The Lallantop

'गदर 2' पहले दिन इतनी भयंकर कमाई करने जा रही है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होगी

सनी देओल की 'गदर 2' पहले दिन ही 'पठान' का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

Advertisement
post-main-image
'गदर 2' के एक सीन में सनी देओल और मनीष वाधवा.

Gadar 2 ने अडवांस बुकिंग के मामले में तबाही मचा दी है. सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में ये पहले ही Shahrukh Khan की Pathaan को पीछे छोड़ चुकी है. आसार लगाए जा रहे हैं कि गुरुवार की रात तक ये सिंगल स्क्रीन्स में KGF 2 की अडवांस बुकिंग को भी पछाड़ देगी. वहीं मल्टीप्लेक्स में फिल्म की अडवांस बुकिंग दो लाख का आंकड़ा छू रही है. इसी आधार पर कहा जा रहा है कि Sunny Deol की ये फिल्म पहले दिन 35 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर सकती है. सबकुछ सही रहा, तो 40 करोड़ की ओपनिंग भी संभव है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'गदर 2' को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है. यानी इसे 12 साल से ऊपर के सभी लोग देख सकते हैं. फिल्म की लंबाई 2 घंटे 50 मिनट है. ये सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी रिलीज़ होने वाली है. OMG 2 और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ स्क्रीन्स की मारा-मारी के बावजूद 'गदर 2' देशभर में 4000 से 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होती दिख रही है. फिल्म को 65 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया गया है. 15 करोड़ रुपए प्रिंट और पब्लिसिटी पर खर्च किए गए हैं. 'गदर 2' का टोटल प्रोडक्शन कॉस्ट रहा 80 करोड़ रुपए. उम्मीद है कि फिल्म पहले वीकेंड पर आसानी से अपना बजट वसूल कर लेगी. नॉन-थिएट्रिकल ज़रिए से जो कमाई आएगी, वो मेकर्स के लिए सरप्लस होगा.

'गदर 2' को लेकर भयंकर क्रेज़ देखने को मिल रहा है. बुक माय शो पर इस फिल्म में 3 लाख से ज़्यादा लोग अपना इंट्रेस्ट ज़ाहिर कर चुके हैं. और बताया जा रहा है कि पहले दिन के लिए फिल्म के 4 लाख टिकट अडवांस में बुक हो चुके हैं. इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk.com के मुताबिक इस खबर के लिखे जाने तक 'गदर 2' के पहले दिन के लिए 3 लाख 91 हज़ार 475 टिकट बुक हुए हैं. इसमें डेढ़ लाख टिकट सिंगल स्क्रीन्स में बुक हुए हैं. वहीं देश के टॉप 3 मल्टीप्लेक्स चेन्स PVR, INOX और सिनेपोलिस से फिल्म की 2 लाख से ज़्यादा टिकटें बुक हो चुकी हैं. कोईमोई की खबर के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देशभर से 'गदर 2' की 1.10 लाख टिकटें बिकी हैं.   

अडवांस बुकिंग, स्क्रीन काउंट और 'गदर 2' के क्रेज़ को देखते हुए फिल्म के भयंकर ओपनिंग लेने की उम्मीद की जा रही है. शायद 2023 में 'पठान' के बाद सबसे बड़ी ओपनिंग. ये तो तकरीबन तय हो चुका है कि फिल्म 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर रही है. स्पॉट बुकिंग्स वगैरह मिला लें, तो फिल्म पहले दिन 35 करोड़ रुपए आसानी कलेक्ट कर रही है. अगर सब कुछ सही रहा, तो ओपनिंग 40 करोड़ तक भी पहुंच सकती है.

Advertisement

अगर 'गदर 2' ने 40 करोड़ रुपए की ओपनिंग ले ली, तो ये फुटफॉल्स के मामले में 'पठान' के पहले दिन का रिकॉर्ड तोड़ देगी. क्योंकि देश के तमाम मल्टीप्लेक्स चेन्स में 'पठान' की टिकटें 'गदर 2' से महंगी बिकी थीं.

'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. 'गदर 2' को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: गदर 2 के आर्ट डायरेक्टर मुनीश ने नितिन देसाई के काम, प्रोडक्शन डिज़ाइन के बारे में क्या बताया?

Advertisement

Advertisement