संसद में 18 मार्च को एक मजेदार वाकया हुआ. पूर्व पीएम एच डी देेवेगौड़ा ने पहले पीएम मोदी की तारीफ की. इसके बाद बोलने उठे कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद मल्लिकार्जुन खरगे. उन्होंने पूर्व पीएम देेवेगौड़ा से कहा कि आपका प्रेम तो हमारे साथ है, लेकिन शादी मोदी के साथ कर ली. ये सुनते ही सदन में ठहाके गूंज उठे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की इस हाजिरजवाबी ने संसद में चल रही एक गंभीर बहस को हंसी-मजाक में बदल दिया.
'प्यार हमसे और शादी मोदी से', खरगे ने पूर्व पीएम देवेगौड़ा से संसद में ऐसा क्यों बोला?
मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व पीएम देेवेगौड़ा से कहा, 'आपका प्रेम तो हमारे साथ है, लेकिन शादी मोदी के साथ कर ली. ये सुनते ही सदन में ठहाके गूंज उठे.'
.webp?width=360)

राज्यसभा में विपक्ष के नेता खड़गे ने आज अपना विदाई भाषण दिया और बताया कि सदन में बिताए समय ने उन्हें किस तरह से समृद्ध किया है. इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा और NCP के संस्थापक शरद पवार के बारे में बात की, जिनका राज्यसभा में मौजूदा कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है. मल्लिकार्जुन खरगे ने इसी दौरान सदन में कहा,
‘मैं देवेगौड़ा को बहुत समय से, 54 साल से जानता हूं. उनके साथ ही मैंने काम किया. लेकिन क्या हुआ, मुझे मालूम नहीं है. वो तो प्रेम हमारे साथ किए. मोहब्बत हमारे साथ, और शादी मोदी जी के साथ. ये हाल ही में हुआ. तो आप ये मान लें कि मुझे कुछ मालूम नहीं है.’
मल्लिकार्जुन खरगे का इशारा देवेगौड़ा की पार्टी की ओर से मिले-जुले संकेतों की ओर था. देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) वर्तमान में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा है. देवेगौड़ा ऐसे नेता हैं, जिन्होंने विपक्षी दलों के साथ अपने संबंध बनाए रखते हुए भी भाजपा का दामन थाम रखा है. हाल के दिनों में देवेगौड़ा ने ऐसी टिप्पणियां की हैं जिन्हें BJP के नेतृत्व वाली सरकार की तारीफ के तौर पर देखा गया है. इसी वजह से राजनीतिक हलकों में उनकी बात को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.
1996 के लोकसभा चुनावों के बाद, देवेगौड़ा एक साल से भी कम समय के लिए प्रधानमंत्री रहे. कांग्रेस ने उनके नेतृत्व वाली यूनाइटेड फ्रंट सरकार का समर्थन किया था. देवेगौड़ा की पार्टी JDS ने 2018 के राज्य चुनावों के लिए कर्नाटक में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, और इस गठबंधन को जीत मिली. देवेगौड़ा के बेटे HD कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने, लेकिन 2019 में कई कांग्रेस और JDS विधायकों के बगावत करने के बाद राज्य सरकार गिर गई. बाद में JDS ने BJP के साथ गठबंधन कर लिया. पिछला लोकसभा चुनाव भी JDS ने बीजेपी के साथ मिलकर लड़ा था.
वीडियो: राजधानी: वसुंधरा राजे और पीएम मोदी के बीच हुई मीटिंग में क्या तय हुआ?













.jpg.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)

