The Lallantop

डायरेक्टर शंकर ने बताया, शाहरुख खान के साथ फिल्म करना चाहते थे मगर बात नहीं बनी

Shankar ने जब Shahrukh Khan को अप्रोच किया, तब शाहरुख उसी तरह की फिल्म पर काम कर रहे थे.

Advertisement
post-main-image
शंकर चाहते थे कि शाहरुख उनकी फिल्म 'रोबोट' में चिट्टी का रोल करेंग. मगर चीज़ें वर्क आउट नहीं हो पाईं.

डायरेक्टर Shankar इन दिनों अपनी Kamal Haasan स्टारर फिल्म Indian 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं. ऐसे ही एक प्रमोशनल इंटरव्यू में शंकर ने Shahrukh Khan के साथ फिल्म करने को लेकर बात की है. पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें चल रही थीं कि शाहरुख और शंकर, एक फिल्म पर साथ काम करने वाले हैं. शंकर ने इन सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया. हालांकि उन्होंने ये बताया कि वो शाहरुख के साथ एक फिल्म करना चाहते थे. उनके साथ बातचीत भी हुई थी. मगर चीज़ें वर्क आउट नहीं हुईं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

डायरेक्टर शंकर पिंकविला के इवेंट मास्टरक्लास में पहुंचे थे. यहां उनसे उन अफवाहों के बारे में पूछा गया, जिनमें उनके और शाहरुख के साथ काम करने की बात गई थी. इस पर शंकर ने बताया,

" 'रोबोट' की रिलीज़ के बाद मैं शाहरुख खान से एक फिल्म के सिलसिले में एक-दो बार मिला था. मगर तब वो संभव नहीं हो सका. अब मेरे दिमाग में कोई ऐसी स्क्रिप्ट आती है, जो शाहरुख सर पर सूट करेगी, तो मैं ज़रूर उनके साथ वो फिल्म करूंगा." 

Advertisement

दरअसल हुआ ये था कि शंकर चाहते थे कि शाहरुख 'रोबोट' में चिट्टी का रोल करें. वो आगे इस किरदार पर अलग से फिल्म बनाने की भी सोच रहे थे. मगर शाहरुख खुद उन दिनों एक सुपरहीरो फिल्म पर काम कर रहे थे. वो फिल्म थी अनुभव सिन्हा डायरेक्टेड 'रा-वन'. वो बात अलग है कि 'रोबोट' बहुत बड़ी हिट साबित हुई. और 'रा-वन' को उतना प्यार नहीं मिला. मगर 'रा-वन' को समय से आगे की फिल्म माना गया. फिल्म के VFX की भी तारीफ हुई थी. मगर टिकट खिड़की पर फिल्म कुछ खास नहीं चली थी.  

शंकर ने आगे 'रोबोट' के सीक्वल के तौर पर '2.0' नाम की फिल्म बनाई. इसमें रजनीकांत के साथ अक्षय कुमार ने काम किया था. ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. ख़ैर, इसी इंटरव्यू में शंकर ने एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म के बारे में बात की. ये फिल्म है रणवीर सिंह स्टारर 'अपरिचित' रीमेक है. कुछ साल पहले एक फोटोशूट के साथ इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी. मगर शंकर ने बताया कि फिलहाल उन्होंने 'अपरिचित' रीमेक को होल्ड पर डाल दिया है. क्योंकि प्रोड्यूसर्स चाहते हैं कि वो इससे बड़ी फिल्म पर काम करें.

शंकर के हाथ फिलहाल 2-3 फिल्मों में फंसे हुए हैं. अव्वल, तो 'इंडियन 2' है. इसमें कमल हासन दोबारा सेनापति के किरदार में लौट रहे हैं. ये फिल्म 12 जुलाई को थिएटर्स में लग रही है. शंकर ने 'इंडियन 2' के साथ ही इसका तीसरा पार्ट भी शूट किया है. मगर वो उस पर जुटेंगे, राम चरण स्टारर 'गेम चेंजर' के बाद. जो कि इसी साल सितंबर में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.

Advertisement

वहीं शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म 'किंग' की तैयारियों में लगे हुए हैं. अगस्त से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होनी है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बिटिया सुहाना भी नज़र आएंगी. 'किंग' थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली सुहाना खान के करियर की पहली फिल्म होगी. इस फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं.  

वीडियो: King में शाहरुख खान के किरदार को लेकर बड़ी डिटेल बाहर आई है

Advertisement