The Lallantop

''आदिपुरुष' जैसी बेहूदा फिल्म को सेंसर करने की जगह OMG 2 को काटने-कूटने में दिमाग खर्च कर दिया''

''ये समझदारी होगी अगर सेंसर बोर्ड अपनी गलती मान ले और फिल्म को कम से कम U\A सर्टिफिकेट दे दे".

Advertisement
post-main-image
गोविंद नामदेव, अक्षय कुमार की पहली वाली OMG में भी थे.

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2, 24 कट्स और मॉडिफिकेशन के साथ पर्दे पर उतारी गई. इसे A सर्टिफिकेट दिया गया. रिलीज़ से पहले फिल्म के कॉन्सेप्ट को लेकर खूब बवाल हुआ मगर फिल्म देखने के बाद लोग सेंसर बोर्ड को लताड़ लगाने लगे. कहने लगे कि फिल्म टीनएजर्स के लिए बनाई गई, मगर उन्हीं को देखने की मनाही है. जनता के बाद फिल्म के एक्टर भी अब सेंसर बोर्ड को बिना दिमाग वाला बुला रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

OMG 2 में पंडित बनने वाले एक्टर गोविंद नामदेव ने फिल्म को लेकर पोस्ट किया. जिसमें फिल्म को मिले सर्टिफिकेट को लेकर बात कही. फेसबुक पर फोटो शेयर करके गोविंद ने लिखा,

''OMG 2, 24 सेंसर कट्स के साथ फाइनली रिलीज़ हो चुकी है. इसे बिना किसी वजह के A सर्टिफिकेट दिया गया है. अब ये फिल्म टीनएजर्स देख ही नहीं पाएंगे, जिनके लिए ये फिल्म बनाई गई है. जो दिमाग सेंसर बोर्ड को ‘आदिपुरुष’ जैसी बेहूदा फिल्म को सेंसर करने में लगाना चाहिए था, वो उन्होंने इस थॉटफुल प्रोग्रेसिव फिल्म को काटने-कूटने में खर्च कर दिया. वाह...''

Advertisement

गोविंद ने आगे लिखा,

''ये समझदारी होगी अगर सेंसर बोर्ड अपनी गलती मान ले और फिल्म को कम से कम U\A सर्टिफिकेट दे दे. हमारी सोसाइटी में टीनएजर्स के विकास में थोड़ा मदद करें. उन तमाम दर्शकों को बहुत-बहुत शुक्रिया जो फिल्म देखकर इसे पसंद कर रहे हैं.''

वैसे रिसेंटली OMG 2 में वकील बनीं एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी इस बारे में चर्चा की है. फिल्म को मिले A सर्टिफिकेट पर बात करते हुए यामी ने कहा,

Advertisement

''मुझे ऐसा लगता है कि फिल्मों को A सर्टिफिकेट मिलने का कॉन्टैक्स्ट अलग होता है. ऑडियंस हमारी इंटेंशन से वो फिल्म देख रही है, मैं बहुत खुश हूं कि हमारे डायरेक्टर अमित राय शिव के भक्त हैं और फिल्म को बनाने में उनकी कोई गलत भावना नहीं रही. ऑडिएंस कह रही है कि काश ये फिल्म वो टीनएजर्स को दिखा पाते. ये अपने आप में यूनिक फिल्म है. मैं आशा करती हूं कि ये फिल्म इनके टार्गेट ऑडियंस तक पहुंचे. पैरेंट घर लौटें और इस फिल्म के बारे में अपने बच्चों से बात करें. मैं इस बात से खुश हूं और दर्शकों को शुक्रिया कहना चाहती हूं कि उन्होंने हमारी फिल्म को समझा.''

अमित राय के डायरेक्शन में बनी OMG 2 मूवी सेक्स एजुकेशन पर बात करती है. इसमें पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अक्षय कुमार हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. 'गदर 2' से क्लैश होने के बाद भी पिक्चर पांच दिनों में 79.47 करोड़ रुपए कमा चुकी है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 देखकर आए लोगों ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Advertisement