The Lallantop

"एंड क्रेडिट तक वेट करिए"- आदित्य धर ने 'धुरंधर 3' को लेकर ये क्या कह दिया?

रिपोर्ट्स हैं कि 'धुरंधर' की प्रोडक्शन कंपनी जियो स्टूडियोज़ ने आदित्य धर को 'धुरंधर 3' बनाने की सलाह दी है.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ा में भी रिलीज़ किया जाएगा.

18 मार्च यानी आज शाम 5 बजे से Dhurandhar 2 के पेड प्रिव्यू शुरू हो गए हैं. ऐसे में Aditya Dhar ने दर्शकों से इमोशनल अपील करते हुए एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है. लेकिन असली हाइलाइट ये पोस्ट नहीं, बल्कि उसके साथ लिखा गया कैप्शन है. उसमें आदित्य ने कुछ ऐसा कहा है, जिससे लोग कयास लगा रहे हैं कि वो आज Dhurandhar 3 की घोषणा कर सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया पर किए इस पोस्ट में आदित्य ने सभी दर्शकों को शुक्रिया कहा है. वो बताते हैं कि इस फ्रैंचाइज़ को बनाते वक्त वो लोगों को सरप्राइज़ करना चाहते थे. ऐसा करने में वो सफ़ल भी हुए हैं. उनके मुताबिक, पहले पार्ट को जनता ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ थिएटर में इंजॉय किया है. इसलिए वो चाहते हैं कि 'धुरंधर 2' को भी सभी केवल सिनेमाघरों में देखें, न कि फोन पर. आदित्य ने पोस्ट में इस बात पर ज़ोर दिया है कि लोग फिल्म को किसी भी कीमत पर स्पॉइल न करें. उसके क्लिप्स या तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें.

Advertisement

इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन भी डाला है, जिसमें उन्होंने फिल्म की लीडिंग कास्ट एंड क्रू को टैग किया है. मज़ेदार बात ये है कि उन्होंने अनजाने में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल की जगह इसी नाम के दो रैंडम लोगों को टैग कर दिया है. मगर हमारा मुद्दा ये नहीं. मुद्दा ये है कि कैप्शन के अंत में उन्होंने लिखा-

“ओह, एक और बात. फिल्म के एंड क्रेडिट्स खत्म होने तक आप अपनी सीट मत छोड़िएगा.”

dhurandhar 2
आदित्य धर के पोस्ट का कैप्शन.

उनकी इस बात ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है. किसी का कहना है कि वो 'धुरंधर यूनिवर्स' की शुरुआत कर सकते हैं. इसमें 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'धुरंधर' को कनेक्ट करने की बात कही जा रही है. कुछ का मानना है कि आदित्य अपना अगला प्रोजेक्ट अनाउंस करने वाले हैं. ज्यादातर लोगों का मानना है कि वो 'धुरंधर 3' की घोषणा करेंगे. एक यूजर ने कहा,

Advertisement

"अंतिम लाइन. मतलब फिल्म में पार्ट 3 या ऐसी ही कोई अन्य अनाउंसमेंट हो सकती है."

dhurandhar 2
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे ने कहा,

"इसका मतलब ये है कि फिल्म में पोस्ट क्रेडिट सीन होने वाला है."

dhurandhar 2
एक यूजर का कमेंट.

तीसरे ने माहौल बनाते हुए कमेंट किया,

"स्पॉइलर? सर आज रात को देखना पार्ट 4 तक के डिसिजन हो रहे होंगे."

धुरंधर 2
एक यूजर का कमेंट.

एक यूजर ने तो मेकर्स से कहा कि वो तीसरे पार्ट को 04 जून के लिए अनाउंस कर दें. यानी वही डेट, जिस दिन यश की 'टॉक्सिक' आने वाली है. जो भी हो, 'धुरंधर 3' की चर्चा कोई यूं ही शुरू नहीं हुई है. कुछ दिन पहले वैरायटी इंडिया ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट छापी थी. उसमें बताया गया था कि जियो स्टूडियोज़ ने आदित्य को तीसरे पार्ट पर काम शुरू करने की सलाह दी है. पहले पार्ट की सक्सेस और दूसरे पार्ट की हाइप को देखकर इस संभावना से इन्कार भी नहीं किया जा सकता है. हालांकि रिपोर्ट तो ऐसी भी है कि फिल्म के अंत में एक क्लिफ़हैंगर होगा. मगर वो क्या होगा, ये केवल फिल्म देखने के बाद ही बताया जा सकता है.

वीडियो: आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' की टीम को भयंकर पाबंदी लगाई, मगर क्यों?

Advertisement