The Lallantop

'धुरंधर 3' भी बनेगी! आदित्य धर के दिमाग में है एक बवाल आइडिया!

जियो स्टूडियोज़ ने आदित्य धर को 'धुरंधर 2' के एंड क्रेडिट्स में 'धुंरधर 3' का हिंट देने को कहा है.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज़ होगी. संभव है कि फिल्म में कोई बड़ा सरप्राइज़ मिले.

क्या Aditya Dhar Dhurandhar 2 के बाद Dhurandhar 3 भी बनाएंगे? Salman Khan की Battle of Galwan का नया नाम क्या है? Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana में Faisal Malik किस किरदार में लिए गए हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए एक ही ठिकाना है. दी लल्लनटॉप सिनेमा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'धुरंधर 2' के बाद 'धुरंधर 3' बनाएंगे आदित्य धर?

'धुरंधर 2 के बाद 'धुरंधर 3' बनने की चर्चा है. वैरायटी इंडिया के मुताबिक जियो स्टूडियोज़ ने आदित्य धर से इसका अगला पार्ट बनाने का आग्रह किया है. इस बारे में इस रिपोर्ट में लिखा गया, "आदित्य धर के पास 'धुरंधर 3' का आइडिया तो है, मगर अभी उन्होंने कोई कमिटमेंट नहीं किया है. वहीं स्टूडियो का मानना है कि ये विषय ऐसा है, जिसे एक यूनिवर्स में तब्दील किया जा सकता है. जियो स्टूडियोज़ ने आदित्य धर को 'धुरंधर 2' के एंड क्रेडिट्स में 'धुंरधर 3' का हिंट देने को कहा है. ताकि भविष्य में यदि ये फिल्म बने, तो सिरे आसानी से जुड़ सकें." वहीं एक और सूत्र के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया, "धुरंधर इसीलिए चली क्योंकि ये YRF स्पाय यूनिवर्स और साउथ की एक्शन फिल्मों वाले टेम्प्लेट पर नहीं बनी. जिन घिसे-पिटे कायदों को उन्होंने तोड़ा, अब वो ख़ुद उसमें नहीं फंसना चाहते." अब 'धुरंधर 3' बनेगी या नहीं? 'धुरंधर 2' के एंड क्रेडिट्स में कोई सरप्राइज़ मिलेगा या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा.

Advertisement

# 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम अब 'मातृभूमि' होगा

पहले तो सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज़ डेट बदली गई. अब फिल्म का टाइटल भी बदल दिया गया है. अब इसका नाम होगा, ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’. मेकर्स ने 16 मार्च को फिल्म का नया पोस्टर लॉन्च करते हुए ये जानकारी दी. फिल्म में सलमान के ऑपोजिट चित्रांगदा सिंह ने काम किया है. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज़ होनी है. मगर भरपूर संभावनाएं हैं कि फिल्म की रिलीज़ डेट बदली जाए.

# 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने जीते सर्वाधिक ऑस्कर

Advertisement

98वीं ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 19 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में हुई. रायन कूगलर की 'सिनर्स' को सर्वाधिक 16 नॉमिनेशंस मिले थे. वहीं पॉल थॉमस एंडरसन की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' 13 नॉमिनेशंस लेकर दूसरे नंबर पर थी. मगर अंतत: 'वन बैटल आफ्टर अनदर' बाज़ी मार गई और कुल 6 अवॉर्ड हासिल किए. वहीं 'सिनर्स' ने 4 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते. बेस्ट पिक्चर 'वन बैटल आफ्टर अनदर रही'. बेस्ट एक्टर अवॉर्ड 'सिनर्स' के लिए माइकल बी. जॉर्डन को दिया गया. 'हैमनेट' के लिए जेसी बकली बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं. पॉल थॉमस एंडरसन को 'वन बैटल आफ्टर अनदर' के लिए बेस्ट डायरेक्शन का अवॉर्ड दिया गया. सभी कैटेगरीज़ के नॉमिनीज़ और विनर्स की विस्तृत जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर देख सकते हैं.

# 'धुरंधर 2' के सीन पर बवाल, फंसी कानूनी पचड़े में

'धुरंधर 2' रिलीज से पहले विवादों में घिर गई है. सिख समुदाय ने फिल्म में रणवीर के सिख किरदार को धूम्रपान करते दिखाए जाने पर आपत्ति जताई है. स्मोकिंग को सिख समुदाय में वर्जित माना गया है. उनका कहना है कि फिल्म रणवीर एक सिख का किरदार निभा रहे है. वो कई जगह सिगरेट पीते नज़र आ रहे हैं, जिससे सिख समुदाय की छवि ख़राब हो रही है. महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता विकी थॉमस सिंह ने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और रणवीर सिंह के खिलाफ CBFC को कानूनी नोटिस भेजा है. ये नोटिस सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी भेजा गया है. इसमें उन्होंने मांग की है कि फिल्म, पोस्टर और ट्रेलर से सिख किरदार के धूम्रपान वाले सभी सीन तुरंत हटा दिए जाएं. नोटिस में सिख समुदाय से सार्वजनिक माफी मांगने की डिमांड भी रखी गई है. फिलहाल मेकर्स की तरफ़ से इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

# 'रामायण' में फैसल मलिक करेंगे कुम्भकरण का रोल!

'रामायण' के एक महत्वपूर्ण पात्र की कास्टिंग तय हो गई है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक फैसल मलिक फिल्म में कुम्भकरण का पात्र करेंगे. इस रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने प्राइम फोकस स्टूडियो में यश के साथ इंट्रोडक्शन सीन भी शूट कर लिया है. जल्द ही युद्ध वाला सीक्वेंस शूट होगा. हालांकि इस बारे में मेकर्स ने अभी कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है. फ़ैसल मलिक ने भी इस बारे में कमेंट करने से इन्कार कर दिया.

# 'धुरंधर 2' ने रिलीज़ से पहले ही कमाए 122 करोड़

जितना पैसा कई फिल्में अपने पूरे थिएट्रिकल रन में नहीं कमा पातीं, उतना तो 'धुरंधर 2' ने रिलीज़ से पहले ही कमा लिया है. अडवांस बुकिंग में ये फिल्म जमकर पैसा पीट रही है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 18 मार्च को होने वाले पेड प्रिव्यू की अडवांस बुकिंग से अब तक भारत में इसने 37.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.  ओपनिंग-डे यानी 19 मार्च के लिए इसकी 3.5 लाख से ज़्यादा टिकटें बुक हो चुकी हैं. जिससे फिल्म ने टिकट बिक चुके थे. इससे फिल्म ने 24 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं ओपनिंग वीकेंड के लिए इसकी ओवरसीज़ प्री-सेल देखें, तो वो आंकड़ा 60 करोड़ के पार जा चुका है. इसमें ब्लॉक सीट्स भी जोड़ दें, तो रिलीज़ से पहले ही इसकी कमाई हो 122 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. ट्रेड का मानना है कि 'धुरंधर 2' जल्द ही शाहरुख की 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ देगी. पहले दिन के लिए 'जवान' ने दुनियाभर से 129 करोड़ रुपए कमाए थे. 

वीडियो: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने अडवांस बुकिंग में अब कौन-सा रिकॉर्ड तोड़ दिया?

Advertisement