Anil Kapoor इन दिनों अपनी अगली फिल्म Subedaar के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में उन्होंने Dhamaal 4 की कास्टिंग और उसमें Ajay Devgn की भूमिका पर चुटकी ली. अनिल ‘धमाल 3’ का हिस्सा था. फिल्म में उनके काम को भी काफी सराहा गया. इसमें उनकी और Madhuri Dixit की केमिस्ट्री और कॉमिक टाइमिंग का बड़ा हाथ था. अब Dhamaal 4 आ रही है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. मगर अनिल को इसका हिस्सा नहीं बनाया गया. इस पर हालिया इवेंट में अनिल ने डायरेक्टर Indra Kumar के मज़े लिए. साथ ही इसका कारण भी पूछ लिया.
'धमाल 4' में मुझे नहीं लिया, अजय देवगन ने मना किया?- अनिल कपूर
अनिल कपूर 'धमाल 3' का हिस्सा रह चुके हैं. मगर 'धमाल 4' में उन्हें नहीं लिया गया. इस पर अनिल ने स्टेज पर सबके सामने डायरेक्टर की चुटकी ले ली.
.webp?width=360)

मुंबई में ‘सूबेदार’ फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था. इस फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है. सुरेश ने एक समय पर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आहूजा के साथ काम करने से मना कर दिया था. इस पर अनिल से पूछा गया कि क्या उन्होंने सुरेश पर कभी इस बात का गुस्सा निकाल है. इस पर अनिल ने कहा,
"हमारा प्रोफेशन ऐसा है कि खुन्नस काम-काम में निकालनी चाहिए. लोगों के साथ खुन्नस निकालने में क्या फ़ायदा? अगर कोई आपको दुख पहुंचाता है, तो सबसे अच्छी चीज यही है कि आप अपना काम करें. आप बाकी सब कुछ भूल जाएंगे. मैं खुन्नस में विश्वास नहीं करता. सीधे माफ करके भूल जाता हूं."
अनिल बताते हैं कि उन्होंने अपने करियर में जितने फिल्ममेकर्स के साथ काम किया, सभी से उनके अच्छे रिश्ते हैं. वो कहते हैं,
"मेरा अपने हर फिल्ममेकर के साथ ज़बरदस्त रिलेशन है. ऐसा कोई फिल्ममेकर नहीं है, जिसके साथ काम मैंने काम किया और वो मेरा दोस्त नहीं है. फिर चाहे वो सुभाष घई, एन चंद्रा या विधु विनोद चोपड़ा ही क्यों न हों. वो लोग मुझसे कहते हैं- ‘चल चल रेला है? चल न पिक्चर करते हैं’."
इसी बातचीत के दौरान उन्होंने डायरेक्टर इंद्र कुमार की भी चुटकी ले ली. मंच से वो मज़ाकिया अंदाज़ में कहते हैं,
"क्या इंदु, तूने धमाल 4 में मुझे लिया नहीं. चल, कोई बात नहीं. अजय (देवगन) ने मना किया क्या?"
इंटरनेट पर ऐसी कई खबरें चल रही हैं कि अजय ने अनिल को फिल्म से बाहर निकलवाया है. मगर अनिल ऐसा बिल्कुल भी नहीं मानते. वो बस हंसी-मजाक में इंद्र कुमार से सवाल पूछ रहे थे, जो अब दूसरी वजह से वायरल हो रहा है. वैसे, अनिल 'धमाल 3' का हिस्सा रह चुके हैं. ‘धमाल 4’ की स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें अजय के अलावा इसमें रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और ईशा गुप्ता भी नज़र आने वाली हैं. इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ये मूवी 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: देवेंद्र फडणवीस ने कहा, अनिल कपूर की 'नायक' फिल्म ने उन्हें नेता बनने के लिए किया था इंस्पायर












.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)

.webp?width=120)