Hera Pheri 3 और Dhurandhar का ज़िक्र एक साथ करते हुए Priyadarshan ने क्या कह दिया? Alia Bhatt-Sharvari Wagh की Alpha को पब्लिक से कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है? Aamir Khan की Lala Amarnath वाली स्पोर्ट्स फिल्म के टाइटल क्या है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
"मैं हेरा फेरी को धुरंधर से भी बड़ी फ्रैंचाइज़ बना देता"
अब सामने आया प्रियदर्शन के 'हेरा फेरी 3' छोड़ने का सच, बोले- "मेरा कई बार अपमान किया."


# "मैं हेरा फेरी को धुरंधर से भी बड़ी फ्रैंचाइज़ बना देता"
प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी 3' से एग्ज़िट ले लिया है. मगर ये फिल्म जिसे वो बड़ी शिद्दत से बनाना चाहते थे, उसे आखिर उन्होंने छोड़ क्यों दिया? इसकी असली वजह अब सामने आई है. मिड-डे से चर्चा में प्रियदर्शन ने बताया कि फिरोज़ ए. नाडियाडवाला ने कई बार उनका अपमान किया. बकौल प्रियदर्शन,
“फिरोज़ ने अक्षय से कहा- हेरा फेरी 3 के राइट्स अब आपके हैं. आप ये फिल्म बनाएं. मगर प्रियदर्शन के साथ नहीं. यही मेरी एकमात्र गुज़ारिश है. फिरोज़ ने कई बार मेरी इन्सल्ट की. ये भी कहा कि साल 2000 में आई हेरा फेरी ग़रीबों की फिल्म थी. और उन्हें इसमें बहुत काट छांट करनी पड़ी. अक्षय के साथ हेरा फेरी 3 करने के लिए मैं इसलिए राज़ी हुआ था, क्योंकि मैं इसे देश की सबसे बड़ी फ्रैंचाइज़ बनाना चाहता था. अगर मैं इसे डायरेक्ट करता, तो इसे धुरंधर से भी बड़ी बना देता. मेरे हिसाब से हेरा फेरी का जन्म हुआ. हेरा फेरी 2 बीमार पड़ी. और हेरा फेरी 3 की मौत हो जाएगी."
# सेक्शुअल असॉल्ट केसेस के बाद केविन स्पेसी का कमबैक
ऑस्कर अवॉर्डी एक्टर केविन स्पेसी पर साल 2017 में दर्जनभर सेक्शुअल असॉल्ट केसेस हुए. कुछ में वो बरी हुए, तो कुछ में मोटा हर्जाना भरा. हॉलीवुड ने उनका बॉयकॉट कर दिया. मगर अब वो 'दी अवेकनिंग' और 'पीटर फाइव ऐट' जैसी इंडी फिल्मों से कमबैक कर रहे हैं. क्लब रैंडम पॉडकास्ट पर उन्होंने इन केसेस के बारे में बात की. कहा, "कुछ मामलों में मेरी थोड़ी ग़लती थी. मैंने लाइन क्रॉस की थी. मगर वो ऐसी ग़लतियां नहीं थीं जिनके लिए करियर बर्बाद हो."
# 'ऐल्फ़ा' देखकर लोग बोले- "टोटल वेस्ट"
YRF स्पाय यूनिवर्स की सातवीं फिल्म 'ऐल्फ़ा' आज 03 जुलाई को रिलीज़ हुई. 'वॉर 2' के बाद इस फिल्म से दर्शकों को ख़ास उम्मीदें नहीं थीं. और पब्लिक रिएक्शंस भी कुछ ऐसे ही आ रहे हैं. एक यूज़र ने X पर लिखा,
"ऐल्फ़ा बहुत ही बुरी तरह लिखी गई फिल्म है. इसका एकमात्र हासिल हैं ऋतिक. मगर उनकी प्रेज़ेंस भी इस फिल्म को बचा नहीं पाएगी. टोटल वेस्ट."
एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,
"पूरी फिल्म को न तो बुरा कह सकते हैं, न ही ग्रेट. इसमें कुछ हाई पॉइंट्स हैं मगर वो बहुत कम हैं. बॉबी को पूरी तरह से वेस्ट किया है फिल्म में. आलिया और शरवरी... गुड अटेम्प्ट."
# 'लव एंड वॉर' के लिए विकी का एक्सट्रीम ट्रांसफॉर्मेशन
'लव एंड वॉर' में विकी कौशल दो बिल्कुल अलग अवतारों में नज़र आएंगे. उनका एक गेटअप लीन और दूसरा मस्क्युलर व बल्की होगा. इस बारे में हिंदुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से लिखा, "शूटिंग की शुरुआत में उन्होंने 12 किलो वज़न बढ़ाया. और फिर सेकेंड हाफ़ के लिए 15 किलो वेट कम किया. एयरफोर्स ऑफिसर वाला उनका लुक लीन रहेगा." हम याद दिला दें कि अब विकी 'महावतार' का शूट करेंगे. और इसके लिए उन्हें एक बार फिर वेट गेन करते हुए तगड़ा फिज़ीक बनाना है. 21 जनवरी 2027 को 'लव एंड वॉर' के रिलीज़ के बाद विकी 'महावतार' के काम में जुटेंगे.
# श्रद्धा की 'ईठा' पर मंडराते संकट के बादल छंटे
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' पर मंडराते संकट के बादल छंट गए हैं. दरअसल ये फिल्म महाराष्ट्र की मशहूर लावणी डांसर विठाबाई नारायणगांवकर की बायोपिक है. और बीते दिनों विठाबाई के परिजन और नेशनल कांग्रेस पार्टी ने फिल्म के नाम पर आपत्ति ली थी. उनका कहना था कि इसका टाइटल भी विठाबाई के नाम पर ही होना चाहिए. मगर अब परिवार ने मेकर्स को हरी झंडी दे दी है. विठाबाई की बेटी मंगला ने टाइम्स ऑफ इंडिया से चर्चा में बताया कि गांव-देहात में लोग उन्हें विठा की जगह ईठा भी कहते थे. इसलिए अब परिवार को कोई आपत्ति नहीं है. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 28 अगस्त को रिलीज़ होगी.
# 'ललकार' है आमिर-आशुतोष की स्पोर्ट्स फिल्म का नाम!
आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की अपकमिंग स्पोर्ट्स फिल्म के टाइटल के बारे में अपडेट है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसका नाम 'ललकार' है. ये लेजेंडरी इंडियन क्रिकेटर लाला अमरनाथ और हिंद-पाक बंटवारे के बाद हुई पहली टेस्ट सीरीज़ पर बेस्ड फिल्म है. मई में वैरायटी इंडिया ने रिपोर्ट किया था कि आमिर अक्टूबर में इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे. इस रिपोर्ट के मुताबिक फ़रहान अख़्तर इस फिल्म में उस पाकिस्तानी क्रिकेटर का रोल करेंगे, जो बंटवारे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में ही थे. अभी मेकर्स ने ये फिल्म ऑफिशियली अनाउंस नहीं की है.
वीडियो: अक्षय-परेश की 'हेरा फेरी 3' फिर अटकी, क्यों?


















