The Lallantop

सलमान खान ने अचानक अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम क्यों बदल दिया?

सलमान खान ने अनाउंस किया कि उनकी फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' से बदलकर 'मातृभूमि' हो गया है.

Advertisement
post-main-image
'मातृभूमि' को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है.

Salman Khan ने अपनी अपकमिंग फिल्म Battle of Galwan को लेकर एक चौंकाने वाला फैसला लिया है. इसके कुछ हिस्से रीशूट तो हुए ही. अब फिल्म का नाम भी बदल गया है. अब इस वॉर फिल्म को Maatrubhumi: May War Rest In Peace टाइटल दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़ किया है. इसमें बड़े अक्षरों में 'मातृभूमि' लिखा हुआ है. एक बार को ऐसा लगा कि उन्होंने इसी नाम से रिलीज़ हुए गाने को लेकर कोई नई अपडेट डाली है. फिर पता चला कि फिल्म का टाइटल ही बदल चुका है. नए पोस्टर में सलमान दोबारा इंटेन्स लुक में नज़र आ रहे हैं. मगर सवाल है कि मेकर्स ने फिल्म का नाम आखिर बदला क्यों?

पोस्टर के टैग लाइन 'मे वॉर रेस्ट इन पीस' को देखकर लग रहा है कि इसकी कहानी में कुछ बदलाव हुआ है. संभव है कि मेकर्स ने चीन से हुई झड़प से ज़्यादा भाईचारे के एलिमेंट को तरजीह दी है. फिल्म के ट्रेलर में भी हम सलमान और चीनी सैनिकों को एक-दूसरे के सामने सर झुकाते देखा है. इसलिए इंटरनेट पर लोग संभावना जता रहे हैं कि फिल्म की कहानी में असली घटना की तुलना में कुछ चेंज आया है. इससे पहले चीन भी इस मूवी के कॉन्टेन्ट को लेकर भारत से तू-तू मैं-मैं कर चुका है. इसलिए मेकर्स पर डायरेक्ट-इन डायरेक्ट तरीके से दबाव आ गया है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है. मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि सलमान ने दुनियाभर में शांति और बदलाव लाने के लिए ये मैसेज दिया है.

Advertisement

अब सच क्या है, ये तो बस सलमान और फिल्म से जुड़े लोग ही जानते हैं. मगर इतना ज़रूर कहा जा सकता है कि मेकर्स की देरी के कारण 'मातृभूमि' ने मार्केट से अपना मोमेंटम खो दिया है. कम-से-कम 'बैटल ऑफ गलवान' नाम के कारण लोग इसे 2020 के गलवान वैली संघर्ष से जोड़ पा रहे थे. मगर अब सलमान को नए सिरे से फिल्म की मार्केटिंग करनी होगी.  

हालांकि इन सबके बावजूद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज़ डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं दी है. पहले इसकी ऑफिशियल रिलीज़ डेट 17 अप्रैल बताई गई थी. उस हिसाब से अबतक फिल्म का प्रमोशन शुरू हो जाना चाहिए था. मगर फिर भी इसे लेकर कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है. नए पोस्टर में कोई रिलीज़ डेट मेंशन नहीं की गई है. उम्मीद की जा रही है कि मार्च के अंत तक मेकर्स फिल्म के कुछ नए प्रमोशनल मटिरियल रिलीज़ करेंगे. उसमें फिल्म की नई रिलीज़ डेट अनाउंस की जाएगी. ‘मातृभूमि’ को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है.  

Advertisement

वीडियो: क्या अनिश्चितकाल के लिए टल सकती है सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान'?

Advertisement