The Lallantop

यश की KGF 3 कब बनेगी, पता चल गया

KGF के प्रोड्यूसर ने बताया कि प्रभास की 'सालार' किस मामले में KGF से अलग होगी.

Advertisement
post-main-image
KGF को लंबी फ्रैंचाइज़ में तब्दील करने का प्लान है.

Yash की KGF 3 को लेकर बड़ा अपडेट आया है. फिल्म को बनाने वाली होम्बाले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरणगंदूर ने बताया कि KGF 3 पर कब काम शुरू होगा. उन्होंने दैनिक भास्कर के अमित कर्ण से बात की. KGF 3 पर काम कब शुरू होगा, इस सवाल पर उनका कहना था:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील अभी प्रभास के साथ ‘सालार’ बनाने में बिज़ी हैं. वो इस साल सितंबर में रिलीज़ होगी. उसके बाद ही KGF 3 पर कोई फैसला लिया जाएगा. मेरे ख्याल से अगर फिल्म 2024 में फ्लोर पर नहीं आती, तो 2025 में तो फ्लोर पर जा सकेगी. 

किसी भी फिल्म के लिए फ्लोर पर जाने का मतलब है कि उसकी शूटिंग शुरू होना. विजय ने बताया कि वो लोग KGF 3 की प्लैनिंग पर ठीक से काम नहीं कर पाए हैं. इसकी वजह बताते हुए कहा,

Advertisement

दरअसल प्रशांत नील ने KGF 2 की शूटिंग पूरी होने से पहले ही ‘सालार’ पर काम शुरू कर दिया था. इसलिए वो KGF 3 को ज़्यादा वक्त नहीं दे पाए. यही वजह है कि वो KGF के तीसरे पार्ट की कहानी को डेवलप नहीं कर पाए हैं. अभी KGF 3 के डायलॉग और स्क्रीनप्ले का काम पूरा होना बाकी है. 

‘सालार’ इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है. ये फिल्म प्रभास और प्रशांत नील, दोनों के लिए काफी अहम है. पहली वजह तो प्रभास की पिछली दो फिल्में, ‘साहो’ और ‘राधे श्याम’ चल नहीं पाईं. दूसरा कि KGF के बाद जनता की प्रशांत नील से उम्मीदें बढ़ गई हैं. ‘सालार’ पर प्रशांत उसी टीम के साथ काम कर रहे हैं, जिनके साथ मिलकर उन्होंने KGF जैसी सीरीज़ बनाई. ‘सालार’ और KGF में समानता या फर्क पर विजय ने बात की. कहा,

स्केल, एक्शन और ग्रैंड्योर के लिहाज़ से दोनों फिल्में एक कैटेगरी की हैं, मगर ‘सालार’ की कहानी अलग है. यहां आर्ट डायरेक्टर, सिनेमैटोग्राफर और बाकी टेक्नीशियन वही हैं, लेकिन इस बार इन लोगों ने मिलकर अलग दुनिया बनाई है. KGF 2 की रिलीज़ से पहले ही ‘सालार’ की शूटिंग शुरू हो गई थी. फिल्म का बजट KGF 2 से दोगुना है. 

Advertisement

विजय ने बताया कि वो KGF को फ्रैंचाइज़ फिल्मों में तब्दील करने का प्लान कर रहे हैं. ऐसे में इस बात की भी संभावना रहेगी कि रॉकी का किरदार बना रहेगा, बस उसे निभाने वाले एक्टर बदलते जाएंगे. जेम्स बॉन्ड फिल्म फ्रैंचाइज़ इसका बड़ा एग्ज़ाम्पल है. 1962 में शुरू हुई इस फिल्म फ्रैंचाइज़ में बॉन्ड का किरदार 2021 में आई ‘नो टाइम टू डाई’ तक बना रहा. बस इस दरमियान उसे निभाने वाले एक्टर बदलते रहे.  

दी सिनेमा शो: यश की KGF 3 में ऋतिक रोशन को कास्ट करने की बात पर प्रड्यूसर का जवाब

Advertisement