The Lallantop

'डॉन 3' विवाद में नया मोड़, रणवीर और फरहान अख्तर का लफड़ा अब आमिर के भरोसे!

आमिर खान के घर पर करण जौहर, एकता कपूर, साजिद नाडियाडवाला समेत कई प्रोड्यूसर्स की मीटिंग हुई है.

Advertisement
post-main-image
फ़रहान अख़्तर ने 'डॉन 3' साल 2023 में अनाउंस की थी. अब रणवीर सिंह ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है.

Don 3 विवाद में Ranveer Singh और Farhan Akhtar के बीच हुई तनातनी ने नया मोड़ ले लिया है. अब Aamir Khan भी इस मसले से जुड़ गए हैं. बल्कि Karan Johar, Zoya Akhtar, Sajid Nadiadwala और Ektaa Kapoor सहित कुछ फिल्म प्रोड्यूसर्स ने आमिर को एक बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है. ख़बर है कि अब आमिर खान फरहान अख़्तर और रणवीर सिंह के बीच सुलह करवाएंगे. 12 फरवरी को आमिर के घर जो प्रोड्यूसर्स की मीटिंग हुई थी, वो इसी सिलसिले में हुई थी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये मीटिंग ‘डॉन 3’ से रणवीर के एग्जिट और उससे उपजे विवाद के बारे में थी. और मीटिंग का निष्कर्ष ये है कि आमिर खान फरहान और रणवीर के बीच मध्यस्थता करेंगे. इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया,

“आमिर खान, रणवीर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच विवाद ख़त्म कराने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों पक्षों के अपने-अपने मसले हैं, जिन पर खींचतान बनी हुई है. आमिर के घर पर जो मीटिंग रखी गई थी, उसका उद्देश्य इसी मामले को सुलझाना था.”

Advertisement

वहीं, बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट इस बात का खंडन कर रही है. उनकी टीम से आमिर की टीम से इस मामले पर सम्पर्क किया गया. उनका कहना है कि उस मीटिंग का ‘डॉन 3’ विवाद से कोई लेना-देना नहीं है. 

बहरहाल, हम याद दिला दें कि रणवीर और फ़रहान के बीच क्या हुआ था. ख़बरें थीं कि ‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू कर देंगे. मगर रणवीर ने फिल्म छोड़ दी. फरहान ने इसके लिए उनसे 40 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा. बकौल फ़रहान, रणवीर की हामी के बाद ही फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू किया गया था. जबकि रणवीर का कहना है कि ‘डॉन 3’ उन्होंने स्क्रिप्ट पसंद न आने के चलते छोड़ी है. रणवीर ने स्क्रिप्ट का न होना, और अनप्रोफेशनलिज़्म को भी अपने एग्जिट का कारण बताया. लिहाज़ा, उन्होंने कहा कि हर्जाना देना तो बनता ही नहीं है. मामला इतना बढ़ गया कि प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया भी इसमें शामिल कर लिया गया. फिर भी दोनों पक्षों में सुलह नहीं हो सकी.

अब आमिर मध्यस्थ हैं या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा. रही बात फरहान अख़्तर और रणवीर सिंह की, तो दोनों ही अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर चुके हैं. फरहान अख़्तर हॉलीवुड फिल्म ‘द बीटल्स’ में नज़र आने वाले हैं. और रणवीर सिंह अपने प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म ‘प्रलय’ के काम में जुट गए हैं. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि फरहान ने ‘प्रलय’ को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी को फोन कर फिल्म का रोकने को कहा है. फरहान का कहना है कि जब तक ‘डॉन 3’ का विवाद सुलझ नहीं जाता, तब तक रणवीर की फिल्म पर काम शुरू नहीं होना चाहिए.

Advertisement

वीडियो: 'डॉन 3' विवाद पर रणवीर ने कहा- उन्हें निकाल ऋतिक के साथ फिल्म बनाने वाले थे

Advertisement