The Lallantop

भोजपुरी सिंगर ने महिला डांसर को उठाकर भीड़ के बीच फेंका, फिर 'पूरी सच्चाई' का दावा किया

Bhojpuri Singer female dancer video: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक वीडियो सामने आया है. इसमें भोजपुरी सिंगर एक महिला डांसर को पब्लिक के बीच फेंकता दिख रहा है.

Advertisement
post-main-image
भोजपुरी सिंगर का एक महिला डांसर को स्टेज से पब्लिक के बीच फेंकते हुए वीडियो सामने आया है. (फोटो-इंडिया टुडे)

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भोजपुरी सिंगर पर महिला डांसर से बदसलूकी करने का आरोप लगा है. उसने डांसर को जबरदस्ती स्टेज से उठाकर भीड़ के बीच फेंक दिया. इसका वीडियो भी सामने आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

भोजपुरी गायक का नाम धनंजय शर्मा है. उनकी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग धनंजय शर्मा को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं. हालांकि, पीड़ित महिला का कहना है कि ये सब हंसी मजाक में हुआ था.

ये वीडियो 11 मार्च का बताया गया है. इंडिया टुडे से जुड़े मणि भूषण शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिला स्थित राजेपुर थाना क्षेत्र के मौना गांव में 11 मार्च को एक शादी थी. समारोह में संगीत कार्यक्रम का भी इंतजाम था. इसी कार्यक्रम के एक वायरल क्लिप में दिख रहा है कि धनंजय शर्मा डांसर को स्टेज के कोने पर लेकर आते हैं. लेकिन वो भागकर दूसरी तरफ चली जाती है. गायक फिर उसके पास जाते हैं और उसे उठाकर लोगों के बीच फेंक देते हैं. इस बीच पीछे से माइक से कोई कह रहा होता है- ‘गलत बात-गलत बात. लड़की है वो.’

Advertisement

वीडियो के सामने आने के बाद लोग गायक के इस व्यवहार की आलोचना करने लगे. इसके बाद धनंजय शर्मा ने खुद एक वीडियो रिकॉर्ड करते हुए दावा किया कि जो लोग वीडियो डालकर उन्हें सुना रहे हैं, वो 'पूरी सच्चाई' जान लें. धनंजय का कहना है कि स्टेज पर गलत व्यवहार उनके साथ हुआ था. 

उन्होंने कहा, "स्टेज पर गाना चल रहा था, जिसमें मुझे डांसर संग टकराना था. लेकिन वो लड़कियां मुझसे टकराई नहीं. उल्टा मेरी पूरी बॉडी को पकड़ लिया. मेरे सीने को पकड़कर दबाई. इसी बीच में एक मॉडल ने मुझे लात मारना शुरू किया. ये किस तरह की हरकते हैं?"

सिंगर ने कहा कि उन्हें पब्लिक में महिला को नहीं पटकना चाहिए था, ये गलत है. लेकिन उन्हें दूरी का पता नहीं लग पाया. जिस वजह से डांसर साउंड पर से होते हुए पब्लिक के बीच गिर गई.

Advertisement

मामला पुलिस की जानकारी में है, लेकिन अब तक कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है. इस बीच ASP गरिमा कुमारी ने कहा महिला का भी वीडियो सामने आया है, उनका कहना है जो कुछ भी हुआ वह हंसी मजाक था. उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. 

गरिमा कुमार ने आश्वासन दिया कि अगर थाने में कोई आती है तो कार्रवाई की जाएगी. हालांकि पुलिस ने खुद से ही मामले का संज्ञान लेते हुए अपने स्तर से जांच शुरू करने की बात कही है.

वीडियो: दुबई इंटरनेशनल हवाई अड्डे के पास ड्रोन हमला, कितना नुकसान हुआ?

Advertisement