Ranveer Singh की Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. मगर रिलीज़ के दूसरे हफ्ते से इसकी कमाई में एकाएक बड़ी गिरावट आ गई है. भारत में मूवी के सेकेंड संडे और सेकेंड मंडे के कलेक्शन में करीब 50 करोड़ रुपये का फर्क आ गया है. इस गिरावट के लिए लोग IPL 2026 पर दोष डाल रहे हैं. कई लोगों का ये भी मानना है कि 'धुरंधर 2' अब शायद ही Baahubali 2, Pushpa 2 और Dangal का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी.
IPL 2026 ने 'धुरंधर 2' का खेल बिगाड़ा, नहीं तोड़ पाएगी 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड?
IPL 2026 शुरू होते ही 'धुरंधर 2' की कमाई 50 करोड़ रुपए गिर गई.


हर साल IPL को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट रहती है. कॉन्टेन्ट क्रिएटर्स महीने भर पहले से उन पर रील्स बनाने लगते हैं. टीवी वाले दिनभर ऐड दिखा-दिखाकर माहौल बनाते हैं. ये सब बातें इस बार भी हुई हैं. बावजूद इसके, लोगों के बीच इस क्रिकेट लीग को लेकर पहले जैसी हाइप नज़र नहीं आई. बताया जा रहा है कि ऐसा 'धुरंधर 2' के कारण हुआ है. इंटरनेट पर हर तरफ इस फिल्म की चर्चा है. इस वजह से लोग बाकी कॉन्टेन्ट को ज़्यादा देख ही नहीं पा रहे.
मगर अब खेल बदलता हुआ नजर आ रहा है. रिलीज़ के 11वें दिन, जो सेकेंड संडे भी है, उस दिन ‘धुरंधर 2’ ने भारत में ग्रॉस 81.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वीकेंड पर इस कलेक्शन से ट्रेड एक्सपर्ट्स सरप्राइज़ नहीं हुए होंगे. मगर दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई एकाएक 50 करोड़ रुपये गिर गई. सेकेंड मंडे को फिल्म ने भारत में केवल 30.28 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.
ये नंबर दूसरे सोमवार के लिहाज से बिल्कुल कम नहीं है. मगर कमाई का बार ‘धुरंधर 2' ने सेट किया, उस हिसाब से लोगों को ये कमाई कम लग रही है. 18-19 मार्च को रिलीज़ होने के बाद से ये इसका लोएस्ट सिंगल डे कलेक्शन है. फिल्म ने पेड प्रिव्यू के दौरान भी भारत में इससे ज्यादा यानी 51.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. वैसे, किसी भी अन्य फिल्म से तुलना करें तो ये अब भी काफी बड़ा आंकड़ा है. पहले पार्ट ने तो अपने ओपनिंग डे पर 33.60 करोड़ रुपये ही कमाए थे. उस हिसाब से देखें तो फिल्म ने सेकेंड मंडे को भी अच्छी कमाई कर ली है. मगर संडे की तुलना में इतनी बड़ी गिरावट को इग्नोर नहीं किया जा सकता.
इंटरनेट पर लोगों का कहना है कि 'धुरंधर 2' ने शुरुआती हफ्ते में अपना पीक देख लिया है. इसलिए इसकी कमाई में अब लगातार गिरावट आएगी. वीक डेज़ पर फिल्म का कलेक्शन वैसे भी घट ही जाता है. ऊपर से लोगों का कहना है कि IPL ने भी इस फिल्म की पेस को स्लो करने में बड़ी भूमिका निभाई है. भारत में 'धुरंधर 2' ने ग्रॉस 1042.23 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इस दौरान मूवी ने 350 करोड़ रुपये ओवरसीज़ मार्केट से भी कमाए हैं. भारत और विदेश वाली इस कमाई को जोड़ें तो मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ग्रॉस 1392.23 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है.
फिल्म ने ये आंकड़ा केवल 12 दिनों में छुआ है, जो एक काफी तगड़ा रिकॉर्ड है. इतने कम समय में ये भारतीय सिनेमा इतिहास की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है. मगर आने वाले वक्त पर इसका मोमेंटम और घटेगा. ऐसे में इसके लिए 'दंगल' के रिकॉर्ड को तोड़ना मुश्किल नजर आ रहा है. वो वर्ल्डवाइड 2020 करोड़ कमाकर पिछले 10 सालों से देश की सबसे कमाऊ फिल्म बनी हुई है. दूसरे नंबर पर 1788 करोड़ रुपये के साथ 'बाहुबली 2' और तीसरे पर 1742 करोड़ के साथ 'पुष्पा 2' है. इन दोनों फिल्मों और 'धुरंधर 2' के बीच अभी 300 करोड़ रुपये से ज़्यादा का फर्क है. ऐसे में अगर ‘धुरंधर 2’ की कमाई और नीचे जाएगी, तो उसके लिए इन रिकॉर्ड्स को तोड़ पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा.
वीडियो: आदित्य धर अगली फिल्म सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य पर बनाएंगे?



















