव मैरिज की थी. लड़की का परिवार इससे खुश नहीं था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मृतक विवेक कुछ रोज पहले ही अपने गांव लौटा था. लड़की के घरवालों को जैसे ही इसका पता चला उन्होंने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी. पीड़ित पत्नी पूनम ने खुद अपने मायके पक्ष पर ये आरोप लगाया है. विवेक की मां की तहरीर पर पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

वारदात गोकुल थाना क्षेत्र बदरुद्दीनपुर गांव में सोमवार, 22 जून को हुई. मृतक विवेक कनौजिया ई-रिक्शा ड्राइवर थे. इंडिया टुडे से जुड़े प्रशांत पाठक की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक और उनकी पत्नी पूनम ने मई 2024 में अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी. इसके बाद से ही दोनों गांव में नहीं रहते थे.

Advertisement

मृतक अपनी पत्नी के साथ नोएडा में रहने लगे थे. हाल ही में विवेक अपनी पत्नी पूनम और 7 महीने के बच्चे के साथ अपने गांव लौटे थे. महिला के परिवार को इसका पता चला तो उन्होंने फिर उनकी शादी का विरोध करना शुरू कर दिया.

पूनम का आरोप है कि 22 जून को उनके भाई और पिता उनके ससुराल पहुंचे. यहां दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा जो जल्दी ही हिंसा में बदल गया. पूनम के पिता और भाईयों ने उनके पति विवेक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में विवेक बुरी तरह से घायल हो गए थे.

इस दौरान पूनम अपनी जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर में छिप गईं और पुलिस को सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने  विवेक को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

बाद में मृतक की पत्नी ने बताया,

‘हमने घर वालों से बोला कि हमने शादी की है अपनी मर्जी से. तो वो कह रहे थे गांव मत रहो. हम लोग नोएडा में रह रहे थे. अब गांव आए तो हमें दिक्कत कर रहे थे. कल लड़ाई हुई खींच के मारा था हमें. हमारे पिताजी और ताऊ, चाचा और भाई ने मारा था. फिर हम चाचा के यहां पहुंच गए थे और पुलिस वालों ने फोन कर दिया था.’

ASP वेस्ट मार्तंड प्रकाश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया,

‘थाना बेहटा गोकुल में कल शाम को विवेक कनौजिया ने सूचना दी कि उनके ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की है. इस सूचना पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया. विवेक कनौजिया की आज इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.' 

अधिकारी ने आगे कहा कि पुलिस ने दो अभियुक्तों, रामगोपाल और श्याम को हिरासत में लिया है. शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है.

वीडियो: भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद पुलिस पर शुरू हुआ एक्शन

Advertisement