Aditya Dhar की Dhurandhar 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी. दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफ़ी ज्यादा उत्साह है. मगर इस बीच कोई ऐसा भी है, जिसने रिलीज़ से पहले ही ये फिल्म देख ली है. वो शख्स हैं Yami Gautam. यामी, एक्ट्रेस होने के अलावा डायरेक्टर आदित्य धर की वाइफ़ भी हैं. उन्होंने पिछले दिनों 'धुरंधर 2' पर अपना रिव्यू दिया है. उनके मुताबिक, ये फिल्म बहुत ज्यादा इमोशनल होने वाली है.
"मैं बहुत इमोशनल हो गई..." - यामी गौतम ने बताया कैसी है 'धुरंधर 2'
'धुरंधर 2' का रनटाइम 3 घंटे 55 मिनट का बताया जा रहा है.


न्यूज 18 से हुई बातचीत में यामी कहती हैं,
"मैं धुरंधर 2 देख चुकी हूं. मैं यहां इमोशनल नहीं होना चाहती लेकिन वो असाधारण से भी कहीं बढ़कर है. मुझे रिएक्शन देने में बहुत वक्त लगा. मेरी एक फ्लाइट थी उस दिन. तो मैंने फिल्म देखी और उसके बाद बहुत ज्यादा इमोशनल हो गई. मैं बहुत कुछ कहना चाहती थी लेकिन कह नहीं पाई. मैंने बस आदित्य को बाय कहा. मैं फ्लाइट में बैठी. मुझे एक स्क्रिप्ट पढ़नी थी. वो मैं पढ़ नहीं पाई. मुझे कुछ देखना था- मैं देख नहीं पाई. मैं सिर्फ खिड़की से बाहर देख रही थी. बहुत ही खूबसूरत सनसेट नज़र आ रहा था."
वो आगे जोड़ती हैं,
"मैं सिर्फ यही सोच रही थी कि जब ये फ्लाइट लैंड करेगी और मुझे एयरप्लेन मोड हटाना होगा, तो मैं आदित्य को कॉल करके ऐसा कौनसा पहला शब्द बोलूंगी जो ये जस्टिफाई कर सके कि मैंने धुरंधर 2 में क्या देखा है. फिल्म में क्या होगा, ये तो आदित्य ही आपको बताएंगे. लेकिन मैं ये कह सकती हूं कि उन्हें अपनी ऑडियंस से प्यार है. उन्हें अपने देश से प्यार है. पूरी जान लगा दी है उन्होंने इस फिल्म के पीछे. ये एक ऐसा एक्सपीरियन्स होगा, जो ऑडियंस नहीं भूलेगी. आप गर्व से कहेंगे कि ये एक भारतीय फिल्म है और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से निकली है."
पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि सेकेंड पार्ट में यामी खुद भी एक अहम कैमियो करने वाली हैं. मगर अबतक इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है. बताया जा रहा कि मेकर्स 03 मार्च यानी होली के मौके पर फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर डिजिटली लॉन्च करेंगे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म अपने पहले पार्ट से भी कहीं लंबी होने वाली है. 'धुरंधर' का रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट 1 सेकेंड का था. वहीं 'धुरंधर 2' 235 मिनट यानी 3 घंटे 55 मिनट लंबी बताई जा रही है. ये बात इसे 'LOC: कारगिल' के बाद 21वीं सदी की सबसे लंबी हिंदी फिल्म बना देगी. हालांकि फिल्म का फाइनल रनटाइम क्या है, ये सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही ठोस रूप से बताया जा सकता है.
वीडियो: Toxic VS Dhurandhar 2 Clash: संजय गुप्ता ने कहा, 'लोगों के पास दोनों फिल्में देखने के लिए पैसे नहीं'












.webp?width=275)
.webp?width=275)




