The Lallantop

'नो एंट्री 2' के मेकर्स से फरदीन खान की रिक्वेस्ट, "इसे खराब मत कर देना"

Fardeen Khan ने बताया कि उन्होंने No Entry 2 की कहानी सुनी थी. वो चाहते थे कि वो भी फिल्म का हिस्सा बनें लेकिन ऐसा हो नहीं पाया.

Advertisement
post-main-image
'नो एंट्री' के सीक्वल में पुरानी कास्ट नहीं लौट रही है.

साल 2005 में Anees Bazmee की हिट कॉमेडी फिल्म No Entry रिलीज हुई थी. लीड रोल में Salman Khan, Anil Kapoor और Fardeen Khan थे. अब फिल्म का सीक्वल (No Entry 2) बनने जा रहा है. बताया जा रहा है कि इसे No Entry Mein Entry के टाइटल से बनाया जाएगा. हाल ही में फरदीन खान ने फिल्म के सीक्वल पर बात की. फरदीन ने 14 साल बाद Sanjay Leela Bhansali की सीरीज़ Heeramandi से वापसी की है. उन्होंने सीरीज़ में वाली मोहम्मद नाम के एक नवाब का रोल किया. फरदीन ने PTI को बताया कि उन्होंने ‘नो एंट्री 2’ की कहानी सुनी थी, और उन्हें उम्मीद है कि अनीस अपनी कहानी को उसी के आसपास रखेंगे. 

Advertisement

फरदीन ने कहा:

मैंने उस फिल्म (‘नो एंट्री 2’) की स्क्रिप्ट सुनी है, वो बहुत कमाल की है. मुझे लगता है कि पिछली वाली फिल्म पर हर किसी ने मेहनत की थी – फिर चाहे वो सलमान हों बोनी कपूर हों या अनीस बज़्मी. वो फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है. 

काश हम इस फिल्म का हिस्सा बन पाते लेकिन शायद ऐसा लिखा ही नहीं था. ऐसा होता रहता है. अनीस और बोनी के लिए मेरे दिल में सिर्फ प्यार है. मैं सीक्वल के सफल होने की कामना करता हूं. बस यही कहना चाहूंगा कि उसे खराब मत कर देना. 

मुझे नहीं पता कि वो लोग सीक्वल के साथ कुछ अलग करने वाले हैं या नहीं, लेकिन मुझे यकीन है कि अनीस ने जो लिखा था, ये उसके आसपास ही होगी. मुझे लगता है कि ये बहुत उम्दा फिल्म होने वाली है. मेरी शुभकामनाएं उन लोगों के साथ हैं. मैं इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं.

Advertisement

बता दें कि ‘नो एंट्री 2’ में ओरिजनल कास्ट नहीं लौटने वाली. लंबे समय तक ये खबरें चली थीं कि सलमान खान भी फिल्म का हिस्सा होंगे. लेकिन ये नहीं होने वाला. इस फिल्म के लिए दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर को साइन कर लिया गया है. डायरेक्टर अनीस बज़्मी भी इस खबर को कंफर्म कर चुके हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक फीमेल लीड को लेकर कोई नाम अनाउंस नहीं किए हैं. एक हालिया मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया कि फिल्म में श्रद्धा कपूर, कृति सैनन और मानुषी छिल्लर नज़र आएंगी. कुछ रिपोर्ट्स में ये भी लिखा गया कि फिल्म में 10 एक्ट्रेसेज़ हो सकती हैं. ये बात इसलिए उठी क्योंकि कहा जा रहा है कि वरुण, दिलजीत और अर्जुन के डबल रोल होने वाले हैं. बताया जा रहा है कि साल 2024 के अंत में ‘नो एंट्री 2’ की शूटिंग शुरू हो जाएगी.          
    
 

वीडियो: 'नो एंट्री 2' की कास्टिंग से खुश नहीं अनिल, बोनी कपूर से बात करना बंद कर दी!

Advertisement
Advertisement