The Lallantop

'द फैमिली मैन 3' में साथ आएंगे मनोज बाजपेयी और जयदीप अहलावत

उन्होंने नागालैंड में टीम के साथ शूटिंग भी शुरू कर दी है.

Advertisement
post-main-image
मेकर्स जयदीप के किरदार को अभी छुपाकर रखना चाहते हैं.

The Sabarmati Report की नई रिलीज़ डेट आई, Stree 2 के कोरियोग्राफर जानी मास्टर गिरफ्तार, The Family Man 3 में जयदीप अहलावत. Cinema से जुड़ी सभी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
# 'किल देम ऑल 2' का ट्रेलर आया

जॉन क्लॉड वॉन डैम और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'किल देम ऑल 2' का ट्रेलर आ गया है. फिल्म में जैकलीन जॉन की बेटी का किरदार निभा रही हैं. ये 2017 में आई 'किल देम ऑल' का सीक्वल है. ये फिल्म 24 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

# 'द गर्ल विद द नीडल' ऑस्कर में भेजी जाएगी

डेनमार्क की तरफ से पीरियड ड्रामा फिल्म 'द गर्ल विद द नीडल' को ऑस्कर्स में भेजा गया है. इसे बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में भेजा गया है. ये 1919 में सेट कहानी है. फिल्म को मैगनस वॉन हॉर्न ने डायरेक्ट किया है.

Advertisement
# 'द साबरमती रिपोर्ट' की नई रिलीज़ डेट आई

विक्रांत मेस्सी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' अब 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. पहले ये फिल्म अगस्त महीने में रिलीज़ होने वाली थी. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि फिल्म के कुछ सीन्स को रीशूट करने के लिए एकता कपूर ने 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी को ऑनबोर्ड लिया था. फिल्म के ओरिजिनल डायरेक्टर रंजन चंदेल ने क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से उन सीन्स को रीशूट करने से मना कर दिया था.

# 'स्त्री 2' के कोरियोग्राफर जानी मास्टर गिरफ्तार

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर को आज गोवा से गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में 16 सितंबर को उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. पुलिस ने बताया कि विक्टिम उनकी असिस्टेंट है. जिसकी उम्र 21 साल है. पीड़िता ने बताया कि जानी ने कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया था. जानी 'स्त्री 2' का 'आई नहीं' समेत कई चार्टबस्टर गाने कोरियोग्राफ कर चुके हैं

# पैन-इंडिया रिलीज़ नहीं होगी 'द लीजेंड ऑफ मौला जट'

खबर आई थी कि पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट' 2 अक्टूबर को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फिल्म को पूरे देश में रिलीज़ नहीं किया जाएगा. ये सिर्फ पंजाब में रिलीज़ होगी. फिल्म में फवाद खान और माहिरा खान लीड रोल में हैं. ये पाकिस्तानी सिनेमा इतिहास की सबसे कमाऊ फिल्म है.

Advertisement
# 'द फैमिली मैन 3' में जयदीप अहलावत की एंट्री

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन 3' की कास्ट में जयदीप अहलावत का नाम भी जुड़ गया है. सोर्स के हवाले से बताया गया है कि उन्होंने नागालैंड में टीम के साथ शूटिंग भी शुरू कर दी है. मेकर्स उनके किरदार को अभी छुपाकर रखना चाहते हैं. इस सीरीज़ को राज एंड डीके डायरेक्ट कर रहे हैं.

वीडियो: 'फैमिली मैन' के श्रीकांत तिवारी और 'पाताल लोक' के हाथी राम के बीच क्रॉसओवर चाहते हैं मनोज बाजपेयी

Advertisement