The Lallantop

'डॉन 3' का मामला नहीं सुलटा, तो रणवीर सिंह की अगली फिल्म नहीं बन पाएगी!

'डॉन 3' विवाद के बाद फरहान अख्तर ने 'प्रलय' के प्रोड्यूसर से संपर्क किया है और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है. ये फिल्म 300 करोड़ में बनने वाली है.

Advertisement
post-main-image
रणवीर सिंह 'प्रलय' से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने वाले हैं.

Ranveer Singh ने भले ही अपनी ज़ॉम्बी एपोक्लिप्स मूवी Pralay का प्री-प्रोडक्शन शुरू कर दिया हो. मगर Don 3 और Farhan Akhtar उनका इतनी आसानी से पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं. खबर है कि फरहान की Excel Entertainment ने अब सीधे उस स्टूडियो से कॉन्टैक्ट किया है, जो 'प्रलय' को प्रोड्यूस करने वाली है. उन्होंने मेकर्स से उस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने बिड़ला स्टूडियोज़ को अप्रोच किया है. ये नया-नवेला प्रोडक्शन हाउस 'प्रलय' को प्रोड्यूस करने वाला है. उसके अलावा रणवीर भी अपनी 'मां कसम फिल्म्स' के ज़रिए इस मूवी के को-प्रोड्यूसर होंगे. फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये के आसपास का है. ये बात 'प्रलय' को रणवीर के करियर की सबसे महंगी फिल्म बनाती है. मगर अब फरहान ने बिड़ला स्टूडियोज़ से ‘प्रलय’ की फंडिंग पर रोक लगाने को कहा है. उनका कहना है कि जबतक 'डॉन 3' का विवाद सुलझ नहीं जाता, तब तक रणवीर की अगली फिल्म रुकी रहनी चाहिए.

'डॉन 3' बॉलीवुड के मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट में से एक था. मगर अब ये दो बड़े फिल्म सितारों की जंग का मैदान बन चुका है. रणवीर के फिल्म छोड़ते ही फरहान ने उनसे 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांग लिया था. उनका कहना है कि रणवीर के कारण 'डॉन 3' के प्री-प्रोडक्शन में उन्हें भारी नुकसान हुआ है. उन्हें उम्मीद थी कि प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (PGI), जिसमें आमिर खान, सिद्धार्थ रॉय कपूर और साजिद नाडियाडवाला जैसे बड़े नाम शामिल हैं, उनकी मदद करेंगे. मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. सूत्र के मुताबिक,

Advertisement

"फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर पहले ही पैसा खर्च हो चुका था. जैसे लोकेशन ढूंढना, रेकी करना, शेड्यूल और बजट बनाना वगैरह. ऐसे मामलों में, जब या तो एक्टर फिल्म छोड़ दे या प्रोड्यूसर पीछे हट जाए, तो PGI को कोई मिसाल कायम करनी चाहिए."

रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान ने PGI को वो मैसेज जमा किए हैं, जिनमें रणवीर स्क्रिप्ट डेवलपमेंट में शामिल होने की बात कह रहे थे. दूसरी तरफ, रणवीर ने शिकायत की है कि फरहान ने उनसे दोबारा कभी कॉन्टैक्ट किया ही नहीं था. दोनों पक्षों के बीच अबतक दो मीटिंग्स हो चुकी हैं. उनमें कोई नतीजा नहीं निकल सका है. रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर और फरहान चाहते तो यही हैं कि इस मामले पर PGI के सामने ही निपटा लिया जाए. मगर प्रोड्यूसर्स गिल्ड अपनी शक्तियां खो चुका है. अगर जल्द ही कोई फैसला नहीं निकला तो बातचीत से शुरू हुआ ये मसला, जल्द लीगल केस में बदल सकता है.

वीडियो: 'डॉन 3' विवाद पर रणवीर ने कहा- उन्हें निकाल ऋतिक के साथ फिल्म बनाने वाले थे

Advertisement

Advertisement