The Lallantop

'हेरा फेरी 3' के सेट से लीक हुई फोटो में क्या दिखा?

21 फरवरी को फिल्म का प्रोमो शूट किया गया है.

Advertisement
post-main-image
जल्द ही फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी किया जाएगा.

21 फरवरी को खबर आई कि ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग शुरू हो गई. वो भी ओरिजनल कास्ट के साथ. लगातार लगती अटकलों के बाद अक्षय कुमार फिल्म से जुड़ ही गए. अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने मुंबई के एम्पायर स्टूडियोज़ में शूट किया. ये फिल्म से जुड़ा कोई सीन नहीं था. बल्कि एक अनाउंसमेंट प्रोमो शूट किया गया. कुछ दिन बाद इस वीडियो के ज़रिए ही फिल्म को ऑफिशियली अनाउंस किया जाएगा. पहले ‘हेरा फेरी 3’ की न्यूज़ इंटरनेट पर आई. अब इस प्रोमो शूट की फोटो इंटरनेट पर लीक हो गई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

खिलाड़ी भईया नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने एक फोटो शेयर की. परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज़ नादियादवाला भी नज़र आ रहे हैं. अक्षय कुमार अपने किरदार राजू के गेटअप में हैं. लाल पैंट और सफेद प्रिंट वाली शर्ट पहने. परेश रावल ने बाबूराव की धोती-कुर्ता पहना है. बड़े पावर वाला चश्मा मिसिंग है. सुनील शेट्टी साधारण शर्ट-पैंट पहने दिखते हैं. ‘हेरा फेरी’ इंडियन सिनेमा में ऐसी फिल्म रही है जिसके फैन सिर्फ किसी एक जेनरेशन से नहीं आते. फिल्म के तीसरे पार्ट को बनाने की कोशिशें पहले भी हुई. लेकिन कुछ नतीजा नहीं निकला. 

Advertisement

2015 में अनाउंस किया गया था कि नीरज वोरा ‘हेरा फेरी 3’ बनाएंगे. अक्षय की जगह फिल्म से अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम जुड़े. नेहा शर्मा भी कास्ट का हिस्सा थीं. कुछ हिस्सा शूट किया गया. लेकिन फिर कुछ समय बाद फिल्म को बंद कर दिया गया. उसके बाद 2022 में ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर खबरें फिर गर्म हुईं. बताया गया कि अक्षय फिल्म से नही जुड़ेंगे. उनकी जगह नया एडिशन कार्तिक आर्यन होंगे. खुद अक्षय ने भी एक मीडिया इवेंट में साफ किया था कि वो ‘हेरा फेरी 3’ नही कर रहे हैं. उन्हें इस बात का दुख है. लेकिन फिर मेकर्स चीज़ों को ट्रैक पर लेकर आए. अक्षय से बात की गई. वो मान गए और तीसरे पार्ट के लिए अब ओरिजनल कास्ट ही लौट रही है.         
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: अक्षय, परेश, सुनील की हेरा फेरी के थर्ड पार्ट की अनाउंसमेंट जल्द होगी

Advertisement
Advertisement