The Lallantop

सैफ अली खान पर हमला हुआ, लोगों ने इंटरनेट पर गंद मचा दी

Saif Ali Khan पर हुए हमले को लेकर लोग असंवेदनशील बातें कर रहे हैं. उनकी सुरक्षा और नाम को लेकर भी तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
सैफ अली खान पर अटैक हुआ, लोग मीम बनाने लगे.

Saif Ali Khan मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं. बीती रात 2 बजे उनपर हमला हुआ. पूरी इंडस्ट्री इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही है. कोई लॉ एंड ऑर्डर पर बात कर रहा है तो कोई इस घटना से पूरी तरह सन्न हो गया है. मगर इंटरनेट पर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस घटना का मज़ाक बना रहे हैं. सैफ अली खान पर हुए अटैक को लेकर फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं. तरह-तरह के जोक्स बना रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया और मीम कल्चर में हम कितने असंवेदनशील हो चुके हैं वो सैफ पर बन रहे मीम्स देखकर पता चल रहा है. कुछ लोग सैफ का सपोर्ट कर रहे हैं मगर कुछ उन पर हुए इस हमले पर मज़ाक बना रहे हैं. लोग उनके पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा,

''सैफ अली खान की लाइफ में सब कुछ ठीक चल रहा था फिर एक दिन वो नरेन्द्र मोदी से मिलने चले गए. बाकी तो इतिहास है ही...''

Advertisement

कुछ लोग उनकी सिक्योरिटी पर भी मीम्स बनाकर उनका मज़ाक उड़ा रहे हैं.

कुछ लोग तो सैफ के बच्चों को इस घटना में घसीट लाए हैं. ऐसे ही एक शख्स ने लिखा,

Advertisement

''इस देश में सैफ भी सेफ नहीं हैं. बताइए...
घर में तैमूर, गजनी पालोगे तो यही होगा...''

एक ने सैफ अली खान की फोटो शेयर करके लिखा,

''अनसेफ अली खान...''

Saif Ali Khan
सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर लोगों का रिएक्शन. 

कुछ लोग इसमें राजनीतिक एंगल भी घुसा लाए.

इन सभी के अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सैफ की तेज़ी से रिकवरी को लेकर दुआ कर रहे हैं. कई लोगों ने इस घटना के प्रति दुख भी जताया है. ख़ैर, सैफ पर 15 और 16 जनवरी के बीच रात करीब 2:30 बजे चाकू से हमला किया गया. सैफ पर हमला बच्चों के कमरे के अंदर हुआ. माना जा रहा है कि हमलावर बच्चों के कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा था.

सैफ अली खान की टीम की तरफ से बताया गया कि हाउस हेल्प ने देर रात घर में कुछ हरकत महसूस की. शोर सुना और वह जाग गईं. इस दौरान वहां सैफ पहुंचे और हमलावर को पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान सैफ पर 6 बार हमला हुआ. इसके बाद हमलावर भाग गए. घायल सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है. हम लगातार इस खबर पर अपडेट दे रहे हैं. हमसे जुड़े रहिए. 

वीडियो: सैफ अली खान की 'रेस 4' में इस बार नए एक्टर की होगी एंट्री!

Advertisement