वीडियो देखें: अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में गोपाल राय और इमरान हुसैन का एक्सपेरिमेंट
दिल्ली सरकार में मंत्री लॉकडाउन में काफिला लेकर निकले थे, SHO ने कानून पढ़ा दिया
जिस इलाके में ये सब हुआ, वहां कोरोना के 59 केस आ चुके हैं.
Advertisement

तस्वीर साभार. ट्विटर.
दिल्ली के AAP विधायक और फूड एंड सिविल सप्लाई मिनिस्टर इमरान हुसैन का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह दिल्ली पुलिस के एक ऑफिसर के साथ बहस करते नज़र आ रहे हैं. किस बात पर? भीड़ जुटाने और सोशल डिस्टेंसिंग न मानने पर. वीडियो 27 अप्रैल, सोमवार की शाम का है, जब मंत्री इमरान हुसैन दिल्ली के सदर बाजार इलाके में अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे. क्या है वीडियो में
SHO अशोक कुमार लॉकडाउन के बीच मंत्री इमरान हुसैन के काफिले पर आपत्ति जताते हुए उसे रोकने के लिए कह रहे हैं. उस समय इमरान हुसैन के साथ 25 से अधिक लोग खड़े थे. वीडियो में SHO ये साफ कहते हुए सुने जा सकते हैं कि आपके (इमरान हुसैन) के इस काफिले की वजह से लोग सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो नहीं कर रहे हैं. इसके बाद SHO इमरान से कह रहे हैं कि आप सरकार की तरफ से काम कर सकते हैं, लेकिन आप पुलिस को अपना काम करने नहीं दे रहे हैं. थोड़ी देर तक चली इस बहस के बाद पुलिस ने मंत्री को चेतावनी दी और लॉकडाउन के आदेशों का पालन करते हुए अपना काम करने के लिए कहा. यह सबकुछ दिल्ली के जिस इलाके में हुआ, वहां से कोरोना के 59 केस दर्ज किये गये हैं, जिनमें से 13 लोगों की जान जा चुकी है. इस कारण से यह क्षेत्र कंटेनमेंट जोन बना हुआ है.
वीडियो देखें: अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में गोपाल राय और इमरान हुसैन का एक्सपेरिमेंट
वीडियो देखें: अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में गोपाल राय और इमरान हुसैन का एक्सपेरिमेंट
Advertisement









