
'ज़ीरो' के साथ ही थिएटर्स में कन्नड़ फिल्म 'के.जी.एफ (कोलार गोल्ड फील्ड्स)' भी रिलीज़ हुई थी. साउथ से होने के चलते नॉर्थ इंडिया में इसे लेकर कोई खास बज़ नहीं था. लेकिन फिल्म के हिंदी वर्ज़न को भी काफी पसंद किया जा रहा है. 'के.जी.एफ' के हिंदी वर्ज़न ने पहले दिन 2.15 करोड़ रुपए की कमाई की. रिव्यूज़ को देखते हुए आने वाले दिनों में इस संख्या में बढोत्तरी की काफी उम्मीद है.

'ज़ीरो' उन चंद फिल्मों में से है, जिनके 10 से ज़्यादा पोस्टर्स रिलीज़ किए गए हैं.
वापस 'ज़ीरो' पर आते हैं. 'ज़ीरो' को क्रिसमस वीक में रिलीज़ किया गया था. पिछले कुछ सालों में इस वीक में रिलीज़ हुई फिल्मों ने जबरदस्त कमाई की है. 'ज़ीरो' से पहले क्रिसमस वाले हफ्ते में रिलीज़ हुई पिछली पांच फिल्मों के नाम और ओपनिंग डे कलेक्शन आप नीचे जानेंगे:
# धूम 3 (2013) - 36.22 करोड़ रुपए # पीके (2014) - 26.63 करोड़ रुपए # दिलवाले (2015) - 21 करोड़ रुपए बाजीराव मस्तानी (2015) - 12.80 करोड़ रुपए # दंगल (2016) - 29.78 करोड़ # टाइगर ज़िंदा है (2017) - 33.75 करोड़ रुपए
2015 में शाहरुख खान की 'दिलवाले' और रणवीर-दीपिका की 'बाजीराव मस्तानी' एक ही दिन यानी 18 दिसंबर को थिएटर्स में लगी थी. बावजूद इसके शाहरुख की उस फिल्म ने 21 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. उस लिहाज़ से 'ज़ीरो' का कलेक्शन निराशाजनक ही कहा जाएगा. साल 2018 अब तक दो खानों का तो बाज़ार बिगाड़ चुका है, तीसरा इससे बच पाता है कि नहीं ये देखने वाली बात होगी. सलमान की 'रेस 3' ने 167 करोड़ रुपए, तो आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग (50 करोड़ रुपए) पाने के बावजूद बड़ी मुश्किल से150 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू पाई थी. शाहरुख की पिछली फिल्में 'जब हैरी मेट सेजल', 'रईस' और 'फैन' भी कुछ ज़्यादा सफल नहीं हो पाई थीं.
अब आ ही गए हैं, तो 'ज़ीरो' का रिव्यू भी देखते जाइए:





















