The Lallantop

'किंग' के लिए शाहरुख ने सीधे साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति को कॉल क्यों घुमा दिया?

शाहरुख को केवल तीन दिन के भीतर साउथ अफ्रीका में क्लामैक्स शूट करने की पर्मिशन मिल गई.

Advertisement
post-main-image
'किंग' का पहला इंटरनेशनल शेड्यूल पोलैंड में शूट हुआ था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'किंग' की शूटिंग का अंतिम चरण शुरू हो गया है, जिसमें साउथ अफ्रीका में एक्शन-हैवी क्लाइमैक्स का हिस्सा शूट किया जाएगा।
  • मिडल-ईस्ट में युद्ध और सुरक्षा कारणों से पहले दुबई में शूटिंग असंभव हुई, इसलिए फिल्म की टीम ने अंततः साउथ अफ्रीका में शूटिंग का फैसला किया।
  • साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति से सीधे अनुमति मिलने के बाद टीम ने शूटिंग शेड्यूल फाइनल किया, जिससे फिल्म की शूटिंग 15 मई तक पूरी करने का लक्ष्य बना।

Shah Rukh Khan स्टारर King की शूटिंग अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. खबर है कि वो और Siddharth Anand पूरे कास्ट एंड क्रू के साथ साउथ अफ्रीका निकलने वाले हैं. वहां फिल्म का एक्शन-हैवी क्लाइमैक्स फिल्माया जाएगा. खास बात ये है कि इसके लिए उन्होंने सीधे साउथ अफ्रीका के प्रेसिडेंट Cyril Ramaphosa से बात की है. इस बातचीत का फायदा ये हुआ कि शाहरुख को केवल तीन दिन के भीतर ही वहां शूटिंग करने की पर्मिशन मिल गई.

Advertisement

वैरायटी इंडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"टीम ने किंग के क्लाइमैक्स के लिए 18 दिनों का मैसिव शूट प्लान किया है. इसे दो शेड्यूल में पूरा किया जाएगा. पहला शेड्यूल 26 अप्रैल यानी रविवार से साउथ अफ्रीका में एक हफ्ते तक चलेगा. इसके बाद मुंबई में 10 दिनों का दूसरा शेड्यूल होगा. सिद्धार्थ आनंद ने क्लाइमैक्स के लिए बेहद स्टाइलिश और ग्रैंड लेवल के एक्शन सीन्स तैयार किए हैं. साउथ अफ्रीका वाला शेड्यूल एकदम रेडी है, जबकि मुंबई शेड्यूल की तैयारियां दूसरी टीम कर रही है. इन एक्शन सीन्स में शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन जैसे सभी एक्टर्स शामिल होंगे."

Advertisement

शाहरुख इस क्लाइमैक्स को पहले दुबई में फ़िल्माना चाहते थे. मगर मिडल-ईस्ट में छिड़ी जंग ने बड़ा गड़बड़झाला कर दिया. मजबूरन उन्हें मुंबई के इन्डोर स्टूडियोज़ में शूटिंग करनी पड़ी. लेकिन कहानी के लिए पोलैंड के अलावा एक और इंटरनेशनल शेड्यूल जरूरी था. इसलिए उन्होंने साउथ अफ्रीका को अपना अगला डेस्टिनेशन चुना. चूंकि ये फैसला बिल्कुल अंतिम समय पर लिया गया था, इसलिए पर्मिशन मिलने में काफी देरी हो जाती. ऐसे में शाहरुख ने दूसरा ऑप्शन खंगाला.

रिपोर्ट है कि उन्होंने सीधे साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को कॉन्टैक्ट किया था. उनसे बात होते ही शाहरुख को महज तीन दिनों के भीतर शूटिंग पर्मिशन मिल गई. हालांकि मेकर्स ने अपनी तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की है. मगर बताया जा रहा है कि इस एप्रूवल के बाद ही फिल्म का साउथ अफ्रीकन शेड्यूल फाइनल किया गया था. बता दें कि फिल्म के इस ग्रैंड क्लाइमैक्स की शूटिंग 15 मई तक चलने वाली है. वहीं इसकी प्रिंसिपल फोटोग्राफी का काम सितंबर तक खिंचेगा. तब तक मेकर्स हाथों-हाथ 'किंग' का पोस्ट प्रोडक्शन भी चालू रखेंगे ताकि इसे किसी भी सूरत में 24 दिसंबर को रिलीज़ किया जा सके.

वीडियो: शाहरुख की ‘किंग’ पर नहीं पड़ेगा ‘एवेंजर्स’ और ‘ड्यून 3’ का असर? ट्रेड का बड़ा दावा

Advertisement

Advertisement