The Lallantop

'गदर 2' के हैंडपम्प वाले सीन को लेकर बड़ी डिटेल बाहर आई है!

अफवाह चल रही थी कि सनी देओल की एंट्री सेकंड हाफ में होगी. ट्रेड ऐनलिस्ट तरण आदर्श ने इसका सच भी बता दिया.

Advertisement
post-main-image
पहले पार्ट की रिकॉल वैल्यू को भुनाने के लिए हैंडपम्प वाला सीन रखा गया.

Sunny Deol की फिल्म Gadar 2 को लेकर तगड़ी हवा बनी हुई है. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरेगी. उससे पहले फिल्म से जुड़ा कुछ-न-कुछ अपडेट सोशल मीडिया पर आता रहता है. हालांकि इनमें से अधिकांश आगे चलकर अफवाह निकलती हैं. ऐसी ही एक खबर चल रही थी कि ‘गदर 2’ में सनी देओल से ज़्यादा उत्कर्ष शर्मा के किरदार जीते पर फोकस किया जाएगा. इस बार तारा सिंह जीते को लाने के लिए पाकिस्तान जाएगा. उस वजह से भी लोगों का कहना था कि कहानी के हीरो उत्कर्ष होंगे. सनी देओल की एंट्री सेकंड हाफ में होगी. लेकिन ऐसा केस नहीं है. ट्रेड ऐनलिस्ट तरण आदर्श ने ‘गदर 2’ से जुड़ी बड़ी डिटेल्स शेयर की हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए उन्होंने कहा,

मैंने अनिल शर्मा (डायरेक्टर) से पूछा कि लोग अफवाह उड़ा रहे हैं कि इसमें सनी देओल का खास रोल नहीं है. अनिल शर्मा ने अपने बेटे उत्कर्ष पर ही ध्यान दिया है. मैंने ज़ी से भी ये पूछा. उन्होंने कहा कि ये सब झूठ है. सनी देओल फिल्म में शुरुआत से लेकर अंत तक हैं. ये अनिल शर्मा का स्टेटमेंट है. ‘गदर’ सनी देओल ही है. 

Advertisement

15 जून 2001 को रिलीज़ हुई ‘गदर’ के सबसे पॉपुलर सीन में से एक था हैंडपम्प वाला. तारा सिंह हैंडपम्प उखाड़कर अपने दुश्मनों पर टूट पड़ता है. ‘गदर 2’ के ट्रेलर में भी एक झलक है जहां हैंडपम्प को टीज़ किया गया. फैन्स कयास लगा रहे थे कि दूसरे पार्ट में भी क्या उतना ही बड़ा हैंडपम्प वाला सीन होगा. इस पर तरण आदर्श ने बताया,

हैंडपम्प वाला सीन सेकंड पार्ट में भी होने वाला है. मुझे कहना नहीं चाहिए क्योंकि ये एक्सक्लूज़िव जानकारी है. ‘गदर 2’ में हैंडपम्प का एक बहुत अहम सीन है जो सेकंड हाफ में आएगा.

मेकर्स बीते कुछ महीनों से ‘गदर 2’ को लेकर माहौल बना रहे हैं. पहले ‘गदर’ को री-रिलीज़ किया गया. उसने अच्छी कमाई भी. फिर ‘गदर 2’ से गाने आए. उनमें से पहला था ‘उड़ जा काले कावा’ जिसे ओरिजनल सिंगर्स ने ही गाया. टीम की कोशिश रही कि पिछली वाली फिल्म से जुड़े सेंटीमेंट्स को पूरी तरह इस्तेमाल किया जाए. ये भी अनाउंस किया गया था कि ‘गदर 2’ की रिलीज़ से पहले सभी गानों का लाइव कॉन्सर्ट किया जाएगा. हालांकि उस पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है. बता दें कि ‘गदर 2’ में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के साथ नए एक्टर्स की भी एंट्री हुई है. सिमरत कौर उत्कर्ष के किरदार जीते के ओपोज़िट होंगी. वहीं मनीष वाधवा फिल्म के विलन बने हैं. उन्होंने ‘पठान’ में भी इससे मिलता-जुलता रोल किया था.           
 

Advertisement

वीडियो: गदर 2 के आर्ट डायरेक्टर मुनीश ने नितिन देसाई के काम, प्रोडक्शन डिज़ाइन के बारे में क्या बताया?

Advertisement